Headlines

पूर्णिया में PM बोले-इंडी वाले भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे:हम हटाने में लगे हैं, इन पर अगले 5 साल और कड़ाई होगी

PM नरेंद्र मोदी बिहार में आज 3 घंटे रहे। उन्होंने गया और पूर्णिया में जनसभा की। पीएम ने संविधान, भ्रष्टाचार, राम मंदिर और आतंकवाद पर इंडी गठबंधन को घेरा।

उन्होंने पूर्णिया में कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोग सनातन को मिटाने में लगे हैं। जिसको किसी ने नहीं पूछा हम उनको पूज रहे हैं।

हम भ्रष्टाचार को मिटाने में लगे हैं और वे बचाने में लगे हैं। भ्रष्टाचार के ठिकाने को बचाने के लिए सभी एक हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले देश में जवानों की शहादत होती थी। आपको गुस्सा होती थी, इन्हें घर में घुसकर मारो। आज जो देश हमें आंखें दिखाता था वो आज कटोरा लेकर भटक रहा है।

जो लोग संविधान बदलने का कह रहे हैं उन्होंने कई दशकों तक काम किया, लेकिन वो कभी बाबा साहेब का संविधान कश्मीर में लागू नहीं करवा पाए। ये मोदी है, आज जम्मू-कश्मीर में भी संविधान आन-बान और शान से लागू हो गया है।

ये कहते थे 370 हटी तो कश्मीर में आग लग जाएगी। आज आर्टिकल-370 का एंड हो चुका है। भारत को बांटने वालों को जलन हो रही है।

ये लोग राम मंदिर के लिए भी यही कहते थे। राम मंदिर बना तो देश में आग लग जाएगी। आज राम मंदिर दुनिया में भारत का गौरव है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिन में तीसरी बार बिहार आए हैं। PM मोदी इसके पहले 4 अप्रैल को जमुई और 7 अप्रैल को नवादा में जनसभा कर चुके हैं।

गया और पूर्णिया में मोदी की सभा मिनट टु मिनट जानने के लिए पढ़ें पूरा ब्लॉग

अपडेट्स

01:19 PM16 अप्रैल 2024

NDA सरकार मखाने को सुपर फूड के रूप में प्रमोट कर रही है

01:17 PM16 अप्रैल 2024

PM बोले- जो देश आंखें दिखाता था कटोरा लेकर घुम रहा है

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले देश में जवानों की शहादत होती थी। आपको गुस्सा होती थी, इन्हें घर में घुसकर मारो। आज जो देश हमें आंखें दिखाता था वो आज कटोरा लेकर भटक रहा है।

जो लोग संविधान बदलने का कह रहे हैं उन्होंने कई दशकों तक काम किया, लेकिन वो कभी बाबा साहेब का संविधान कश्मीर में लागू नहीं करवा पाए। ये मोदी है, आज जम्मू-कश्मीर में भी संविधान आन-बान और शान से लागू हो गया है।

ये कहते थे 370 हटी तो कश्मीर में आग लग जाएगी। आज आर्टिकल-370 का एंड हो चुका है। भारत को बांटने वालों को जलन हो रही है।

ये लोग राम मंदिर के लिए भी यही कहते थे। राम मंदिर बना तो देश में आग लग जाएगी। आज राम मंदिर दुनिया में भारत का गौरव है।

01:04 PM16 अप्रैल 2024

PM बोले- वंचित शोषित वर्ग हमारी पहली प्राथमिकता

12:58 PM16 अप्रैल 2024

PM बोले-वो बिहार को पिछड़ा कहकर पीछा छुड़ा लेते थे

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिसको किसी ने नहीं पूछा हम उनको पूजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार बिहार को पिछड़ा कहकर पीछा छुड़ा लेती थी। हमने सीमांचल और पूर्णिया को विकास को अपना मिशन बनाया है।

12:54 PM16 अप्रैल 2024

पीएम मोदी पूर्णिया पहुंचे

12:46 PM16 अप्रैल 2024

पूर्णिया में मोदी की सभा में हनुमान बनकर पहुंचे समर्थक से बात की रिपोर्टर आकाश ने

12:33 PM16 अप्रैल 2024

पूर्णिया में पप्पू यादव के निर्दलीय नामांकन करने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024