Headlines

शेख शाहजहां से आज पूछताछ शुरू करेगी CBI:कलकत्ता हाईकोर्ट के दूसरे आदेश के बाद बंगाल पुलिस ने कल कस्टडी सौंपी थी

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में ED टीम पर हमले के आरोपी शेख शाहजहां की कस्टडी बुधवार को CBI को मिल गई। कलकत्ता हाईकोर्ट के दूसरे आदेश के बाद बंगाल पुलिस ने उसे CBI के हवाले किया। आज CBI उससे पूछताछ करेगी।

CBI की एक टीम बुधवार शाम 3:45 बजे पुलिस हेडक्वॉर्टर पहुंची थी, जहां शाम 6:30 के बाद टीम को शाहजहां की कस्टडी मिली। इसके बाद एजेंसी उसे मेडिकल टेस्ट कराने ले गई। इससे पहले बंगाल पुलिस ने CBI के सुपुर्द करने से पहले शेख का मेडिकल टेस्ट कराया था।

दरअसल, पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में इस साल 5 जनवरी को ED की टीम TMC नेता शेख शाहजहां के घर रेड करने पहुंची थी। इस दौरान शेख के समर्थकों ने टीम पर जानलेवा हमला किया था। इसमें कई अफसर घायल हुए थे। इसकी जांच अब CBI के हाथों में है।

शेख शाहजहां को कोलकाता के SSKM हॉस्पिटल में मेडिकल टेस्ट कराने के बाद वापस पुलिस हेडक्वॉर्टर लाया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने फौरन सुनवाई से इनकार किया
राज्य सरकार ने शाहजहां को CBI को सौंपने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मंगलवार शाम को सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। जिस पर बुधवार सुबह 11 बजे सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने फौरन सुनवाई से इनकार दिया।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना ने बंगाल सरकार से कहा कि आपकी एप्लिकेशन CJI को भेज रहे हैं और वे ही याचिका की लिस्टिंग पर फैसला लेंगे।

बंगाल सरकार ED टीम पर हमले की जांच CBI से कराने पर रोक की मांग कर रही है। बंगाल सरकार ने याचिका में कहा कि इस मामले की जांच SIT कर रही है। पुलिस पर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024