Headlines

DMK की पहली लिस्ट जारी, कनिमोझी सहित 11 उम्मीदवारों के नाम; AIADMK ने भी 16 कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए

तमिलनाडु की दो प्रमुख पार्टियां DMK और AIADMK ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार (20 मार्च) को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। DMK की पहली लिस्ट में पूर्व CM करुणानिधि की बेटी कनिमोझी सहित 11 उम्मीदवारों के नाम हैं। वहीं, AIADMK की पहली लिस्ट में 16 उम्मीदवार के नाम घोषित किए गए हैं। तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर पहले चरण में यानी 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।

DMK ने बुधवार को ही चुनाव के लिए मेनिफेस्टो भी रिलीज किया है। इसमें पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा और NEET पर प्रतिबंध का लगाने का वादा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024