Headlines

160 फीट गहरे बोरवेल में फंसे मासूम की मौत:रीवा में 45 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 42 फीट की गहराई पर मिला शव

रीवा में 160 फीट गहरे बोरवेल में फंसे मयंक को बचाया नहीं जा सका। करीब 45 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वह बोरवेल के भीतर 42 फीट की गहराई पर मिट्‌टी-पत्थरों के बीच दबा मिला। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। मेडिकल टीम उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला पंचायत सीईओ सौरभ सोनवडे ने भी मयंक की मौत की पुष्टि की है।

रीवा में जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव में मयंक (6) पिता विजय आदिवासी शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे से 4 बजे के बीच खुले बोरवेल में गिर गया था। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर तुरंत उसे निकालने की कोशिशें शुरू कीं। खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। NDRF और SDERF की टीमों को बुलाया गया।

8 जेसीबी मशीनों से की खुदाई, ड्रिल मशीन से बनाई सुरंग

मयंक को निकालने के लिए बोरवेल के पैरेलल 8 जेसीबी मशीनों से खुदाई की गई। 60 फीट से अधिक खोदने पर पानी निकल आया। इसके चलते रेस्क्यू रोकना पड़ा। पानी खाली करने के बाद ड्रिल मशीन से बोरवेल तक पहुंचने के लिए सुरंग बनाई गई। सख्त मिट्टी आने पर मशीनों की जगह मैनुअली खुदाई की गई।

काम के दौरान सुरंग में दोबारा पानी निकल आया। इसे मोटर पंप से बाहर निकाला गया। इसके बाद रेस्क्यू टीम रविवार दोपहर करीब पौने एक बजे मयंक तक पहुंच पाई।

6 साल का मयंक अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी खुले गड्ढे में गिर गया था।

मुख्यमंत्री ने की रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मयंक के पिता विजय, मां शीला, दादा हिंचलाल आदिवासी, नानी निर्मला समेत परिजन और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर ही बैठे रहे। उसकी सलामती के लिए दुआएं मांगी गईं।

मेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस और टेक्नीशियन भी मौके पर थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा, त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी और रीवा से कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी नीलम मिश्रा भी मयंक के परिजन से मिलने पहुंचे थे।

तीन दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन का मिनट टु मिनट अपडेट जानने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

अपडेट्स

40 मिनट पहले

NDRF के डिप्टी कमांडेंट बोले-हमने पूरी कोशिश की

NDRF के डिप्टी कमांडेंट प्रेम कुमार पासवान ने कहा-इस तरह का ऑपरेशन हमेशा कठिन होता है। पानी और पथरीली जमीन के चलते ज्यादा मेहनत करनी पड़ी।

01:07 PM14 अप्रैल 2024

लाड़ले की मौत की खबर नहीं सह पा रहे परिजन

12:54 PM14 अप्रैल 2024

बोरवेल से बाहर निकाला गया मयंक

रेस्क्यू टीम ने बोरवेल में फंसे मयंक को बाहर निकाल लिया है। उसे एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

12:40 PM14 अप्रैल 2024

कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा की पुलिस से बहस

रेस्क्यू का हाल जानने पहुंचीं कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा की मौके पर तैनात चाकघाट थाना प्रभारी ऊषा सिंह सोमवंशी से बहस हो गई। पुलिसकर्मी ने उन पर मामले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया तो मिश्रा भड़क गईं।

11:33 AM14 अप्रैल 2024

सुरंग से निकाला जा रहा पानी

रेस्क्यू टीम सुरंग से पानी निकालने में जुटी है। पानी के चलते खुदाई के काम में दिक्कत हो रही है।

Mp Reva may
11:28 AM14 अप्रैल 2024

कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा मौके पर पहुंचीं

रीवा से कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी नीलम मिश्रा रेस्क्यू देखने और मयंक के परिजन से मिलने मौके पर पहुंचीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024