दिल्ली शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तेलंगाना के पूर्व CM केसीआर की बेटी और विधायक के. कविता (46) को शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने उन्हें 23 मार्च तक ED की हिरासत में भेज दिया है।
ED ने शुक्रवार को उन्हें दिल्ली शराब नीति में घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने से पहले कविता ने कहा कि वो अपनी लड़ाई कोर्ट में लड़ेंगी। स्पेशनल जज एमके नागपाल मामले में कुछ देर में सुनवाई करेंगे।
