Headlines

चुनाव के ऐलान के बाद मोदी की पहली चुनावी रैली:मेरठ में जयंत, राजभर, अनुप्रिया नजर आएंगी, हरियाणा CM भी रहेंगे; पश्चिम से पूर्वांचल तक साधेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 31 मार्च को मेरठ में चुनावी रैली करेंगे। लोकसभा चुनावों की तारीख के ऐलान के बाद पीएम की यह पहली रैली होगी। पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ मंच पर RLD प्रमुख जयंत चौधरी नजर आएंगे। 2014, 2019 के बाद ये तीसरा मौका है, जब PM वेस्ट यूपी से यूपी से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं।

पीएम दोपहर 3.15 बजे मेरठ आलू शोध संस्थान के मैदान में बने हैलीपेड पर उतरेंगे। 4 बजे मंच पर आएंगे और चुनावी संबोधन देंगे। अनुमान है कि पीएम को सुनने के लिए 2 लाख लोग पहुंचेंगे। भाजपा ने रैली को भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह नाम दिया है।

मंच पर NDA का पूरा कुनबा होगा
मंच पर मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित लक्ष्मीकांत वाजपेयी होंगे। इसके अलावा सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर, निषाद पार्टी के संजय निषाद और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी होंगी। 5 लोकसभा सीटों के 23 विधायकों सहित अन्य संगठन नेता भी मौजूद रहेंगे।

लाइव अपडेट्स

53 मिनट पहले

पीएम की रैली को कवर विदेशी मीडिया भी पहुंची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024