Headlines

IGI एयरपोर्ट पर महंगे हैंड बैग और लाखों के सोने के साथ महिला गिरफ्तार

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने कुआलालंपुर से भारत आई एक महिला को महंगे हैंड बैग और ज्वेलरी के साथ पकड़ा। विभाग को उसके पास से लुई विटॉन कंपनी का महंगा बैग और 671 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत 97 लाख रुपए बताई गई है। पूछताछ के दौरान महिला अधिकारियों इस सामान के बारे में सही जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद सामान को जब्त किया गया और महिला को गिरफ्तार किया गया है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

ओडिशा के बालासोर में मंदिर में महिला की मौत, परिक्रमा लगाने के दौरान बेहोश हुई थी

ओडिशा के बालासोर में एक मंदिर में महिला की अनुष्ठान करने के दौरान मौत हो गई। 58 साल की पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के गोमरियापाल गांव की रहने वाली थी। वह भोगराई के चंदनेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आई हुई थी। यहां प्रसिद्ध चड़क मेला भी लगा हुआ है। पुलिस ने बताया कि लोगों के मुताबिक, मंदिर के पास मौजूद नीला पोखरी में नहाने के बाद महिला परिक्रमा कर रही थी, इसी दौरान वह बेहोश हो गई थी। मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

पश्चिम बंगाल टीचर भर्ती घोटाला- ED ने 230.6 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क की; अब तक 365 करोड़ की जब्ती

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल टीचर भर्ती घोटाले की जांच के तहत 230.6 करोड़ की अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। कोलकाता जोनल टीम ने प्रसन्न कुमार रॉय और शांति प्रसाद सिन्हा की संपत्तियों को कुर्क किया। प्रसन्ना कुमार रॉय के नाम पर भूमि पार्सल में पाथरघाटा में लगभग 96 कोट्टा (बंगाल में भूमि का एक माप), सुल्तानपुर में 117 कोट्टा, महेशतला में 282 कोट्टा और कोलकाता के न्यू टाउन में 136 कोट्टा शामिल हैं।

शांति प्रसाद सिन्हा के नाम पर कुर्क की गई संपत्तियों में बंगाल अंबुजा हाउसिंग, पूर्व जादवपुर, कोलकाता में स्थित एक बेनामी फ्लैट और कपाशती में स्थित दो भूमि पार्सल शामिल हैं। ये दोनों पहले से हिरासत में हैं।

पश्चिम बंगाल में प्राइमरी टीचर भर्ती घोटाले के एक दूसरे केस में ED पहले ही 135 करोड़ की संपत्ति कुर्क और जब्त कर चुकी है। पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में अब तक कुल कुर्की और जब्ती 365.60 करोड़ रुपए हो गई है।

अजमेर में 3 मंजिला बिल्डिंग में आग, सिलेंडर फटकर बाहर गिरे; 100 से ज्यादा दुकानों को बंद करवाया

Dehli igi

राजस्थान के अजमेर स्थित विमल मार्केट में तीन मंजिला बिल्डिंग में शुक्रवार 12 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे आग लग गई। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर AC में गैस भरने का गोदाम था। गोदाम में रखे सिलेंडर ब्लास्ट हो गए और उछल कर सड़क पर आ गिरे। सिलेंडर लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं।

सूचना पर फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने बिल्डिंग के चारों तरफ की करीब 100 से ज्यादा दुकानों को बंद करवाया है। लोगों को बिल्डिंग से दूर कर दिया है। क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी काट दी गई है। पूरी खबर पढ़ें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024