Headlines

समय सागर जी महाराज ने आचार्य पद स्वीकार किया:RSS प्रमुख मोहन भागवत आसन तक लेकर पहुंचे; कुंडलपुर में हुआ पदारोहण महोत्सव

दमोह के जैन तीर्थ कुंडलपुर में‎ आज आचार्य विद्यासागर जी महाराज के उत्तराधिकारी के तौर पर समय सागर जी महाराज ने आचार्य पद स्वीकार कर लिया है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित सभी अतिथि समय सागर महाराज को आसन तक लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच पर पहुंचकर आचार्य श्री का आशीर्वाद लिया।

आचार्य समय सागर जी महाराज को सबसे ऊंचे आसन पर बैठाया गया। इससे पहले सोने-चांदी के कलश से उनके चरण धुलवाए गए। कार्यक्रम का संचालन नियम सागर महाराज, प्रणाम सागर महाराज ने किया। चौक पूरने के बाद आचार्य श्री का आसन रखा गया। इसके बाद मुनि संघ ने समय सागर जी महाराज से पद स्वीकार करने का निवेदन किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत करीब दो लाख श्रद्धालु महोत्सव के साक्षी बने। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘समय सागर जी महाराज का आचार्य पदारोहण हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। हमें उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा।’

समय सागर जी महाराज के गृहस्थ जीवन के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अपडेट्स

05:40 PM16 अप्रैल 2024

नई पिच्छी प्रदान करने की परंपरा पूरी हुई

नई पिच्छी प्रदान करने की परंपरा पूरी की गई। मुनिश्री ने संघ को पिच्छी दी। आर्यिकाओं ने आचार्य श्री को कमंडल दिया।

05:28 PM16 अप्रैल 2024

मेडिकल कॉलेज का नाम आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम पर रखा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, सागर में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बनने वाला है। उसका नाम आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम पर रख दिया है। अपने जीवन काल में वो जीते जी देवत्व को प्राप्त कर गए। सभी मुनियों, समस्त साधकों को प्रणाम करता हूं।

04:33 PM16 अप्रैल 2024

मुख्यमंत्री मोहन यादव और वीडी शर्मा आचार्य से आशीर्वाद लेने पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024