Headlines

15 साल बाद NDA में शामिल हो सकती है BJD:नवीन पटनायक की पार्टी के उपाध्यक्ष बोले- अलायंस पर चर्चा जारी; भाजपा बोली- आलाकमान फैसला करेगी

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नीतीश कुमार की JDU के बाद अब ओडिशा की बीजू जनता दल (BJD) भी NDA में शामिल हो सकती है। बुधवार (6 मार्च ) को भुवनेश्वर में BJD के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के घर नवीन निवास में चुनाव को लेकर लंबी मीटिंग हुई।

इस मीटिंग के बाद BJD के वाइस प्रेसिडेंट देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि हमारी BJP के साथ अलायंस पर चर्चा चल रही है। हमारी पार्टी ओडिशा के लोगों के हितों को लेकर जरूरी फैसला लेगी।

उधर, बुधवार को ही दिल्ली में भी ओडिशा में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की लंबी बैठक हुई। इस बैठक के बाद भाजपा सांसद जुआल ओरम ने भी अलायंस को लेकर चर्चा होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अलायंस पर बातचीत चल रही है, लेकिन फाइनल फैसला आलाकमान ही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024