Headlines

ब्रज में 10 लाख भक्त होली खेलने निकले:रंगभरी एकादशी पर जमकर उड़ रहे अबीर-गुलाल, यमुना में स्नान के दौरान 4 युवक डूबे

ब्रज में लड्‌डूमार और लट्‌ठमार होली के बाद आज रंगभरी एकादशी पर होली की धूम है। बुधवार सुबह से 16 किमी परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भीड़ है। भक्त पंचकोसी परिक्रमा करते हुए रंग-गुलाल उड़ा रहे हैं। शाम के साढ़े 5 बजे तक करीब 10 लाख भक्तों ने पंचकोसी परिक्रमा की। वहीं यमुना में स्नान के दौरान अलग-अलग हादसों में चार युवक डूब गए। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि 2 की तलाश जारी है और एक को बचा लिया गया है।

वहीं, आज भगवान बांके बिहारी निज मंदिर से निकलकर जगमोहन (आंगन) में विराजमान हुए। यहां चांदी के सिंहासन पर विराजमान होकर भगवान चांदी की पिचकारी से होली खेल रहे हैं। यहां मंदिर के पुजारी भक्तों पर प्रसादी रंग, अबीर, गुलाल डाल रहे हैं।

मंदिर में 1000 किलो टेसू के फूलों से रंग बनाया गया है। इसके अलावा फूलों से बना प्राकृतिक गुलाल भी मंगाया गया है। ये रंग भक्तों पर बरसाए जा रहे हैं। भक्त भी भक्ति में झूमते दिख रहे हैं।

ये पंचकोसी परिक्रमा मार्ग है। जो लाखों भक्तों से इसी तरह भरा है।

25 मार्च तक खेली जाएगी ये होली
आज ब्रज के सभी मंदिरों में जमकर होली खेली जा रही है। देर रात तक होली और परिक्रमा का सिलसिला चलता रहेगा। रंगभरी एकादशी से पूर्णिमा (24-25 मार्च) तक मंदिरों में रंग, अबीर, गुलाल जमकर उड़ता है।

अब 3 विजुअल में बांके बिहारी की होली देखिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024