Headlines

मोदी बोले- असम को कांग्रेस ने पंजे में जकड़ा था:विपक्ष ने नॉर्थ-ईस्ट में अलगाववाद को खाद-पानी दिया, मोदी ने गले लगाया

PM मोदी ने कहा- कांग्रेस को असम की विरासत से दिक्कत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (17 अप्रैल) को असम और त्रिपुरा दौरे पर हैं। उन्होंने असम के नलबाड़ी में चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा- कांग्रेस ने सियासी फायदे के लिए असम को अपने पंजे में जकड़ रखा था। ताकि उनके लिए लूट और भ्रष्टाचार के रास्ते खुले रहे। अब ये पंजा खुल गया है। असम में सबका साथ और सबका विकास हो रहा है।

मोदी ने कहा- जिस नॉर्थ-ईस्ट को कांग्रेस और विपक्ष ने समस्याएं दीं, अलगाववाद को खाद-पानी दिया। उस नॉर्थ-ईस्ट को मोदी ने गले लगाया। जो कांग्रेस के 60 वर्षों में नहीं हुआ, वह मोदी ने 10 साल में किया।

मोदी जिस समय भाषण दे रहे थे, उसी समय अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्यतिलक हो रहा था। मोदी ने फोन की फ्लैश लाइट जला कर लोगों से रामलला के सूर्य तिलक से जुड़ने का आह्वान किया था।

नलबाड़ी ​​​​​​के बाद मोदी त्रिपुरा के अगरतला में रैली को संबोधित करेंगे। वे मंगलवार को देर शाम गुवाहाटी पहुंचे थे। उन्होंने वहां रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन किया। वे रात में गुवाहाटी में ही रुके थे।

मोदी की स्पीच की 5 मुख्य बातें…

  1. NDA सरकार की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं होता। योजनाओं का लाभ हर किसी को मिलता है। अब NDA ने ठाना है कि देश के हर नागरिक तक पहुंचकर जिस सुविधा का वो पात्र है, वो सुविधा उसे दी जाएगी। अब 70 साल के ऊपर के बुजुर्गों की सेवा आपका बेटा मोदी करेगा। इन्हें 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
  2. आपका बिजली बिल जीरो आए, इसलिए कम दाम पर सोलर पैनल दीए जाएंगे। इसके अलावा हमने लक्ष्य रखा है 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। हमने खरीफ की फसलों का MSP बढ़ाया है। इससे यहां के किसानों को लाभ हुआ है। भाजपा ने किसानों को लेकर सभी योजना को जारी रखेंगे।
  3. असम का विकास इस बात का सबूत है कि जब नीयत सही हो तो नतीजे भी सही आते हैं। मोदी ने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की टेंशन से मुक्ति दिलाई। हमने कानून बनाकर मुस्लिम बहनों और उनके परिवारों को राहत पहुंचाई।
  4. मैंने कुछ ही दिन पहले असम में देश की बड़ी सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शिलान्यास किया है। इससे 15 हजार से ज्यादा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेगा। ये ऐतिहासिक शुरुआत है।
  5. कांग्रेस को दिया आपका वोट केंद्र में सरकार नहीं बनाएगा। भाजपा को दिया आपका वोट विकसित भारत बनाएगा। 4 जून को नतीजा क्या होने जा रहा है, ये साफ दिखाई दे रहा है।

असम की 14 सीटों पर 3 फेज में वोटिंग
देश के 543 लोकसभा सीटों पर 7 फेज में चुनाव होने वाले हैं। 19 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। असम की 14 सीटों के लिए शुरुआती 3 फेज में चुनाव होंगे। यहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को वोटिंग होने वाली है।

भाजपा असम में असम गण परिषद (AGP) और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (UPPL) के साथ गठबंधन में हैं। AGP बारपेटा और UPPL कोकराझार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा बाकी 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर चुकी है।

BJP ने 2019 में त्रिपुरा की दोनों सीटें जीतीं
त्रिपुरा में दो लोकसभा सीटें हैं- त्रिपुरा ईस्ट और त्रिपुरा वेस्ट। त्रिपुरा वेस्ट के लिए 19 अप्रैल और त्रिपुरा ईस्ट में 26 अप्रैल को चुनाव होंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की दोनों सीटें जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2014 में सीपीआई (एम) दोनों सीटें जीती थी।

ये खबरें भी पढ़ें…

मोदी बोले- EVM का बहाना नाच न जाने, आंगन टेढ़ा: भ्रष्टाचार ने देश को तबाह किया; राम मंदिर विपक्ष के लिए मुद्दा था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राम मंदिर, DMK का सनातन विरोधी मुद्दा, यूक्रेन-रूस जंग, इलेक्टोरल बॉन्ड, भारत के विकास का रोडमैप जैसे कई मुद्दों पर बात की।

मोदी ने यह बात न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘राम मंदिर उनके (विपक्ष) लिए राजनीतिक हथियार था। अब हुआ क्या..राम मंदिर बन गया। उनके हाथ से मुद्दा निकल गया।’ पूरी खबर पढ़ें…

भाजपा के घोषणा पत्र में UCC का वादा: 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज, गरीबों के लिए 3 करोड़ घर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का मैनिफेस्टो जारी किया। इसे ‘भाजपा का संकल्प-मोदी की गारंटी’ नाम दिया गया है। मोदी के साथ मंच पर जेपी नड्‌डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और निर्मला सीतारमण मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024