लोकसभा चुनाव के पहले फेज की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। 21 राज्यों की 102 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का आज बुधवार (17 अप्रैल) को आखिरी दिन है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। 16 मार्च को लोकसभा चुनाव के पूरे शेड्यूल की घोषणा की थी।
उधर, लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री मोदी आज असम पहुंचे हैं। इसके बाद वे त्रिपुरा के अगरतला में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी असम के जोरहाट और डिब्रूगढ़ में रैली करेंगे।
देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…
लाइव अपडेट्स
कर्नाटक के कांग्रेस नेता अखंड श्रीनिवास मूर्ति भाजपा में शामिल हुए, बीएस येदियुरप्पा ने सदस्यता दिलाई
कर्नाटक के पुलकेशीनगर से पूर्व कांग्रेस विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति भाजपा में शामिल हुए। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उन्हें सदस्यता दिलाई।
अनुराग ठाकुर बोले- भाजपा 400 सीट की लड़ाई लड़ रही, कांग्रेस 40 सीटों के लिए संघर्ष कर रही
हिमाचल प्रदेश के ऊना में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- भाजपा देश में 400 सीट की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस 40 सीटों के लिए संघर्ष कर रही है।
कांग्रेस अगर अपने विधायकों को नहीं संभाल पाए, उनके क्षेत्र का विकास नहीं कर पाए, वादे पूरे नहीं कर पाए। अपना घर न संभाल पाएं और दूसरों पर ठीकरा फोड़ें ये ठीक नहीं है।
MP की शहडोल सीट से हार चुके हैं पूर्व CM अजित जोगी, इस बार का चुनाव रोचक
शहडोल लोकसभा सीट कई मायनों में इस बार बेहद रोचक है। ये वही सीट है जिस पर छत्तीसगढ़ के सीएम रहे अजीत जोगी चुनाव हार चुके हैं। जिस फैक्टर की वजह से वो यहां चुनाव हारे उसी फैक्टर ने यहां लगातार कई उम्मीदवारों के अरमान पर पानी फेरा। ये फैक्टर है-पहाड़ बनाम मैदान का।
इस चुनाव में भाजपा-कांग्रेस दोनों ने ‘नो रिस्क पॉलिसी’ के तहत पहाड़ के उम्मीदवार को ही मैदान में उतारा है। दोनों राजेंद्र ग्राम में रहते हैं। और तो और उनके घरों के बीच की दूरी भी महज 500 मीटर है। पहाड़ी लोग मजाक में कह रहे हैं कि इस बार जीते-हारे कोई भी, पहाड़ के हर घर में मिठाई बंटना तय है। पूरी खबर पढ़ें…
बुंदेलखंड में करप्शन, पानी और पलायन बड़ा मुद्दा, विंध्य में जातिवाद के आगे राम मंदिर और मोदी फैक्टर भी असरदार नहीं
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान है। इस चरण में मध्यप्रदेश की टीकमगढ़, खजुराहो, सतना, दमोह, रीवा और होशंगाबाद सीटें शामिल हैं। इन लोकसभा क्षेत्रों के ज्यादातर हिस्से विंध्य और बुंदेलखंड में आते हैं।
यहां लोगों के बीच चुनाव के क्या मुद्दे हैं, जब यह जानने के लिए हमारी टीम पहुंची तो पानी, पलायन, भ्रष्टाचार और विकास का मुद्दा सामने आया। पानी की किल्लत ऐसी कि खजुराहो में लोग रात 10 बजे तक पानी के लिए दर-दर भटकते नजर आए।
भ्रष्टाचार ऐसा कि रेत, गिट्टी और डीजल को पीस यानी टुकड़े में मापकर न सिर्फ बिल लगाए गए हैं बल्कि उनका भुगतान भी हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें…
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने चुनाव प्रचार के दौरान डांस किया
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने मंगलवार (17 अप्रैल) को तुरा में चुनाव अभियान के दौरान डांस किया।
उन्होंने तुरा सीट से मौजूदा सांसद और NPP उम्मीदवार अगाथा संगमा के समर्थन में प्रचार किया।
संजय सिंह बोले- AAP के अलावा आजादी के बाद फ्री बिजली-पानी और बस यात्रा किसी ने नहीं की
आप सांसद संजय सिंह ने कहा- किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि दिल्ली में बिजली मुफ्त दी जा सकती है। आजादी के बाद फ्री बिजली योजना, मुफ्त पानी योजना और मुफ्त बस यात्रा योजना लागू करने वाली हमारी सरकार पहली सरकार है।
दिल्ली मुनाफे का बजट देने वाला एकमात्र राज्य है। हम रामराज्य की अपनी परिकल्पना को धरातल पर साकार करने के लिए कृतसंकल्पित हैं।
AAP ने लोकसभा चुनाव के कैंपेन के लिए ‘आप का रामराज्य’ नाम से वेबसाइट लॉन्च की
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के कैंपेन के ‘आप का रामराज्य’ नाम से वेबसाइट लॉन्च की है।
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और जैस्मिन शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
संजय सिंह ने कहा कि यह वेबसाइट रामराज्य से प्रेरित होगी।
राहुल बोले- PM करप्शन के चैंपियन, अखिलेश ने कहा- BJP भ्रष्टाचारियों का गोदाम बनी
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम देश की सबसे बड़ी एक्सटॉर्सन स्कीम है।
वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की हर बात झूठी निकली है। वह सिर्फ भ्रष्टाचारियों का गोदाम बनकर रह गई है। लोकसभा चुनाव में यह पहला मौका होगा, जब राहुल-अखिलेश मंच साझा कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
के.चंद्रशेखर राव को चुनाव आयोग का नोटिस, कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर जवाब मांगा
तेलंगाना की पार्टी BRS के चीफ के.चंद्रशेखर राव को चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी किया है। उन्होंने 5 अप्रैल को प्रेस मीटिंग के दौरान कांग्रेस पार्टी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।
कांग्रेस नेता जी निरंजन की शिकायत पर चुनाव आयोग ने के.चंद्रशेखर राव को 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक जवाब देने का निर्देश दिया है।
राजस्थान की 12 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग, कहीं राम मंदिर तो कहीं जातीय समीकरण का मुद्दा; जानें कौन सी सीट पर क्या है स्थिति
प्रदेश में 19 अप्रैल (शुक्रवार) को पहले चरण के मतदान होने हैं। पहले फेज की 12 सीटों पर (श्रीगंगानर, बीकानेर, चूरू, नागौर, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अलवर,भरतपुर, दौसा, करौली- धौलपुर) में इस बार का चुनाव काफी रोचक है। नागौर और चूरू हॉट सीट बनी हुई है।
इनके अलावा कहीं पर राम मंदिर का मुद्दा है तो कहीं पर जातीय समीकरण कैंडिडेट की जीत का कारण बन रही हैं। मतदान से पहले भास्कर की टीम प्रदेश की इन 12 सीटों पर पहुंची और जाना वोटर का मिजाज। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान की 13 सीटों पर राम मंदिर-धारा 370 के अलावा महंगाई और रोजगार भी बड़ा मुद्दा
राजस्थान की 13 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है। यहां पर लोग राम मंदिर बनने और धारा 370 खत्म करने के मुद्दे पर बात कर रहे हैं, लेकिन रोजगार और महंगाई भी यहां बड़ा चुनावी मुद्दै है। यहां पानी की किल्लत को लेकर भी लोग परेशान है। पूरी खबर पढ़ें…
दक्षिण चेन्नई से बीजेपी उम्मीदवार तमिलिसाई सुंदरराजन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की
तमिलनाडु के चेन्नई में दक्षिण चेन्नई से बीजेपी उम्मीदवार तमिलिसाई सुंदरराजन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। यहां 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।
अंडमान-निकोबार में चुनाव के पहले पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की
