प्रियंका गांधी ने शनिवार को उत्तराखंड के रामनगर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ”हमारे परिवार ने देश के लिए खून दिया।
ये मेरे परिवार को कितनी भी गालियां दें, मेरे शहीद पिता का अपमान करें, लेकिन हम चुप रहते हैं, क्योंकि ये हमारे संघर्ष को नहीं समझते।
हम चुप रहते हैं, क्योंकि इस देश के लिए आस्था और सच्ची श्रद्धा हमारे दिल में है। हमारी सरकार आई तो अग्रिवीर योजना को खत्म करेंगे।”
प्रियंका ने कहा कि मोदी जी, जो टीवी, मंच और होर्डिंग पर दिखते हैं। वह नहीं हैं, जो आप समझ रहे हैं। आपने 10 सालों से परखा है। चुनाव के समय आपका एक ही सवाल होना चाहिए। आपके जीवन में तरक्की आई है या नहीं?
अपडेट्स
प्रियंका ने कहा- ये हमारे संघर्ष को नहीं समझते
हिंदू धर्म में आस्था का सबसे बड़ा प्रमाण ‘त्याग’ होता है। मैंने 19 साल की उम्र में अपने पिता का शव अपनी मां के सामने रखा है। मैं शहादत और त्याग को समझती हूं। ये मेरे परिवार को कितनी भी गालियां दें, मेरे शहीद पिता का अपमान करें, लेकिन हम चुप रहते हैं, क्योंकि ये हमारे संघर्ष को नहीं समझते। हम चुप रहते हैं, क्योंकि इस देश के लिए आस्था और सच्ची श्रद्धा हमारे दिल में है।
प्रियंका ने कहा- उत्तराखंड से मेरे परिवार का काफी पुराना रिश्ता
उत्तराखंड से मेरे परिवार का काफी पुराना रिश्ता है। यहां पर हमारे बचपन की कुछ यादें हैं। मेरे पिता, भाई, बेटे और मैंने भी यहां से पढ़ाई की है। हमें जब भी छुट्टी मिलती, मैं अपने बच्चों के साथ यहां घूमने आती। मैं अपना सौभाग्य मानती हूं कि आज मैं यहां रामनगर आई हूं।
प्रियंका ने कहा- बार-बार मोदी सरकार नहीं चलेगी
आपके जीवन का अनुभव ही सच्चाई है। बाकी, कुछ भी सच्चाई नहीं है। हिंदू धर्म में भी यही कहते हैं कि सच्चाई वह है, जिसका अनुभव आपको है। सच्चाई यह है कि खुद को ईमानदार बोलकर भ्रष्ट साबित हुए। मैंने आपके सामने सच्चाई रख दी। आपकी जिम्मेदारी क्या बनती है? जनता ही लोकतंत्र में सबसे बड़ा होना चाहिए।
अपने अनुभव पर उतरिए। असलियत को सझझिए। जो नेता आपके सामने हैं। जो धर्म का इस्तेमाल करते हैं। वोट लेने के लिए उनको समझिए। अब बार-बार मोदी सरकार नहीं चलेगी। इस बार जनता की सरकार बननी चाहिए। इस बार बेरोजगार नौजवान की सरकार बननी चाहिए। ऐसी सरकार बननी चाहिए, जिसके लिए आप सर्वोपरि हैं।
‘अडाणी को देशभर के कोल्ड स्टोरेज और एयरपोर्ट दिए’
अडाणी को देशभर के कोल्ड स्टोरेज, एयरपोर्ट दिए हैं। दो दिन उद्योगपतियों की बात कर रही हूं। जो इनके खास हैं। जो रोजगार पैदा करने वाले उद्योगपति हैं, उनको बढ़ावा दिया जाए। जहां-जहां कांग्रेस के प्रदेश हैं।
वहां देखिए राजस्थान में 25 लाख तक का बीमा था। जैसे ही इनकी सरकार आई। स्कीम बदल दी। 25 को 5 लाख कर दिया। स्वास्थ्य की सुविधाएं हम एक-एक जिले में लाना चाहते हैं। हमने यह काम करके दिखाया है।
भीड़ से आवाज आई, तो हंसकर प्रियंका ने कहा कि मेरा भाषण आप दे दो। मोदी जी कहते हैं कि मैं ही ईमानदार हूं। बाकी सब चोर है। जो सीएम उनके नहीं है। उन पर केस डाल दिया। मेरे भाई का घर ले लिया।
उन पर न जाने कितने केस कर दिया। अपने मुंह मियां मिट्ठू बनते हैं। सरकार को तोड़ने का। लोगों को भ्रष्ट कहने का यह काम करते जा रहे हैं। दिनभर इस काम में बहुत व्यस्त हैं। मंहगाई के बारे में भूल गए।
प्रियंका ने कहा- चुनाव को मुद्दे पर लड़वाओ, धर्म पर नहीं
मैं सिर्फ इतना कहती हूं कि चुनाव को मुद्दे पर लड़वाओ। धर्म पर नहीं। 10 साल बीत गए हैं। जनता से सब कुछ देख लिया है। जनता चाहती है कि मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाए।
आपके मुद्दे क्या हैं। पेपर लीक, रोजगार। नौजवान बच्चे बेरोजगार बैठे हैं। क्योंकि सरकार की कोई स्कीम नहीं है। देश की जो संपत्ति पूर्वजों ने बनाई है। यह सब उद्योगपति मित्रों को दे दिया।
‘किसान के खेतों में जो इस्तेमाल होता है, उसे GST मुक्त करेंगे’
प्रियंका गांधी ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी कह रही है कि एमएसपी को कानून बनाएंगे। उत्तराखंड-हिमाचल में बंजर जगह को कल्टीवेशन करवाएंगे। किसानों के लिए मोदी जी ने GST लगाई है। उसको आप समझिए।
किसान के लिए मंहगाई आसमान छू रही है। किसान खेत में जो भी इस्तेमाल करते हैं। वह सब GST से कांग्रेस मुक्त कराएंगी। हम छोटे कारोबार को मजबूत बनाना चाहते हैं ताकि लोग मजबूत हो।
‘जाग जाओ, बदलाव नहीं लाओगे, तो भविष्य ठीक नहीं होगा’
5 साल आप क्या चाहते हैं कि नेता यहां आकर बोले कि देवभूमि हैं। क्या 5 साल आप देखेंगे कि मंच पर कहेंगे पर्यटन की स्कीम है। आपको सिर्फ 5 किलो का राशन मिलता है। राशन से आपका पूरा नहीं हो रहा है। जाग जाओ, अगर सही नेता को नहीं पहचानेंगे। बदलाव नहीं लाओगे तो आपका भविष्य ठीक नहीं हो सकता है।
प्रियंका ने पूछा- अंकिता भंडारी के हत्यारों को संरक्षण कौन दे रहा
प्रियंका ने कहा कि आप हर मंच पर बोलेते हैं नारी शक्ति। यहां अंकिता भंडारी के साथ हुआ है। जिन्होंने उसकी हत्या की, शोषण किया। उनको संरक्षण कौन दे रहा है कि मोदी जी बताएं। जब मोदी जी आए, तो यहां आप पूछिएगा। हाथरस, उन्नाव में जो हुआ।
उन्नाव में एक लड़की के साथ अत्याचार करने के बाद उसको जलाया गया। उसके परिवार से मैं मिली हूं। मोदी जी से पूछिए कि मणिपुर में फौजी की पत्नी के साथ अत्याचार हुआ। चीरहरण हुआ। उनको किसने बचाया। जब ओलंपिक का मेडल जीता, तो चाय पी। जब सड़क पर बैठी कि अत्याचार हो रहा है तो फिर कहां से मोदी जी।
प्रियंका बोलीं- हिमाचल में सेब के खेत अडाणी को दे दिए
प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल में सेब के खेत अडाणी को दे दिए। अब अडाणी जी रेट तय करते हैं। सारी संपत्ति अपने दोस्तों को दे दिया। सच्चाई कठोर है। मोदी जी जो टीवी, मंच और होर्डिंग पर दिखते हैं। वह नहीं हैं, जो आप समझ रहे हैं। आपने 10 सालों से परखा है। चुनाव के समय आपको एक ही सवाल होना चाहिए। आपके जीवन में तरक्की आई है या नहीं।
प्रियंका ने कहा- जाग जाओ, आपके भविष्य का सवाल है
मैं सिर्फ यह कहना चाहती हूं कि जाग जाओ। आपके भविष्य का सवाल है। भगवान की दया से हमारा भविष्य ठीक होगा। नेता है हम इस पार्टी के चाहे उस पार्टी के। आपका क्या होगा। क्या 5 साल आप होर्डिंग देखते रहेंगे।
प्रियंका बोलीं- हमारे परिवार के सदस्यों ने इस देश के लिए खून दिया है
हमारे परिवार के सदस्यों ने इस देश के लिए खून दिया है। आप सोचिए कि आपको चाहिए क्या? या तो आप बहक जाएंगे, टीवी के विज्ञापनों में। होर्डिंग और इश्तहारों में। अगर कांग्रेस आई तो अग्निवीर रद्द की जाएगी। पेपर लीक के लिए सख्त कानून लाया जाएगा। एक कलेंडर लाया जाएगा। उसमें नियुक्ति का दिन से लेकर सब कुछ तय होगा।
प्रियंका ने पूछा- रोजगार क्यों नहीं है, आपके प्रदेश में
प्रियंका गांधी ने कहा कि आज कहते हैं कि सिलेंडर का दाम घटाएंगे। अब तक किसका राज था। बीजेपी का। फिर पहले कम क्यों नहीं किया? कल मैं दिल्ली एक एक उत्तराखंड के व्यक्ति से बात कर रही थी।
मैंने उसने पूछा कि दिल लगता है? उसने कहा कि यहां आने का दिल नहीं लगता है। लेकिन वहां नौकरी नहीं मिलती है। रोजगार क्यों नहीं है, आपके प्रदेश में। इतना हुनर है।
कुछ दिनों पहले में विदेश में थी। एक व्यक्ति आया कि मैं आपके साथ फोटो खींच लूं। लोगों को प्रदेश में रोजगार नहीं मिल रहा है।
‘कहते हैं 10 सालों में कुछ नहीं हुआ, तो आईआईटी कहां से देश में आए’
प्रियंका गांधी ने कहा कि हम चुप रहते हैं। हमारी आस्था नहीं टूटती है। इनके कहने से नहीं टूटती है। हमने त्याग किया है। शहादत की है। चाहे जितना भी कर लें। यह हमारी देशभक्ति को समझ नहीं सकते हैं।
यह देशद्रोही कहें, तो हम चुप रहते हैं। राजनीति प्रयोग के लिए नहीं है। हमारी सच्ची श्रद्धा है। इन्होंने अपने भाषण में OROP की बात की। आपको बधाई दी। हसंने की बात है कि अग्निवीर कौन लाया और क्यों लाया
सच्चाई आपका जीवन है। संघर्ष है। बेरोजगारी है। मंहगाई है। आपके बच्चे पढ़ते हैं। एग्जाम देते हैं। कितना दोष देते रहेंगे कांग्रेस पार्टी को। 10 सालों से इनकी सत्ता है। पूर्ण बहुमत रही है।
कहते हैं 400 पार। कहते हैं 75 साल में कुछ नहीं हुआ। अगर कुछ नहीं होगा तो इतने आईआईटी कहां से देश में आए।
प्रियंका बोलीं- जो युवा सेना की तैयारी कर रहे थे, उनकी आशाएं टूटी गईं
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे यहां बच्चे परिश्रम करते हैं सेना में जाने के लिए। दिल में देश की रक्षा के लिए।
मोदी जी ने तय किया है कि अग्निवीर जैसी योजना आएगी। सेना में 4 सालों की भर्ती होगी। जो युवा तैयारी कर रहे थे, सबकी आशाएं टूटी या नहीं। सच्चाई क्या है।
