Headlines

प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला का पहला सूर्य तिलक:12 बजे अभिजीत मुहूर्त में 3 मिनट तक माथे पर पड़ीं नीली किरणें

LIVE

अयोध्या में राम जन्मभूमि में रामलला के मस्तक पर सूर्य तिलक की तस्वीर।

अयोध्या में रामनवमी पर दोपहर 12 बजे से रामलला का सूर्य तिलक हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह पहला सूर्य तिलक है। दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया और मस्तक पर 3 मिनट तक नीली किरणें पड़ीं।

सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का जन्म हो गया। मंदिर में आरती की गई। सूर्य तिलक के बाद कुछ देर के लिए रामलला का पट बंद कर दिया गया।

इससे पहले जगद्गुरु राघवाचार्य ने 51 कलशों से भगवान रामलला का अभिषेक किया। आज सुबह 3.30 बजे मंदिर के कपाट खुल गए, आम दिनों में यह 6.30 बजे खुलते हैं। श्रद्धालु रात 11.30 बजे तक, यानी 20 घंटे दर्शन कर सकेंगे।

सूर्य तिलक के लिए अष्टधातु के 20 पाइप से 65 फीट लंबा सिस्टम बनाया गया है। इसमें 4 लेंस और 4 मिरर के जरिए गर्भ गृह तक रामलला के मस्तक तक किरणें पहुंचाई गईं।

अब तक 6 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं। राम जन्मभूमि परिसर में लंबी लाइनें लगी हैं। राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ पर काफी भीड़ है।

राम मंदिर में जारी पूजा-अर्चना की सीधी तस्वीरें यहां देख सकते हैं…

 

लाइव अपडेट्स

14 मिनट पहले

रामलला जन्मोत्सव और सूर्य तिलक के 5 VIDEO

17 मिनट पहले

अयोध्या के 10 हजार मंदिरों में भजन

जन्मोत्सव के बाद पुजारी और भक्त रामलला के भजन गा रहे हैं। अयोध्या के करीब 10 हजार मंदिरों में भी भए प्रगट कृपाला दीनदयाला…की स्तुति हो रही है। रामलला के जन्मोत्सव पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्र, IG प्रवीण कुमार, DM नीतीश कुमार मौजूद रहे।

30 मिनट पहले

जन्मभूमि में उमड़े श्रद्धालु, VIDEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024