Headlines

रीवा में 160 फीट गहरे बोरवेल में फंसा मासूम:पैरेलल खुदाई में निकला पानी; सीएम बोले- बारिश के कारण रेस्क्यू में दिक्कत

रीवा में शुक्रवार को बोरवेल में गिरे 6 साल के आदिवासी बच्चे को बाहर निकालने का काम शुक्रवार से आज तक चल रहा है। बोरवेल के पैरलल 60 फीट से अधिक खुदाई के बाद पानी निकल आया। बच्चा शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था। बच्चे की मां शीला का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे की नानी निर्मला का कहना है कि हमें भगवान पर भरोसा है। बच्चा जल्दी बाहर आ जाएगा।

मामला रीवा जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव का है। बच्चे का मयंक (6) पिता विजय आदिवासी है। वह खेत में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेत में ही खुले पड़े बोरवेल में गिर गया। रेस्क्यू टीम बोरवेल के पैरेलल 8 जेसीबी मशीन से खुदाई कर रही है। फिलहाल बच्चे का कोई मूवमेंट नहीं दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उसके ऊपर मिट्टी आने से वह और गहराई में चला गया।

बच्चे की मां शीला आदिवासी अपनी मासूम बेटी को गोद में लेकर रातभर घटनास्थल पर बैठी रही। बच्चे के दादा हिन्चलाल आदिवासी को भी उसके सुरक्षित बाहर निकलने की उम्मीद है। वे कहते हैं- भगवान पर भरोसा है।

6 साल का मयंक अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी खुले गड्ढे में गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024