Headlines

शाह बोले- इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमघट:कहा- जिसने भी चोरी, भ्रष्टाचार किया है, उसे जेल जाना पड़ेगा

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने विपक्षी दलों के घोटाले गिनाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को पाई-पाई लौटानी पड़ेगी। जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, जिसने भी चोरी की है, उन्हें जेल जाना पड़ेगा। शाह ने इंडी अलायंस को भ्रष्टाचारियों को जमघट बताया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कटनी के बरही में चुनावी सभा को संबोधित किया। बीजेपी ने इस सीट से प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

शाह ने कहा- जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां पीएम मोदी को हराने के लिए इकट्ठे हुईं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार के आधार पर राज किया। मोदी ने देश से जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया।

मोदी ने गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला

इससे पहले शाह ने मंडला में बीजेपी प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के पक्ष में सभा की। यहां उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया है। उनको खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर और रहने के लिए आवास दिए हैं।’

शाह ने कहा कि हम देश की अर्थव्यवस्था को दुनियाभर में 5वें नंबर पर लाए हैं। मोदी जी को तीसरी बार पीएम बना दो, इसे तीसरे नंबर पर पहुंचा देंगे।

उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर कहा, ‘घमंडिया गठबंधन के नेता चाहते हैं कि उनके बेटा और बेटी ही आगे बढ़ें।’ इससे पहले शाह करीब एक बजे जबलपुर पहुंचे थे। यहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।

अमित शाह ने कटनी के बरही में चुनावी सभा को संबोधित किया।

शाह की सभा की 5 बड़ी बातें

  • 10 साल देश में कांग्रेस का शासन था। पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया घुस जाते थे, बम धमाके करते थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उफ तक नहीं करते थे।
  • मैं पूछना चाहता हूं राहुल बाबा से… आपने देश के राष्ट्रपति पद पर किसी आदिवासी को बिठाया क्या? कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आदिवासियों को छलने का काम किया है।
  • राम मंदिर बनना चाहिए था कि नहीं? 55 साल कांग्रेस पार्टी इसे लटकाती, अटकाती और भटकाती रही। पांच साल में केस जीते, भूमिपूजन भी हो गया ओर प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई।
  • घमंडिया गठबंधन वाले चाहते हैं कि उनके बेटे-बेटी आगे बढ़ें। ममता बनर्जी भतीजे को, शरद पवार बेटी को, स्टालिन बेटे को, सोनिया जी बेटे को आगे बढ़ाना चाहती हैं।
  • हमने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड से आपके इलाके का विकास किया। घमंडिया गठबंधन डाइनेस्टी मैनेजमेंट फंड में लगा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एमपी दौरे को लेकर मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए ब्लॉक से गुजर जाइए..

अपडेट्स

04:18 PM11 अप्रैल 2024

परिवारवादी गठबंधन का उद्देश्य बेटे-बटियों, भतीजों को सत्ता दिलाना

शाह ने कहा- परिवारवादी गठबंधन का उद्देश्य अपने बेटे, बेटी, भतीजे को सत्ता दिलाना। शरद पवार का उद्देश्य है- अपनी बेटी को मुख्यमंत्री बनाना, उद्धव ठाकरे का उद्देश्य है- अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना, स्टालिन का उद्देश्य है- अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना, बंगाल में ममता दीदी का उद्देश्य है- अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना, सोनिया गांधी का उद्देश्य है- राहुल बाबा को प्रधानमंत्री बनाना।

04:07 PM11 अप्रैल 2024

अगर घमंडिया गठबंधन जीतता है तो OBC का नुकसान होगा

अगर घमंडिया गठबंधन जीतता है तो सबसे बड़ा नुकसान ओबीसी का होने वाला है। कांग्रेस ओबीसी विरोधी पार्टी है। काका साहब कालेलकर कमिशन की रिपोर्ट हो या मंडल कमिशन का, दोनों को दबाकर रखा।

शाह ने कहा- मोदी सरकार में 27 मिनिस्टर ओबीसी है, 37 प्रतिशत सांसद ओबीसी हैं, मोदी ने ओबीसी आयोग का गठन किया और साथ-साथ केंद्र की सभी शैक्षणिक संस्था में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया।

03:50 PM11 अप्रैल 2024

जिसने भी चोरी की है, उसे जेल जाना पड़ेगा

विपक्षी अब जेल में जा रहे हैं। छातियां पीट रहे हैं। हमें ये कर दिया, हमें वो कर दिया। मोदी जी ने 2014 के चुनाव में आने से पहले देश की जनता से वादा किया था कि एक एक भ्रष्टाचारी को चुन-चुनकर जेल भेजेंगे। भ्रष्टाचारियों को जेल में डालना चाहिए या नहीं ? जिसने भी चोरी की है, उसे जेल जाना पड़ेगा।

शाह का मंच पर एमपी बीजेपी के नेताओं ने स्वागत किया।

03:42 PM11 अप्रैल 2024

शाह बोले- इंडी एलायंस भ्रष्टाचारियों का जमघट

शाह ने कहा- घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमघट हैं। 10 साल तक सोनिया-मनमोहन ने सरकार चलाई। इस दौरान 12 लाख करोड़ का घपला किया। यहां कमलनाथ और बंटाढार ने भी कुछ बाकी नहीं रखा। मैं उनका कच्छा चिट्ठा लाया हूं।

कोल ब्लॉक का घोटाला किसने किया। कॉमन वेल्थ का घोटाला किसने किया, टूजी घोटाल किसने किया, शारदा चिटफंड किसने किया, सेबों की बिक्री का घोटाल किसने किया, आईएनएस का मीडिया घोटाल किसने किया? शाह ने कई घोटाले गिनाए।

03:33 PM11 अप्रैल 2024

कांग्रेस ने जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार के आधार पर राज किया

अमित शाह ने कहा- कांग्रेस ने 70 साल तक जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार के आधार पर राज किया। मोदी ने देश से जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया। चार जातियां बना दी। पहली गरीब, दूसरी युवा, तीसरी किसान और चौथी महिलाएं।

03:28 PM11 अप्रैल 2024

कटनी के बरही में अमित शाह कर रहे सभा

केंद्रीय गृह मंत्री कटनी के बरही में सभा कर रहे हैं। ये खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में आता हैं। सभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

02:36 PM11 अप्रैल 2024

मोदीजी को तीसरी बार पीएम बना दो

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा- मोदीजी ने देश के अर्थतंत्र को 11वें से 5वें नंबर पर पहुंचा दिया। मोदीजी को तीसरी बार पीएम बना दो, इसे दुनिया का तीसरा अर्थतंत्र बना देंगे।

02:35 PM11 अप्रैल 2024

देश में आलिया मालिया जमालिया घुस जाते थे

देश में इससे पहले 10 साल तक कांग्रेस का शासन था। पाकिस्तान से आए दिन आलिया, मालिया, जमालिया घुस जाते थे, बम धमाके कर थे। मनमोहन सिंह उफ तक नहीं करते थे। आपने नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया। 2014 में मोदी जी आए। उनके आने के बाद भी आतंकवादी बाज नहीं आए। उरी और पुलवामा में हमला किया। 10 ही दिन में पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर उनका सफाया करने का काम भाजपा की सरकार और हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने किया।

02:18 PM11 अप्रैल 2024

मंच से जयश्री राम के नारे लगे

Amit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024