पश्चिम बंगाल के कूच बिहार की चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कहा- संदेशखाली के दोषियों को मोदी सजा दिलवाकर ही रहेगा। उनकी बाकी जिंदगी जेल में ही कटेगी।
ये पूरे देश का चुनाव है। ये देश को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का चुनाव है। इसलिए दिल्ली में कमजोर नहीं, मजबूत सरकार जरूरी है। आप बताइए, क्या देश को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना चाहिए या नहीं? हमें देश की सरकार, मजबूत सरकार और काम करने वाली सरकार बनानी है।
आजादी के बाद देश में 6-7 दशक में लोगों ने केंद्र में सिर्फ कांग्रेस का मॉडल देखा। आज दुनिया कहती है कि मोदी मजबूत नेता है, बड़े फैसले लेने वाला नेता है। मैं विनम्रता से कहना चाहता हूं कि मोदी भारत की जनता-जनार्दन का सेवक है। मोदी बड़े फैसले लेता है, क्योंकि उसे 140 करोड़ भारतीयों के सपने पूरे करने हैं। इसलिए मोदी की गारंटी है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है।
मोदी ने गरीब को हक दिया और गरीबों को लूटने वालों के खिलाफ बड़े फैसले लिए, ताकि देश भ्रष्टाचार मुक्त हो। मोदी ने बड़े फैसले लिए, ताकि देश आतंकवाद से मुक्त हो। मोदी ने बड़े फैसले लिए, ताकि 140 करोड़ भारतीयों को मौके मिलें। आज हमारे यहां जैसा आधुनिक नेटवर्क दुनिया के विकसित देशों में नहीं है। मोदी ने बड़े फैसले लिए, ताकि महिलाओं को जीवन आसान हो।
देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स यहां पढ़ें…
लाइव अपडेट्स
जनता में कांग्रेस की विश्वसनीयता खत्म- छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने गौरव वल्लभ के भाजपा में शामिल होने पर कहा- कांग्रेस अब अप्रासंगिक हो गई है। कांग्रेस में न अब नेतृत्व बचा है, न नेता हैं, न नीयत है और न ही कोई काम है। इसलिए कांग्रेस खत्म हो रही है। बड़े-बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। ये बताता है कि जनता में कांग्रेस की विश्वसनीयता समाप्त हो गई है।
रॉबर्ट वाड्रा बोले- वहां के लोग चाहते हैं कि उनका प्रतिनिधित्व करूं
अमेठी की मौजूदा सांसद (स्मृति ईरानी) से लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि पिछले चुनाव में गलती हुई। अमेठी की सांसद सिर्फ ये कर रही हैं कि गांधी परिवार पर कैसे कोई आरोप लगाएं, शोर-शराबा करें। वे अपनी पोजिशन का गलत इस्तेमाल कर रही हैं। गांधी परिवार ने बरसों से अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर में काफी काम किए हैं। अमेठी के लोग चाहते हैं कि मैं वहां से प्रतिनिधित्व करूं।
