Headlines

लोकसभा चुनाव-2024:केरल में राहुल बोले- भाजपा देश में एक इतिहास और एक भाषा थोपना चाहती है, हम आपके इतिहास की रक्षा कर रहे

नई दिल्ली1 घंटे पहले

राहुल गांधी गुरुवार 18 अप्रैल को केरल के कन्नूर में रैली की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और UDF देश की विविधता को स्वीकार करते हैं। हम विभिन्न भाषाओं, अनगिनत परंपराओं, अलग-अलग इतिहासों और सबकी अलग-अलग अभिव्यक्तियों को स्वीकार करते हैं।

भाजपा देश में एक इतिहास, एक राष्ट्र और एक भाषा को थोपना चाहती है। उदाहरण के लिए, अगर आप केरल से मलयालम को हटा दें, तो एक मां अपने बच्चे को इस महान भूमि का इतिहास कैसे समझाएगी? हम इसी की रक्षा कर रहे हैं।

देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

07:28 PM18 अप्रैल 2024

जिन्हें बाहरी बताया जा रहा, उन्होंने ही बिहार में काम किया- जमुई से LJP-R उम्मीदवार

जमुई से लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (LJP-R) के उम्मीदवार अरुण भारती ने कहा- उनके (विपक्ष) पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे बाहरी का मुद्दा उठा रहे हैं। मैं बिहार का बेटा हूं और भारत का संविधान किसी भी नागरिक को चुनाव लड़ने की इजाजत देता है। जब चिराग पासवान 2014 में बिहार आए तो उन्हें भी बाहरी करार दिया गया, लेकिन लोगों ने उन्हें दो बार आशीर्वाद दिया। जब उनके (RJD) नेता बिहार की सत्ता में थे, बिहार के छात्रों, लोगों को विस्थापित होने के लिए मजबूर किया गया। चीजें तब बेहतर हुईं, जब ये ही बाहरी यहां लौटे और काम किया।

07:11 PM18 अप्रैल 2024

भाजपा की B टीम है JDS, उनके आदेश मानते हैं- एचडी देवेगौड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि पिछले दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को देश में कोई तवज्जो नहीं मिली। सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा पहुंच चुकी हैं। राहुल गांधी केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में क्या स्थिति है? राहुल गांधी क्या कहते हैं, इस पर ध्यान मत दीजिए। वे हमें (JDS) भाजपा की B टीम बताते हैं। हां, हम उनकी B टीम हैं और उनके (भाजपा के) आदेश मानते हैं। हम कर्नाटक की सभी 28 सीटें जीतेंगे।

05:27 PM18 अप्रैल 2024

तमिलनाडु में EVM खच्चर पर लादकर ले जाई गई

तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के नाथम इलाके के गांवों में EVM को खच्चर पर लादकर ले जाया गया।

05:07 PM18 अप्रैल 2024

अरुणाचल प्रदेश में पोलिंग पार्टी ने वाहन खींचा

अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले में अपने मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टी को कठिन पहाड़ी इलाकों को पार करना पड़ा। इस दौरान उन्हें अपने वाहन को खुद ही खींचना पड़ा।

04:31 PM18 अप्रैल 2024

 2 हजार करोड़ के मालिक नवीन जिंदल ने उठाई बोरियां, कुरुक्षेत्र से हैं BJP कैंडिडेट 

देश के चुनिंदा इंडस्ट्रियलिस्ट, करीब 2 हजार करोड़ के मालिक और हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा
उम्मीदवार नवीन जिंदल बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान पल्लेदार बने नजर आए। उन्होंने रादौर की अनाज मंडी में गेहूं की बोरी कंधे पर उठाकर ट्रक में लोड की। उनके इस काम को मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर सराहा।
इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। पढ़ें पूरी खबर…

02:58 PM18 अप्रैल 2024

मिथुन चक्रवर्ती ने सिलीगुड़ी से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024