Headlines

लोकसभा चुनाव 2024:प्रमोद कृष्णम बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान से चुनाव लड़ें, घोषणा पत्र देखकर लगा यह जिन्ना की कांग्रेस है 1 घंटे पहले

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार (8 अप्रैल) को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पाकिस्तान के रावलपिंडी से चुनाव लड़ना चाहिए। कांग्रेस में अब न नीयत बची है, न नीति बची है और न ही कोई नेता बचा है।

उन्होंने कहा- कांग्रेस का न्यायपत्र देखकर लगता है कि यह मोहम्मद अली जिन्ना की कांग्रेस है। यह गांधी या खड़गे की कांग्रेस का घोषणापत्र नहीं है।

उधर, दिल्ली में इलेक्शन कमीशन ऑफिस के बाहर सोमवार को प्रदर्शन कर रहे TMC नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। वे आज मंगलवार (9 अप्रैल) को फिर धरने पर बैठ गए हैं।

देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स यहां पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

11:09 AM9 अप्रैल 2024

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी बोले- मुस्लिम लीग से कोई नाता नहीं, कांग्रेस ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा- पीएम मोदी देश के हालात पर बात नहीं कर सकते हैं। उन्होंने एक नया जुमला फेंका है कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग का प्रभाव है। मुस्लिम लीग से कांग्रेस का नाता नहीं है। हमने तो पाकिस्तान के दो टुकड़े करके भारत के नेतृत्व में बांग्लादेश बनाया।

10:43 AM9 अप्रैल 2024

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी बोले- नीतीश के ऊपर भाजपा का कब्जा हो गया है

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने पटना में कहा- 2-3 महीने पहले तक नीतीश तेजस्वी यादव को बगल में बैठाकर कहते थे कि इन्हीं को देखना है। नीतीश कुमार के ऊपर जब भाजपा का कब्जा हो गया तो उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।

10:27 AM9 अप्रैल 2024

पश्चिम बंगाल में CAPF की 100 और कंपनियां 15 अप्रैल तक तैनात होंगी, चुनाव आयोग ने निर्देश दिया

लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में हिंसा की घटनाओं को देखते हुए चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (CAPF) की 100 और कंपनियां तैनात करने का निर्देश दिया है।

चुनाव आयोग के निर्देश पर गृह मंत्रालय CRPF की 55 कंपनियां और BSF की 45 कंपनियां तैनात कर रहा है। ये फोर्स 15 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल पहुंच जाएंगी।

09:56 AM9 अप्रैल 2024

जयराम रमेश बोले- हम राम के व्यापारी नहीं हैं, हम राम के पुजारी हैं।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में न जाने को लेकर कहा- 22 जनवरी का समारोह एक राजनीतिक समारोह था। ये प्रोजेक्ट 70 साल से रहा है। हम(कांग्रेस) राम के पुजारी हैं और वो राम के व्यापारी हैं। ये आस्था है, ये एक निजी मामला है। हम राम के व्यापारी नहीं हैं, हम राम के पुजारी हैं।

08:44 AM9 अप्रैल 2024

MP के पूर्व CM शिवराज सिंह बोले- राहुल का हेलीकॉप्टर और कांग्रेस पार्टी उड़ान नहीं भर पा रही है

मध्य प्रदेश पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा की एक रैली में कहा, “राहुल गांधी शहडोल आए थे…ईंधन खत्म होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर यहां से उड़ान नहीं भर सका…इसी तरह अब कांग्रेस भी उड़ान नहीं भर पा रही है…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024