Headlines

गायिका अनुराधा पौडवाल ने भाजपा जॉइन की, कहा- यह मेरे लिए सौभाग्य की बात

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले गायिका अनुराधा पौडवाल ने शनिवार (16 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है। उन्होंने दिल्ली में पार्टी के हेडक्वार्टर में सदस्यता लेते हुए कहा- मुझे खुशी है कि मैं भाजपा जॉइन कर रही हूं। इस पार्टी का सनातन धर्म से गहरा नाता है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने BJP छोड़ी, सीधी से चाह रहे थे टिकट

राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने भाजपा छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को इस्तीफा भेजा। अजय प्रताप सीधी से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे। वे 2018 से राज्यसभा सदस्य हैं। BJP ने इस बार सीधी से डॉ. राजेश मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। 2019 में रीति पाठक इस सीट से सांसद चुनी गई थीं।

के. कविता को ED ने दिल्ली की कोर्ट में पेश किया, शराब नीति घोटाले में कल गिरफ्तारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024