Headlines

मणिपुर में कांग्रेस कैंडिडेट की सभा में फायरिंग:पार्टी बोली- ऐसे माहौल में चुनाव कैसे होंगे; राज्य की 2 सीटों पर दो फेज में वोटिंग

मणिपुर में कांग्रेस कैंडिडेट की सभा में फायरिंग:पार्टी बोली- ऐसे माहौल में चुनाव कैसे होंगे; राज्य की 2 सीटों पर दो फेज में वोटिंग

इंफाल40 मिनट पहले
पौरेई शिरुई गांव में ग्राम समिति की बैठक में मौजूद लोगों ने गोलीबारी का वीडियो बना लिया।

मणिपुर के उखरुल में सोमवार 18 मार्च को कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार की बैठक में गोलीबारी हो गई। उखरुल के पौरेई शिरुई गांव में अल्फ्रेड कांगनम आर्थर ग्राम स्तरीय परामर्श बैठक में भाग ले रहे थे, तभी कुछ लोगों ने गोलियां चला दीं। हालांकि कांगनम को कोई चोट नहीं आई है।

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मेघचंद्र ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि अगर ऐसी घटनाएं जारी रहेंगी तो राज्य में चुनाव कैसे होंगे। उन्होंने राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पर्याप्त सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है।

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। इसके मुताबिक मणिपुर की दो सीटों पर दो फेज में चुनाव होंगे। एक सीट पर 19 अप्रैल को और दूसरी सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।

कांगनम उखरुल विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।

कांग्रेस का आरोप- ये दहशत फैलाने किया गया
के मेघचंद्र ने राज्य में शांति और सामान्य हालात को लेकर बिरेन सिंह के दावों पर भी सवाल उठाया। पीसीसी अध्यक्ष ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह घटना कांग्रेस समर्थकों के बीच दहशत पैदा करने की कोशिश है। कांग्रेस ने अभी तक लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, हालांकि आउटर मणिपुर लोकसभा से अल्फ्रेड कांगनम आर्थर और इनर मणिपुर सीट के लिए बिमोल अकोइजाम को चुने जाने की पूरी संभावना है।

अल्फ्रेड कांगनम-बिमोल के नाम पर हुआ था विरोध
कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक अल्फ्रेड कांगनम आर्थर और बिमोल अकोइजाम पार्टी के कद्दावर नेता ओ इबोबी सिंह के पसंदीदा हैं। इबोबी 3 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और सोनिया गांधी के करीबी माने जाते हैं। हालांकि इनर मणिपुर से चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले हरेशोर गोस्वामी और तिलोत्तमा देवी ने बिमोल अकोइजाम को मैदान में उतारने के पार्टी के फैसले पर खुले तौर पर नाराजगी व्यक्त की थी।

मणिपुर की एक सीट पर 2 फेज में मतदान
इलेक्शन शेड्यूल जारी होते ही यह चर्चा होने लगी थी कि सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 कैसे हो गई है। हालांकि बाद में इसकी वजह सामने आई कि मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024