Headlines

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP वॉशिंग मशीन:विपक्ष के खिलाफ 51 केस गिनाए; सत्ता पक्ष के नेताओं पर 20 केस, एक में भी कार्रवाई नहीं

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उनके सामने टेबल पर वॉशिंग मशीन रखी थी। इस पर BJP वॉशिंग मशीन लिखा हुआ था। खेड़ा ने कहा कि भाजपा जिन नेताओं पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाती है, पार्टी में शामिल होते ही उनके सारे केस वापस ले लेती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास ऐसी वॉशिंग मशीन है, जिसमें 10 साल पुराना केस भी डालो तो आरोपी व्यक्ति बिलकुल बेदाग होकर निकलता है। मशीन के साथ-साथ ये कमाल मोदी वॉशिंग पावडर का भी है।

खेड़ा ने एक पेपर जारी करके आरोप भी लगाया कि विपक्ष के नेताओं को डराने धमकाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों CBI, ED और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का दुरुपयोग किया जा रहा है।

Congress pavan khedaखेड़ा ने एक पैम्फलेट दिखाया, जिस पर मोदी वॉशिंग पाउडर लिखा था।

खेड़ा ने गिनाए BJP में शामिल होकर बेदाग होने वालों के नाम
खेड़ा ने विपक्ष के 51 केस गिनाए जिस पर कार्रवाई हो रही है। इसके अलावा उन्होंने 20 केस ऐसे गिनाए, जिनमें सत्ता पक्ष और उनके करीबी पार्टियों के नेताओं पर केस दर्ज हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

खेड़ा ने कहा कि NCP नेता प्रफुल्ल पटेल इसके जीते-जागते उदाहरण हैं। भाजपा ने उन पर अरबों रुपए के घोटाले का आरोप लगाया। जब वे NCP को तोड़कर भाजपा के साथ गए तो उनके सारे दाग साफ हो गए। असम के CM हिमंता सरमा की भी कुछ यही कहानी है।

प्रफुल्ल पर लगे आरोप झूठे तो मोदी देश से माफी मांगें-खेड़ा
खेड़ा बोले- प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ CBI ने मामला बंद कर दिया। वे कुछ महीने पहले ही BJP गठबंधन में शामिल हुए थे। प्रफुल्ल पटेल वॉशिंग मशीन में गए और साफ होकर निकले। ये महज एक नाम नहीं है बल्कि ऐसे 21 नाम हैं। BJP ने प्रफुल्ल पटेल पर आरोप लगाए थे कि एयर इंडिया को लीज पर हवाई जहाज लेने की कोई जरुरत नहीं थी। लेकिन फिर भी हवाई जहाज लिए गए, जिससे 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ।

आरोप लगाया गया कि पैसा हमें (तत्कालीन UPA सरकार) मिला। उस वक्त के CAG विनोद रॉय ने अनाप-शनाप टिप्पणियां की, लेकिन अगर आरोप झूठे थे तो नरेंद्र मोदी को इस देश से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024