Headlines

मोदी बोले- कांग्रेस ने नारी शक्ति का अपमान किया:राहुल ने लिखा- PM को मेरी बातें अच्छी नहीं लगती, इसलिए अर्थ बदल देते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 मार्च को तीन राज्यों तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा किया। तेलंगाना के जगतियाल में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने 17 मार्च की I.N.D.I. अलायंस की रैली का जवाब दिया।

मोदी ने कहा- मुंबई में I.N.D.I. अलायंस की रैली में उन्होंने अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें कहा गया है कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। मेरे लिए तो हर मां-बेटी शक्ति का रूप है। मैं इनको शक्ति के रूप में पूजता हूं और इनकी रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा।

मोदी के इस बयान के बाद राहुल ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि, पीएम को मेरी बातें अच्छी नहीं लगती हैं इसीलिए वो बातों का गलत अर्थ निकालते हैं।

दो दिन के घटनाक्रम को सिलसिलेवार पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024