Headlines

चुनाव आयोग ने X से हटवाईं 4 चुनावी पोस्ट:कहा- आचार संहिता का उल्लंघन हुआ; कंपनी बोली- ये कैसी अभिव्यक्ति की आजादी

चुनाव आयोग ने X से 

नई दिल्ली2 घंटे पहले
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने कहा, आदेशों का पालन करते हुए हमने चुनाव पूरा होने तक इन पोस्टों पर रोक लगा दी है।

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को चार चुनावी पोस्ट हटाने का आदेश दिया। इनमें YSR कांग्रेस, AAP, एन चंद्रबाबू नायडू और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पोस्ट शामिल हैं। ECI का कहना है कि इन चार पोस्ट ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

एक्स ने कहा कि हम पोस्ट हटा रहे हैं; लेकिन इलेक्शन कमीशन के इस एक्शन से सहमत नहीं हैं, क्योंकि ये अभिव्यक्ति की आजादी के विपरीत है। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि ये चार पोस्ट क्या थे।

एक्स ने आगे कहा कि हमने उन चार यूजर्स को (चारों नेताओं को) भी पोस्ट हटाने की जानकारी दे दी है और पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए पोस्ट हटाने के आदेश को पब्लिश कर रहे हैं।

ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स के अकाउंट से एक पोस्ट किया गया, जिसमें पोस्ट हटाने की जानकारी दी गई।

इलेक्शन कमीशन बोला- आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा था
इलेक्शन कमीशन ने कहा कि ये चार पोस्ट आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे थे। हम किसी भी तरह से अन्य दलों के नेताओं या कार्यकर्ताओं के निजी जीवन के आधार पर राजनीतिक दलों की आलोचना करने की इजाजत नहीं देते हैं। साथ ही ऐसे आरोप जिनका कोई आधार नहीं है, यह आदेश उन पर रोक लगाता है।

एक्स ने कहा था- सरकारी सेंसरशिप से सहमत नहीं, पर आदेश मानेंगे
एक्स ने फरवरी में कहा था कि सरकार ने कुछ अकाउंट और पोस्ट को हटाने के लिए कहा है, जिसके बाद ये पोस्ट हाइड (भारत में नहीं दिखेंगे) कर दिए गए हैं। तब भी एक्स ने कहा था कि सरकार की इस कार्रवाई से सहमत नहीं हैं, लेकिन उनका आदेश मानेगें।

2021 में भी किसान आंदोलन में अकाउंट हटाने को कहा था
इससे पहले 2021 में भी किसानों के विरोध के दौरान प्लेटफॉर्म और भारत सरकार के बीच तनाव देखने को मिला था। केंद्र ने कंपनी को कथित “खालिस्तान” लिंक के लिए लगभग 1,200 अकाउंट को हटाने के लिए कहा था। 250 जर्नलिस्ट के अकाउंट भी हटाने को कहा था।

2021 में किसान तीन कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

प्लेटफॉर्म का नाम और लोगो बदलकर X किया
24 जुलाई 2023 को एलन मस्क ने ट्विटर का नाम और लोगो बदलकर X किया। इसके बाद 26 जुलाई को देर रात लोगो के डिजाइन में छोटा सा बदलाव किया था। X लोगो को ज्यादा बोल्ड और शार्प कर दिया था। मस्क ने कहा था, लोगो समय के साथ डेवलप होगा।

ये खबर भी पढ़ें…

X ने फरवरी-मार्च में बैन किए 2 लाख इंडियन अकाउंट्स: सेक्शुअल एब्यूज और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों पर कंपनी ने लिया एक्शन

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफार्म X ने भारत में एक महीने के अंदर 2 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन कर दिया है। इन अकाउंट्स को चाइल्ड सेक्शुअल एब्यूज और न्यूडिटी को बढ़ावा देने वाले बैन किया गया है। इसकी जानकारी कंपनी ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) रूल्स 2021 के अनुसार पब्लिश की गई मंथली रिपोर्ट में दी है। पढ़ें पूरी खबर…

X पर पोस्ट, लाइक और रिप्लाई के पैसे लगेंगे: AI का खतरा कम करना चाहती है कंपनी; इसकी न्यूजीलैंड और फिलीपींस में टेस्टिंग हुई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अब पोस्ट लिखने, लाइक करने, बुकमार्क करने और रिप्लाई करने के लिए चार्ज देना होगा। X के मालिक एलन मस्क ने अपने हैंडल पर एक यूजर की पोस्ट के जवाब में यह बात कही है। कंपनी यह चार्ज नए X यूजर्स पर लगाने का प्लान कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024