Headlines

बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी को कैंसर:कहा- 6 महीने से इससे लड़ रहा, PM को बता दिया है, प्रचार नहीं कर पाऊंगा

बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी कैंसर की बीमारी से लड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बुधवार को उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।

सुशील मोदी ने खुद X पर जानकारी दी कि वे 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहे हैं।

सुशील मोदी गले के कैंसर से पीड़ित हैं। 3 महीने पहले गले में दर्द की शिकायत पर जांच कराई तो कैंसर का पता चला। वे दिल्ली एम्स में इलाज करवा रहे थे। बुधवार की शाम सुशील मोदी दिल्ली से पटना पहुंच गए हैं।

सुशील मोदी पर BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह जानकर मुझे बहुत पीड़ा हुई है। मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रविशंकर प्रसाद ने कहा की चुनाव प्रचार में उनकी कमी खलेगी।

1990 में सुशील मोदी ने पटना केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और विधानसभा पहुंचे।

सुशील मोदी की छात्र राजनीति की शुरुआत 1971 में हुई
नीतीश कुमार और सुशील मोदी बिहार में 70 के दशक के जेपी आंदोलन की उपज हैं। RSS से जुड़े रहे सुशील कुमार मोदी की छात्र राजनीति की शुरुआत 1971 में हुई। 1990 में सुशील कुमार मोदी ने पटना केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और विधानसभा पहुंचे।

साल 2004 में वे भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते। साल 2005 में उन्होंने संसद सदस्यता से इस्तीफा दिया और विधान परिषद के लिए निर्वाचित होकर उपमुख्यमंत्री बने। यहीं से नीतीश कुमार के साथ उनका साथ शुरू हुआ।

2005 के बिहार चुनाव में NDA सत्ता में आई और सुशील मोदी को बिहार भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

नीतीश सरकार में डिप्टी CM रहे सुशील मोदी
सुशील मोदी 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक बिहार के वित्त मंत्री रह चुके हैं। वो नीतीश सरकार में डिप्टी CM भी रह चुके हैं। 2005 के बिहार चुनाव में NDA सत्ता में आई और मोदी को बिहार भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

बाद में उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया और बिहार के उपमुख्यमंत्री का पद संभाला। उन्हें कई अन्य विभागों के साथ-साथ वित्त विभाग भी दिया गया।

2010 के बिहार चुनाव में NDA की जीत के बाद वह बिहार के उपमुख्यमंत्री बने रहे। मोदी ने भाजपा के लिए प्रचार करने में सक्षम होने के लिए 2005 और 2010 का बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024