Headlines

मोदी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत:TMC सांसद ने EC को लिखा- आंध्रप्रदेश में प्रचार के लिए वायुसेना का हेलिकॉप्टर इस्तेमाल किया

TMC सांसद साकेत गोखले ने पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई है। गोखले का आरोप है कि पीएम मोदी ने आंध्रप्रदेश के पलनाडु में लोकसभा सीट चिलकलुरिपेट में एक चुनावी रैली में भाग लेने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 17 मार्च को पलनाडु जिले के बोपुडी गांव में NDA की चुनावी सभा को संबोधित करने गए थे। रैली से सामने आए वीडियो में वे वायुसेना के हेलिकॉप्टर से उतरते नजर आए थे।

TMC सांसद साकेत ने आंध्रप्रदेश चुनाव आयोग को दी शिकायत की कॉपी सोशल मीडिया X पर भी शेयर की है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग ने 16 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान करते समय यह चेतावनी दी थी कि आचार संहिता के उल्लंघन से सख्ती से निपटा जाएगा।

साकेत गोखले की ECI आंध्रप्रदेश को दी गई शिकायत की कॉपी।

TMC सांसद गोखले ने बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है, न कि सुप्रीम कोर्ट में। क्योंकि जब चुनाव चल रहे हों और आचार संहिता लागू हो तो अदालतों को चुनावी मामलों में हस्तक्षेप करने की परमिशन नहीं है। इसलिए पीएम मोदी पर चुनाव आयोग को ही कार्रवाई करनी चाहिए।

सोशल मीडिया यूजर बोले- SPG सिक्योरिटी वाले नेता यूज कर सकते हैं
एक यूजर ने चुनाव आयोग के 2014 के नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए कहा कि SPG सिक्योरिटी वाले लोग सरकारी वाहनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पर गोखले ने रिप्लाई किया कि यह मामला केवल बुलेटप्रूफ और एस्कॉर्ट व्हीकल जैसे जैमर कारों के लिए है। सुरक्षा कारणों के चलते IAF हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल इसके तहत नहीं आता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024