Headlines

13 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव:लोकसभा चुनाव के साथ 7 फेज में वोटिंग होगी, सबसे ज्यादा 6 सीटें हिमाचल प्रदेश की

लोकसभा चुनाव के साथ 13 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। सबसे ज्यादा 6 सीटें हिमाचल प्रदेश की हैं। गुजरात की 5, यूपी की 4, पश्चिम बंगाल की 2, हरियाणा, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु की 1-1 विधानसभा सीट शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के साथ ही यहां भी वोटिंग होगी।

आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव
चुनाव आयोग ने आज 16 मार्च को लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी एक फेज में 19 अप्रैल को मतदान होगा। आंध्र प्रदेश में 13 मई को एक फेज में वोटिंग होगी।

ओडिशा में चार चरणों में 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को वोट डाले जाएंगे। सभी राज्यों में काउंटिंग लोकसभा चुनावों की काउंटिंग के साथ 4 जून को होगी। ओडिशा की 147, सिक्किम की 32, अरुणाचल प्रदेश की 60 और आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024