Headlines

पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर दो जगह हिंसा, 18 घायल:मुर्शिदाबाद में शोभायात्रा के बीच फूटा बम, मेदिनीपुर में आगजनी

पश्चिम बंगाल में रामनवमी के अवसर पर दो जगह हिंसा हुई। मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा शहर में मस्जिद के पास से शोभायात्रा निकालने के बाद दो समुदायों के बीच संघर्ष हुआ। इस बीच बम फटने की भी सूचना मिली।

वहीं मेदिनीपुर के इगरा में भी दो समुदाय के बीच झड़प हुई और आगजनी की गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसा में अब तक 18 लोगों के घायल होने की खबर है। इसमें दो नाबालिग, एक महिला और कुछ पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।

घटना से जुड़ी तस्वीरें…

बीजेपी का आरोप है कि मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में घर की छत से पत्थरबाजी की गई।
रामनवमी का जूलूस निकालने के दौरान कुछ उपद्रवियों ने बम भी फोड़ा।
मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद मेदिनिपुर के इगरा में भी आगजनी की घटना सामने आई।

मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में घर की छत से पत्थरबाजी
बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने हिंसा के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा- ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के लिए कलंक हैं। वह एक बार फिर रामनवमी शोभा यात्रा की सुरक्षा करने में विफल रही।

मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में हिंदू श्रद्धालुओं को निशाना बनाया गया। इस क्षेत्र में हिंदू अल्पसंख्यक हैं। रेजीनगर में एक छत से लोगों के पत्थरबाजी करने का भी वीडियो सामने आया है।

TMC और BJP का एक-दूसरे पर दंगा फैलाने का आरोप
घटना पर टिप्पणी करते हुए भाजपा के राज्य महासचिव जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने कहा, “कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्य पुलिस का काम था। हम चुनाव आयोग से वहां के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं। हालांकि, पुलिस ने घटना पर कोई बयान नहीं दिया।

उधर TMC ने बीजेपी पर चुनाव से पहले तनाव पैदा करने का आरोप लगाया। टीएमसी नेता शांतनु सेन ने कहा, भाजपा चुनाव से पहले दंगे कराने की कोशिश कर रही है। हम हिंसा की ऐसी घटनाओं की निंदा करते हैं, जो भाजपा का काम है।

ये खबर भी पढ़ें…

देशभर में रामनवमी: PM ने टैबलेट पर देखा रामलला का सूर्य तिलक; महाकाल का श्रीराम स्वरूप में शृंगार

17 अप्रैल को देश में रामनवमी का पर्व मनाया गया। देशभर के मंदिरों में लोग सुबह 4 बजे से ही दर्शन करने पहुंच गए थे। अयोध्या के राम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाई। हनुमान गढ़ी में भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024