Headlines

कोटा से किडनैप हुई छात्रा का कोई सुराग नहीं:हाथ-पैर और मुंह बंधी फोटो पिता को भेजी थी; केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सीएम भजनलाल से की बात

 

 

बेटी के अपहरण की सूचना मिलते ही MP के शिवपुरी से पिता कोटा पहुंच गए।

कोटा से NEET की तैयारी कर रही स्टूडेंट का अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने लड़की के पिता के वॉट्सऐप नंबर पर इसकी जानकारी दी। साथ ही, लड़की की फोटो भी भेजी। उसमें लड़की के हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए हैं। छात्रा को छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। लड़की मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने I

मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से फोन पर बात की है। उन्होंने जल्द से जल्द जांच कर बच्ची को सुरक्षित घर पहुंचाने की बात कही है। पीड़ित बच्ची के पिता से भी मंत्री सिंधिया ने फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि ‘बेटी को वापस लाना अब मेरी जिम्मेदारी है। वह आपकी बेटी नहीं, मेरी भी बेटी है।’

कोटा पुलिस ने छात्रा की सूचना देने वाले को 20 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे पिता को कोचिंग इंस्टीट्यूट लेकर गई। कोचिंग ने छात्रा के रजिस्ट्रेशन से इनकार किया है। अब तक बालिका का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 

 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024