Headlines

देशभर में रामनवमी:अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक; महाकाल का श्रीराम स्वरूप में श्रृगांर

आज देश में रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है। दिल्ली, हरियाणा से लेकर कर्नाटक-महाराष्ट्र और गुजरात से लेकर मणिपुर तक मंदिरों में लोग सुबह 4 बजे से ही दर्शन करने पहुंच रहे हैं। अयोध्या के राम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाई। हनुमान गढ़ी में भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

मणिपुर की राजधानी इंफाल के राधा-कृष्ण मंदिर में सुबह महाआरती की गई। मुंबई के जुहू में इस्कॉन के सदस्यों ने शोभायात्रा निकाली, तो ओडिशा के पुरी में समुद्र किनारे सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए रेत की कलाकृति बनाई।

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज पहली रामनवमी है। बुधवार दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का 3 मिनट तक सूर्य तिलक किया गया। 8 बजे तक 6 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

मध्य प्रदेश के ओरछा में रामराजा को 51 हजार लड्‌डुओं का भोग लगेगा। वहीं, उज्जैन में रामनवमी पर महाकाल का आभूषण, चंदन, भांग, सूखे मेवों से श्रीराम के स्वरूप में श्रृंगार किया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

बिहार के पटना के हनुमान मंदिर में भव्य तैयारी की गई है। पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है। भक्तों का प्रसाद जल्द चढ़े, इसके लिए अयोध्या से 8 पुजारी बुलाए गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्राचीन दूधाधारी मठ और जैतुसाव मठ में राघवेंद्र सरकार का स्वर्ण श्रृंगार किया जाएगा। माता कौशल्या के मंदिर चंदखुरी में भी भगवान की बाल रूप में पूजा की जा रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

रामनवमी से जुड़े अपडेट्स पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

42 मिनट पहले

राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक हुआ

11:25 AM17 अप्रैल 2024

बंगाल के हावड़ा में TMC नेताओं ने शोभायात्रा निकाली

09:42 AM17 अप्रैल 2024

राम मंदिर में रामलला का दूध से अभिषेक किया गया

09:33 AM17 अप्रैल 2024

पीएम मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024