Headlines

के.कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ी, शराब नीति केस में गिरफ्तार हुई थीं 35 मिनट पहले

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटी और BRS विधायक के.कविता को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली शराब नीति केस में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को लेकर ED ने उन्हें 15 मार्च को 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें ED की कस्टडी में रखा गया था। फिर 9 अप्रैल (मंगलवार) यानी आज तक उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज उनकी कस्टडी 14 दिन और बढ़ा दी है।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने NIA के दो अफसरों को पूछताछ के लिए बुलाया, एजेंसी हाईकोर्ट पहुंची

पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर में NIA टीम पर 5 अप्रैल को हुए हमले के मामले में पुलिस ने NIA के दो अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने NIA पर 7 अप्रैल को केस दर्ज किया था। इसके खिलाफ आज मंगलवार को NIA हाईकोर्ट पहुंच गई है। मामले में आज ही सुनवाई होगी।

पुलिस के समन वाले नोटिस में कहा गया है कि शिकायत करने वाले अधिकारी और हमले के दौरान घायल हुए अधिकारी को गवाह के रूप में बयान दर्ज कराने के लिए आना होगा। इसके अलावा पुलिस ने घायल हुए NIA के अधिकारी को अपनी मेडिकल रिपोर्ट लाने के लिए भी कहा है। पूरी खबर पढ़ें…

आज की अन्य बड़ी खबरें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024