Headlines

डिंपल के खिलाफ बसपा ने अब ‘यादव’ को उतारा:नामांकन से 2 दिन पहले प्रत्याशी बदला, इसका फायदा BJP को; 11 नाम की लिस्ट जारी

बसपा की 5वीं लिस्ट आ गई है। इसमें 11 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के खिलाफ नामांकन से 2 दिन पहले उम्मीदवार को बदल दिया है। गुलशन देव शाक्य का टिकट काटकर अब शिव प्रसाद यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।

यहां से भाजपा ने योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह को टिकट दिया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बसपा के यादव चेहरे उतारने से बीजेपी को फायदा होने वाला है। क्योंकि, शिव प्रसाद की यादव वोटर्स में ठीक-ठाक पैठ है।

दरअसल, मैनपुरी सीट पर 17 लाख वोटर हैं। इसमें यादव वोटर्स सबसे ज्यादा हैं। इनकी संख्या करीब 4.50 लाख है। इसके बाद 3.25 लाख शाक्य हैं। साथ ही यहां 1.20 लाख दलित वोटर हैं। यहां मुस्लिम वोटर्स की संख्या करीब 55 हजार है।

यह फोटो मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की है। वह मैनपुरी में 2 महीने से लगातार प्रचार कर रही हैं।

वाराणसी से अतहर और बलिया से लल्लन सिंह को दिया टिकट
वाराणसी से पीएम मोदी के सामने अतहर जमाल लारी को टिकट दिया है। जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। यहां से भाजपा ने दयाशंकर सिंह और सपा ने बाबू सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है। बलिया से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के सामने लल्लन सिंह यादव को टिकट दिया है।

मेनका गांधी के सामने उदराज वर्मा को उतारा
गाजीपुर से डॉ. उमेश कुमार सिंह को उतारा है। यहां से सपा ने अफजाल अंसारी और भाजपा ने पासनाथ राय को टिकट दिया है। डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के सामने ख्वाजा समसुद्दीन को टिकट दिया है। सुल्तानपुर से उदराज वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी हैं।

फर्रुखाबाद से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के सामने क्रान्ति पांडेय को उतारा है। बांदा से मयंक द्विवेदी को टिकट दिया है। यहां भाजपा ने आरके सिंह पटेल और सपा शिवशंकर सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है। बरेली से छोटेलाल गंगवार को चुनावी मैदान में उतारा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार हैं।

इसके अलावा बदायूं से मुस्लिम खां को टिकट दिया है। यहां से भाजपा ने दुर्विजय शाक्य और सपा ने शिवपाल यादव के आदित्य यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।

5‌‌वीं लिस्ट में 2 ठाकुर, 2 ब्राह्मण, 3 मुस्लिम चेहरे
2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा में 11 सीटों में से सिर्फ 5 पर प्रत्याशी उतारे थे। 5वीं लिस्ट में बसपा की सोशल इंजीनियरिंग नजर आई है। 2 ब्राह्मण, 2 ठाकुर, 3 मुस्लिम और 4 OBC के प्रत्याशी को टिकट दिया है। बसपा ने अब तक 56 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इससे पहले 4 लिस्ट में 45 प्रत्याशियों को ऐलान किया था।

अब तक 14 मुस्लिम, 17 OBC और 9 SC/ST को उतारा
बसपा की पांचों लिस्ट की बात करें तो बसपा ने अब तक 14 मुस्लिम चेहरों को चुनावी मैदान उतार चुकी है। इसके अलावा 17 OBC, 11 ब्राह्मण, 4 ठाकुर, 9 SC/ST और 1 जाट चेहरे को टिकट दिया है।

3 लोकसभा में घटा बसपा का वोट शेयर, विधानसभा में 12% पहुंचा
यूपी में बसपा का वोट शेयर 3 लोकसभा चुनाव से लगातार घट रहा है। 2009 लोकसभा में बसपा को 27.4% वोट मिला। 2014 में यह घटकर 19.8% पर पहुंच गया। 2019 में सपा-रालोद से गठबंधन के बावजूद बसपा को 19.4% वोट मिला। इसके अलावा, 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में बसपा को तगड़ा झटका लगा था।

बसपा का वोट शेयर घटकर 12.8% पर पहुंच गया था। इस वजह से विधानसभा की 403 सीटों में बसपा महज एक सीट पर जीत दर्ज कर पाई थी। 1993 के चुनाव के बाद से बसपा का वोट शेयर का यह सबसे कम आंकड़ा रहा है। 1993 से 2022 के बीच हुए चुनावों में कभी भी बसपा का वोट शेयर 19% से कम नहीं रहा है।

  • 3 चुनावों में बसपा का प्रदर्शन…

लखनऊ लोकसभा चुनाव: ताजा खबरें, रैलियां, बयान, मुद्दे, विश्लेषण, सब कुछ दैनिक भास्कर ऐप पर। चुनाव का सबसे सटीक और डीटेल एनालिसिस, प्रत्याशी, वोटिंग, ताजा जानकारी के लिए डाउनलोड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024