Headlines

ओडिशा में कांग्रेस विधायक अधिराज मोहन पाणिग्रही का पार्टी सहित सभी पदों से इस्तीफा

ओडिशा में कांग्रेस विधायक अधिराज मोहन पाणिग्रही ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। पाणिग्रही ने अपने इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया है। हालांकि, उनके सत्तारूढ़ बीजद में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। पाणिग्रही ​​​​​​ओडिशा के ​खरियार से विधायक थे।

ओडिशा में इसी साल अप्रैल से जून के बीच होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य में 147 विधानसभा सीटे हैं। यहां चार चरणों में 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को वोट डाले जाएंगे। राज्य में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग लोकसभा चुनावों की काउंटिंग के साथ 4 जून को होगी।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

पप्पू यादव ने लालू-तेजस्वी से की मुलाकात, राजद या कांग्रेस में जन अधिकार पार्टी के विलय की अटकलें​​​​​​​​​​​​​​

बिहार की जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने मंगलवार शाम राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव से राबड़ी आवास पर मुलाकात की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पप्पू यादव अपनी पार्टी का कांग्रेस या राजद में विलय कर सकते हैं। उनके महागठबंधन से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

लालू यादव के करीबी विधायक शंभू नाथ के ठिकानों पर ED की रेड, बक्सर में 7 जगह सर्चिंग जारी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी शंभू नाथ के बक्सर के 7 ठिकानों पर ED की टीम ने बुधवार (20 मार्च) को छापा मारा। राजद से ब्रह्मपुर विधानसभा से विधायक शंभू नाथ यादव 1983 से 2009 तक बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल के रूप में काम कर चूके हैं। उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। पूरी खबर पढ़ें…

प.बंगाल में भाजपा-TMC वर्कर्स में झड़प, दोनों पार्टियों के लोगों ने एक-दूसरे पर की पत्थरबाजी

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के दिनहाटा इलाके में मंगलवार शाम (19 मार्च) को भाजपा और TMC वर्कर्स के बीच झड़प हो गई। बताया गया कि केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक दिनहाटा बाजार इलाके में भाजपा के लिए रैली कर रहे थे। इससे कुछ ही दूरी पर TMC की रैली चल रही थी, जिसमें राज्य मंत्री उदयन गुहा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैली खत्म होने के बाद एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की। निसिथ प्रमाणिक ने कहा- जब वे रैली से निकल रहे थे, तब अचानक TMC कार्यकर्ताओं ने उन पर पत्थर फेंके। वहीं, गुहा ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले पत्थर फेंके थे।

पाकिस्तान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024