Headlines

देश के 6 राज्यों में हीटवेव, 43 डिग्री पहुंचा तापमान:MP के 18 जिलों में बारिश की संभावना, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी

देश के 6 राज्यों में हीटवेव चल रही है। इनमें कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यहां का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने केरल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी रहने की बात कही है। इनमें जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि 7 अप्रैल से मध्यप्रदेश के 18 और बिहार के 9 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, झारखंड में 7 अप्रैल तक राज्य में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

राज्यों में मौसम का हाल…

MP: 7 अप्रैल से 2 दिन आंधी-बारिश का अनुमान, अप्रैल महीने में 10 में 7 साल बारिश हुई

राजधानी भोपाल में 5 अप्रैल से बादल छाने का अनुमान है। 6 अप्रैल को कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। 7 और 8 अप्रैल को बादल रहेंगे।
राजधानी भोपाल में 5 अप्रैल से बादल छाने का अनुमान है। 6 अप्रैल को कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। 7 और 8 अप्रैल को बादल रहेंगे।

मध्यप्रदेश में अप्रैल महीने में आंधी-बारिश का ट्रेंड है। पिछले 10 में से 7 साल बारिश हुई। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 7 अप्रैल से अगले 2 दिन प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। जबलपुर, भोपाल, शहडोल, रीवा समेत 18 जिलों में बारिश हो सकती है। IMD भोपाल के अनुसार- 5 अप्रैल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसका असर 1-2 दिन के बाद प्रदेश में देखने को मिलेगा। खासकर पूर्वी हिस्से में बारिश, आंधी और बादल रहेंगे।

पूरी खबर पढ़ें…

झारखंड: 7 अप्रैल तक हीट वेव का यलो अलर्ट, 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 8 और 9 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना बन रही है।

झारखंड में तेज धूप के साथ अब हीट वेव का खतरा भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने इसे लेकर 7 अप्रैल तक राज्य में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 के पार जाने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के दक्षिणी-पूर्वी भाग में गर्म हवा की स्थिति बन रही है। 5 अप्रैल को पूर्वी भाग में इसका असर देखने को मिल सकता है।

7 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 और 9 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान 30 से 40 किमी के बीच हवा भी चलने की संभावना है।

पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: कई जिलों में तापमान में गिरावट, 2 जिलों में बारिश हुई

चुरू और सीकर जिले के कई इलाकों में बारिश हुई।

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बुधवार दोपहर बाद चुरू और सीकर जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। बीकानेर और नागौर के कुछ ग्रामीण इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के जिलों में बादल छाए रहे। इससे दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले 2-3 दिन राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रह सकता है।

पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024