Headlines

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP नेताओं का सामूहिक उपवास:जंतर-मंतर पर जुटे दिल्ली के मंत्री; भाजपा ने केजरीवाल के भ्रष्टाचार का मॉडल दिखाया

दिल्ली के जंतर मंतर पर आतिशी, मेयर शैली ओबेरॉय और गोपाल राय के अलावा AAP नेता उपवास कर रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) नेताओं ने रविवार को देशभर में सामूहिक उपवास शुरू किया। पार्टी के बड़े नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह उपवास के लिए पहुंचे।

आम आदमी पार्टी की मांग है कि शराब नीति घोटाले में 21 मार्च को गिरफ्तार हुए केजरीवाल को तुरंत रिहा किया जाए। उन्हें ED ने झूठे मुकदमे में फंसाया है। पार्टी ने X पर पोस्ट में कहा- तानाशाही के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। आओ मिलकर देश के बेटे के लिए आवाज उठाएं।

इससे पहले AAP ने 26 मार्च को भी देशभर में प्रदर्शन किया था। दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ता पीएम आवास का घेराव करने भी निकले थे, लेकिन उन्हें रास्ते में रोककर पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी नेताओं ने ‘शराब से शीश महल’ अभियान के तहत AAP के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने केजरीवाल के घर का मॉडल रखा और कहा कि ये दिल्ली के CM के भ्रष्टाचार का मॉडल है। इसके अलावा पार्टी ने शराब के बोतल के एक कटआउट पर संजय सिंह की तस्वीर दिखाकर प्रदर्शन किया।

केजरीवाल की गिरफ्तारी और AAP-भाजपा के प्रदर्शन की हर अपडेट मिनट टु मिनट पढ़ें…

अपडेट्स

41 मिनट पहले

पंजाब के मुख्यमंत्री भी उपवास पर बैठे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में श्रद्धांजलि दी। दिल्ली शराब नीति मामले में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ CM मान और अन्य AAP नेता आज यहां एक दिन के उपवास पर बैठे।

44 मिनट पहले

संजय सिंह बोले- साजिश के तहत मुझे फंसाया गया

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा- साजिश के तहत AAP को खत्म करने के उद्देश्य से उन्हें फंसाया गया है। शराब घोटाला तो भाजपा ने किया है, शरद रेड्डी से 55 करोड़ की रिश्वत उनके गिरफ्तार होने के बाद ली गई।

12:09 PM7 अप्रैल 2024

AAP का प्रदर्शन यहां देखें

12:07 PM7 अप्रैल 2024

गोपाल राय बोले- केजरीवाल की गिरफ्तारी से देशभर में आक्रोश

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय बोले- जब से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ्तारी हुई है। तब से पूरे देश में इसके खिलाफ आक्रोश है। 21 मार्च गिरफ्तारी वाले दिन से लेकर अभी तक लोग सड़कों पर हैं, अपनी गिरफ्तारियां दे रहे हैं। आज भी देश और पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल जी के लिए सामूहिक उपवास रख रहे हैं।

12:05 PM7 अप्रैल 2024

AAP प्रवक्ता रीना गुप्ता बोलीं- जंतर-मंतर पर पहुंचे

AAP प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा- देश में बढ़ती हुई तानाशाही के खिलाफ और अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ्तारी के खिलाफ आज हम उपवास पर बैठे हैं। अगर आप भी दिल्ली में हैं तो जंतर मंतर पर पहुंचिए।

12:03 PM7 अप्रैल 2024

AAP प्रवक्ता जैशमीन शाह बोले- दुनियाभर में उपवास हो रहा

अरविंद केजरीवाल जी को फर्जी मुकदमे में झूठे गवाहों के बयान पर गिरफ्तार किया गया है। इस तानाशाही के खिलाफ आज जंतर मंतर पर हम उपवास कर रहे हैं। दुनिया के अलग अलग देशों में जहां भारतीय रहते हैं वो भी उपवास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024