Headlines

पहली बार पीलीभीत में PM की रैली:वरुण गांधी नहीं आए, मोदी बोले-इंडी गठबंधन को राम मंदिर से कल भी नफरत थी, आज भी है

मंगलवार को पीलीभीत में मंच पर PM मोदी को CM योगी आदित्यनाथ ने बांसुरी गिफ्ट की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पहली बार UP के पीलीभीत में रैली को संबोधित किया। इस दौरान PM ने कहा, ‘इंडी गठबंधन को राम मंदिर से कल भी नफरत थी, आज भी है। कांग्रेस ने लाख कोशिश की, लेकिन जब देश की जनता ने पाई-पाई देकर इतना भव्य मंदिर बना दिया।

जब मंदिर वालों ने आपके सारे गुनाह माफ करके प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित किया, मगर आपने आमंत्रण को ठुकरा कर भगवान राम का अपमान किया, जो नेता प्राण प्रतिष्ठा में गए, उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। यह कैसी पार्टी है? यह पाप करने वाले को कभी भूलिएगा मत।’

रैली में पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी नहीं पहुंचे। भाजपा ने वरुण का टिकट काटकर यहां से UP सरकार में PWD मंत्री जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 10 दिन में चौथी बार UP में रैली की। इससे पहले PM ने 31 मार्च को मेरठ में और 6 अप्रैल को सहारनपुर में रैली की थी। 6 अप्रैल को ही गाजियाबाद में रोड शो भी किया था।

अपडेट्स

40 मिनट पहले

मोदी बोले-कांग्रेस के नेता विदेश घूमने जाते हैं, पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी नहीं गए

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके इंडी गठबंधन को, देश की महान विभूतियों का अपमान करने में भी संकोच नहीं होता।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बड़े नेता आज तक कभी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर नहीं गए है।

ये लोग विदेश घूम आते हैं, लेकिन अपने ही देश में सरदार पटेल की प्रतिमा का दर्शन नहीं करते।

12:11 PM9 अप्रैल 2024

PM बोले-कांग्रेस तुष्टिकरण के दलदल में डूब चुकी है

मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण के दलदल में कांग्रेस इतना डूब चुकी है कि उससे बाहर नहीं निकल सकती है। कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र बनाया है, वह कांग्रेस का नहीं, बल्कि मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र दिखता है। कांग्रेस-सपा CAA का भी विरोध कर रही है। पाकिस्तान से अत्याचार की वजह से भागे मेरे हिंदू और सिख भाई को अगर भारत नागरिकता नहीं देगा, तो कोई और देगा क्या?

12:10 PM9 अप्रैल 2024

मोदी ने कहा- कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए जीवन समर्पित कर दिया

मोदी ने कहा कि कल्याण सिंह ने राम मंदिर के जीवन और सरकार समर्पित कर दी। हर परिवार ने योगदान दिया। पीलीभीत ने भी बांसुरी दी। देश की जनता ने पाई-पाई देकर भव्य मंदिर बना दिया।

आपके गुनाह माफ करके प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में आमंत्रित किया, लेकिन उसको ठुकरा दिया। मैं आज भी नहीं समझ पाता हूं कि इनके मन में इतना जहर भरा है कि इनकी पार्टी में, जो प्राण प्रतिष्ठा में गए, उसे पार्टी से निकाल दिया। यह कैसी पार्टी है? ये पाप करने वाले को कभी भूलिएगा मत।’

12:08 PM9 अप्रैल 2024

प्रधानमंत्री बोले-शक्ति का उपासक इंडी गठबंधन को माफ नहीं करेगा

मोदी ने कहा कि जिस शक्ति की आज पूजा हो रही है। उसका कांग्रेस ने घोर अपमान किया है। जिस शक्ति के आगे हम शीश झुकाते हैं, उसे वह उखाड़ फेंकने की मांग कर रहे हैं। शक्ति का उपासक इंडी गठबंधन को इसके लिए माफ नहीं करेगा।

12:06 PM9 अप्रैल 2024

पीएम बोले- हमारी माताएं-बहनें ड्रोन पायलट बनेंगी

प्रधानमंत्री ने कहा कि अनाज भंडारण की सबसे बड़ी योजना भी शुरू हो चुकी है। गोदाम बनाए जा रहे हैं। आने वाले 5 साल में हम ड्रोन से खेती का नया विस्तार देखेंगे।

हमारे युवा ड्रोन बनाएंगे। गांव की हमारी माताएं-बहनें ड्रोन पायलट बनेंगी। गांव-गांव में 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी। यह मोदी की गारंटी है।

12:04 PM9 अप्रैल 2024

PM बोले- कांग्रेस-सपा ने गन्ना किसानों को पैसों के लिए तरसाया

मोदी ने कहा कि कांग्रेस और सपा के राज में गन्ना किसानों को कैसे अपने ही पैसे के लिए तरसाया जाता था। यह आपसे अच्छा कौन जानता है। भाजपा ने गन्ना किसानों की परेशानी कम करने के लिए पूरी ताकत से काम किया।

CM योगी ने पहले दिन से ही गन्ना किसानों के लिए कई कदम उठाए हैं। वह लगातार काम कर रहे हैं।

सपा, बसपा और कांग्रेस के 14 साल में जितने रुपए गन्ना किसानों को मिले थे, उससे ज्यादा पैसे योगी जी की सरकार ने 7 साल में गन्ना किसानों को दे दिए हैं।

11:59 AM9 अप्रैल 2024

मोदी बोले- पुरानी सरकारों ने जो उद्योग बंद किए, हमने शुरू किया

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान और नौजवानों के लिए अवसर लेकर आ रही है। पुरानी सरकारों के दौरान जो उद्योग बंद थे, उनको शुरू किया गया है। हमारी सरकार पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ख्याति को भी देश और दुनिया के कोने-कोने में ले जाने का काम कर रही है। यहां के नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बन रहे हैं।

11:57 AM9 अप्रैल 2024

प्रधानमंत्री मोदी बोले- भारत किसी से कम नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपके एक वोट से मजबूत सरकार बनी। निर्णायक सरकार बनी। सशक्त सरकार बनी। काम करने वाली सरकार बनी।

बीजेपी सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी से कम नहीं है। जब नीयत सही होती है, तो हौसले बुलंद होते हैं तो उन्नति भी होती है।

आज चारों तरफ विकसित भारत का निर्माण होते हुए देख रहे हैं। कहीं फोर लेन, कहीं सिक्सलेन बन रहे हैं। कहीं वंदे भारत चल रही है।

11:52 AM9 अप्रैल 2024

मोदी बोले- लक्ष्य कितना कठिन क्यों न हो, भारत हासिल कर लेगा

पीएम मोदी ने कहा कि लक्ष्य कितना भी कठिन क्यों न हो, भारत अगर ठान लेता है, तो सफलता हासिल करके रखता है। इसी प्रेरणा से इसी ऊर्जा से भारत के लोग हम लोग विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रहे हैं। सारी मुश्किलों के बीच भारत यह दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।

11:49 AM9 अप्रैल 2024

PM मोदी ने नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

PM मोदी ने नववर्ष की शुभकामनाएं दी। कहा कि चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो गई है। देशभर में शक्ति की उपासना हो रही है। उसकी धूम मची हुई है। नवरात्रि का पर्व हो, हर कोई भक्ति में डूबा हो, शक्ति उपासना में डूबा हो, ऐसे समय इतनी बड़ी रैली अपने आप में अजूबा है।

11:32 AM9 अप्रैल 2024

CM योगी ने प्रधानमंत्री को बांसुरी गिफ्ट की

11:31 AM9 अप्रैल 2024

मंच पर पहुंचे PM, हाथ हिलाकर अभिवादन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024