Headlines

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की BJP नेता की हत्या:बस्तर में वोटिंग से दो दिन पहले उपसरपंच को कुल्हाड़ी से काट डाला; मुखबिरी का शक

बस्तर में लोकसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक 2 दिन पहले नक्सलियों ने नारायणपुर के BJP नेता और उपसरपंच की हत्या कर दी है। देर रात नक्सली उपसरपंच पंचम दास के घर पहुंचे। इसके बाद दरवाजा तोड़ा और कुल्हाड़ी से हमला कर पंचम दास को मार डाला।

वारदात के बाद मौके पर नक्सली पर्चे भी फेंके गए हैं। जिसमें लिखा है कि, उपसरपंच और बीजेपी नेता पंचम दास मानिकपुरी पुलिस के गोपनीय सैनिक के रूप में काम कर रहा था। इसलिए PLGA ने उसे मौत की सजा दी है।। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। गृह मंत्री ने घटना को नक्सलियों की कायराना हरकत बताया है।

पिछले कई दिनों से नक्सलियों के टारगेट पर थे
पंचमदास मानिकपुरी जिले के दंडवन गांव के रहने वाले थे। लंबे समय से बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे। वर्तमान में संगठन ने इन्हें शक्ति केंद्र सह प्रभारी का जिम्मा दिया था। बताया जा रहा है कि, ये पिछले कई दिनों से नक्सलियों के टारगेट पर थे।

पहले भी दे चुके थे जान से मारने की धमकी

नक्सली इन्हें पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुके थे। मंगलवार देर रात सादे कपड़ों में नक्सली इनके घर पहुंच गए। पहले घर का लकड़ी का दरवाजा तोड़ा। फिर अंदर घुसकर पंचमदास पर कुल्हाड़ी से वारकर काट डाला। नक्सल संगठन की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

ये नक्सलियों की कायराना हरकत- विजय शर्मा

बीजेपी नेता की हत्या पर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों ने कायराना ढंग से उप सरपंच पंचम दास की हत्या की है। उन्होंने कहा कि आपके हाथ में बंदूक है तो आप किसी को भी मार देंगे।

सरकार चर्चा के लिए तैयार- विजय शर्मा

गृह मंत्री ने कहा कि सरकार नक्सलियों से बातचीत के लिए हर पल तैयार है। संगठन, गुट या किसी भी माध्यम से चर्चा के लिए राजी हैं। उन्होंने कहा कि खून-खराबा खत्म होना चाहिए और बस्तर के हर गांव तक विकास पहुंचना चाहिए।

नक्सल वारदात से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए-

छत्तीसगढ़ में BJP नेता की अगवा कर हत्या:नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला, JCB में लगाई आग; 5 दिन में दूसरी वारदात

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बुधवार को फिर एक भाजपा नेता की हत्या कर दी। नक्सलियों ने भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग को अगवा कर लिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से वार कर उनकी जान ले ली। मामला जांगला थाना क्षेत्र के कोटामेट्‌टा का है। पूरी खबर यहां पढ़िए…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024