कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जयपुर में कहा कि मोदी खुद को महान मानते हैं। वे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का चीरहरण कर रहे हैं, पूरे तंत्र में डर बैठा रहे, यह तानाशाही है। ये देश चंद लोगों की जागीर नहीं है। हमारे पूर्वजों ने इसे खून से सींचा है। ये देश हमारे बच्चों का आंगन है।
इससे पहले जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में हो रही इस सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी की टॉप लीडरशिप ने फिर से चुनावी घोषणा पत्र लॉन्च किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में ले रहे हैं।
भाजपा सरकार आते ही राजस्थान में चिरंजीवी योजना बंद हो गई और 25 लाख का बीमा अब 5 लाख हो गया। वहीं, कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी जहां जाते हैं वहां नया झूठ बोलते हैं। उन्होंने जो गारंटियां दी वे अब तक पूरी नहीं हुई हैं।
सभा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 36 कौम के लोग राजस्थान में ऐसा गुल खिलाएंगे कि मोदी सरकार का पर्दाफाश हो जाएगा।
लाइव अपडेट्स
गालियां देकर कितने दिन बच जाओगे- खड़गे
- मोदी हमेशा लोगों को भ्रमित करते हैं। आपने देश के लिए कुछ नहीं किया, फिर भी कहते रहते हैं कांग्रेस वाले कुछ नहीं किया, 70 सालों में कुछ नहीं किया।
- हम तो 55 साल का हिसाब दे रहे हैं। राजस्थान-जयपुर में या उसका हिसाब दे रहे हैं। आप दो न हिसाब, तुमने क्या किया। तुम में बोलने की ताकत नहीं है। बात उठी तो कांग्रेस को गालियां देना, बात करें तो गांधी परिवार को गालियां देना।
मोदी इस बार नया सॉन्ग और ड्रामा लाए हैं – खड़गे
- राजस्थान में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए खड़गे बोले- एयरपोर्ट, आईआईटी और एम्स कांग्रेस लाई और मोदी जी कहते हैं देश का विकास हो रहा है। मैं देश के विकास के लिए काम कर रहा हूं।
- इस बार नया सॉन्ग और ड्रामा लाए हैं। मोदी की गारंटी.. वे पार्टी और भाजपा का नाम नहीं लेते। मोदी है तो मुमकिन है…मोदी है तो गारंटी है।
- ये हर जगह कह रहे हैं..मेरी गारंटी, ये हमारा शब्द है, जो मोदी ने चुरा लिया।
बगैर काम के क्रेडिट लेना मोदी का काम है – खड़गे
- ये आदमी सब जगह कहता है मैंने ये किया, मैंने वो किया। मोदी के इंफ्रास्ट्रक्चर के कामों पर तंज कसते हुए खड़गे ने कहा कि आजकल रेलवे लाइन को लेकर चर्चा में हैं। ये लाइन तो ब्रिटिश के जमाने से लेकर नेहरू जी के जमाने से है।
- मोदी अब क्या कर रहे हैं। मोदी उन लाइन पर एक-एक ट्रेन को छोड़कर हरी झंडी दिखा रहे हैं। ये इंफ्रास्ट्रक्चर तो हमने तैयार किया है और उसका क्रेडिट भी आापने लिया। स्टेशन पर जाकर हरी झंडी दिखाते हैं। बगैर काम का क्रेडिट लेना मोदी का काम हैं।
मोदी जहां जा रहे वहां नया झूठ बोलते हैं- खड़गे
- खड़गे ने कहा कि हम कभी झूठ बोलने वालों में नहीं है। जैसा मोदी झूठ बोलते हैं। हर जगह कुछ न कुछ नया झूठ बोलकर आते हैं। उन्होंने कितनी गारंटी हमसे पहले दी हैं।
- पहली गारंटी में युवाओं को कहा कि मैं हर साल दो-दो करोड़ नौकरियां दूंगा।
- 10 साल में 20 करोड़ नौकरी देनी थी, क्या 20 करोड़ नौकरियां देश के युवाओं को मिला है। मोदी पीएम है वो ऐसा झूठ कैसे बोल सकते हैं, आप लोग झूठ बोल रहे हो। कांग्रेस नहीं मोदी झूठ है।
ये देश चंद लोगों की जागीर नहीं – सोनिया गांधी
- सोनिया गांधी बोली ने कहा कि हमारे महान पूर्वजों ने अपने संघर्ष के बल-बूते देश की स्वाधिनता के सूर्य को खोजा और पाया था।
- इतने सालों बाद महान ज्योति मध्यम पड़ गई हैं। चारों ओर अंधकार का अन्याय बढ़ा है। हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और न्याय की रोशनी खोजेंगे।
- हमारा देश पिछले 10 सालों से ऐसी सरकार के हाथ में जिसने बेरोजगारी, आर्थिक संकट को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मोदी सरकार ने जो-जो किया है वो हमारे सामने है।
- इसलिए यह समय हताशा से भरा हुआ है, लेकिन जान लीजिए हताशा के साथ उम्मीद का भी जन्म होता है। मुझे पूरा यकीन है कांग्रेस के हमारे साथी न्याय के दीपक को सीने की आग से जलाएंगे और हजारों की आंधियों से संभाल आगे बढ़ेंगे।
- ये देश चंद लोगों की जागीर नहीं हैं, ये सभी का है। हमारे पूर्वजों ने इसे खून से सींचा है।
इनके राज में सीएम जेल में हैं- कांग्रेस महासचिव
- भाजपा के नेता और मोदी जी खोखले संसार और दुनिया में रह रहे हैं। गाजे बाजे में, शोहरत में, आपको केवल अच्छा-अच्छा दिखता है, बड़ी-बड़ी इवेंटबाजी दिखती है। ये सब सच्चाई छिपाने के लिए हैं।
- सीएम जेल में हैं। कहते हैं-भ्रष्टाचार पर वार है, लेकिन सब भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में शामिल कर रहे हैं।
- सारी पार्टियों को भ्रष्टाचारियों को न्योता देकर अपने साथ ले रहे हैं और उन पर कोई सवाल नहीं उठाता।
- हम न्याय की गारंटी दे रहे हैं, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। हमारे पूर्वजों ने लोकतंत्र को बचाया है, नेताओं ने जान दी। इस चुनाव को आप अपने मुद्दों पर लड़वाएं, जो आपका अनुभव है वो ही सत्य है।
ये आपके बच्चों को खड़ा नहीं होने देंगे – प्रियंका गांधी
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि असलियत को पहचानने का समय आ गया है। आपको ये ही सुनने को मिलता है कि अबकी बार 400 पार।
- मोदी कहां भ्रमण कर रहे हैं। कभी हवाई जहाज, कभी समुंदर में पानी के नीचे…ये ही दिख रहा है।
- आपको जहां-जहां तकलीफ हुई वहां कोई मदद के लिए नहीं आया। जितनी भी स्कीम हैं बड़े-बडे उद्योगपतियों के लिए हैं। ये कहते हैं 5 किलो राशन देंगे लेकिन रोजगार नहीं देंगे, आपके बच्चों को पैरों पर खड़ा नहीं होने देंगे।
देश में पेपरलीक हो रहे, किसी को नौकरी नहीं मिल रही- प्रियंका
- आज बेरोजगारी चरम पर है। 10 साल से मोदी जी और भाजपा की सरकार देखी आपने देखी है। इन्होंने बेरोजगारी को हटाने के लिए क्या किया। अग्निवीर जैसी स्कीम लेकर आए। सेना में जाने वाले युवाओं की आशाएं टूट गई।
- देश के हर प्रदेश में पेपर लीक हो रहे हैं और नौकरी नहीं मिल रही। महंगाई की ये परिस्थिति है कि चुनाव से दो महीने पहले सिलेंडर का दाम कम कर दिया।
- एक अनोखी बात है कि पिछले पांच सालों में आपके संघर्ष के बारे में टीवी या मीडिया पर दिखता है क्या, अखबारों में पढ़ने को मिलता है क्या?
- भाजपा सरकार आते ही राजस्थान में चिरंजीवी योजना बंद हो गई। 25 लाख का बीमा अब 5 लाख हो गया। क्या ये पढ़ने को मिला। परिस्थितियां इतनी खराब है देश में।सुनवाई नहीं है।
- बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देख रहे हैं बड़े-बड़े महलों में रह रहे हैं,उनकी शादियां किस तरह से हो रही है। उनके हजारों-करोड़ों लोन माफ हो जाते हैं।
सीआई के बेटे ने हत्या की, आपने मामला तक दर्ज नहीं किया- डोटासरा
- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पीएम कल शेखावाटी में आए किसानों और शहीदों का जिला है। वहां पर आकर युवाओं को रोजगार देने की बात नहीं कर रहे हैं।
- सेना में अस्थाई करने, किसान के एमएसपी की बात नहीं कर रहे हैं। केवल 370 की बात कर रहे हैं। क्या पीएम ने कर्जमाफी और एमएसपी का वादा नहीं किया था क्या।
- इंस्पेक्टर के बेटे के मामले में डोटासरा ने कहा मुख्यमंत्री जी मंच से पूछना चाहता हूं आपके सीएमओ में तैनात सीआई के बेटे ने हत्या कर दी और आपने मामला तक दर्ज नहीं किया।
- 36 कौम के लोग राजस्थान में ऐसा गुल खिलाएंगे कि मोदी सरकार का मोरिया बोलेगा।
हमाारी कई योजनाओं को घोषणा पत्र में जगह मिली है – गहलोत
केंद्रीय नेताओं के प्रचार में कांग्रेस से आगे बीजेपी
- बड़े केंद्रीय नेताओं के प्रचार के मामले में बीजेपी कांग्रेस से आगे है। पीएम नरेंद्र मोदी तीन सभाएं कर चुके हैं। अमित शाह सीकर में रोड शो कर चुके हैं।
- पीएम और केंद्रीय नेता लगातार राजस्थान में प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं में केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 4 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ में सभा हुई, इसके अलावा किसी केंद्रीय नेता की सभा नहीं हुई।
जयपुर की सभा के बाद कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सभाएं होंगी
- जयपुर की सभा के बाद अलग-अलग जिलों में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के रोड शो और सभाएं होंगी।
- पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सचिन पायलट और प्रभारी सुखजिंदर रंधावा के भी कार्यक्रम तय हो रहे हैं। ये नेता नामांकन सभाओं में भी ज्यादातर जगहों पर गए थे।
