महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर I.N.D.I.A. ब्लॉक में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अम्बेडकर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्ठी लिखी है। अम्बेडकर का आरोप है कि गठबंधन की मीटिंग में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और NCP शरदचंद्र पवार के नेता शरद पवार ने उनके पार्टी के प्रतिनिधि की बात तक नहीं सुनी। उन्हें बोलने तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इससे इन दोनों पार्टियों ने हमारा विश्वास खो दिया है।
अम्बेडकर ने खड़गे को लिखी चिट्ठी में कांग्रेस कोटे की 7 सीटों पर स्ट्रैटजिक सपोर्ट की बात कही है। चर्चा है कि महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी गठबंधन में अब प्रकाश अम्बेडकर का शामिल होना मुश्किल लग रहा है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
चुनाव से पहले जेडीयू के महासचिव फातमी ने पार्टी छोड़ी, RJD में जा सकते हैं
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इस बीच एनडीए की सीट शेयरिंग की घोषणा के साथ ही सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। फातमी के आरजेडी में शामिल होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि आरजेडी के टिकट पर वे दरभंगा से चुनाव लड़ सकते हैं। अली अशरफ फातमी ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में इस्तीफे का कारण बताया। उन्होंने कहा कि एक अच्छी सरकार बिहार में चल रही थी। एक अच्छी जोड़ी (नीतीश-तेजस्वी) काम कर रही थी। ये सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेट सरकार थी। इससे हटने की जरूरत नहीं थी। इन्होंने पार्टी के अंदर और बाहर हम लोगों से कहा था कि देश को बचाना है, लेकिन उन्होंने अचानक पाला बदल लिया। इसी सबसे नाराज होकर इस्तीफा दिया है।
फातमी ने बताया कि अभी उनकी किसी और पार्टी में जाने की योजना नहीं है। वहीं, चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे मधुबनी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल किसी पार्टी से बात नहीं हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
मणिपुर के उखरुल में कांग्रेस के उम्मीदवार की बैठक में गोलीबारी

मणिपुर के उखरुल में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव उम्मीदवार की बैठक में गोलीबारी हुई। अज्ञात बंदूकधारियों ने अल्फ्रेड कंगनाम आर्थर पर गोलीबारी की। यह घटना उखरुल के पौरेई शिरुई गांव में हुई। हालांकि इस घटना में कांग्रेस प्रत्याशी बाल-बाल बच गए। पीसीसी अध्यक्ष के मेघचंद्र ने कहा कि यह घटना दोपहर करीब दो बजे हुई जब कांग्रेस नेता आगामी चुनाव के बारे में ग्राम स्तरीय परामर्श बैठक में भाग ले रहे थे।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को बरी करने का फैसला रद्द किया
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पूर्व पुलिसकर्मी और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को बरी करने का फैसला रद्द कर दिया। साल 2006 के लाखन भैया फर्जी मुठभेड़ मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा हाईकोर्ट ने फेक एनकाउंटर मामले में दोषी पाए गए 12 पुलिसकर्मियों और 1 व्यक्ति की उम्रकैद बरकरार रखी है।
कृष्ण-जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखा, मुस्लिम पक्ष की
