Headlines

महाराष्ट्र में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय:BJP 32, शिवसेना शिंदे गुट 10 और अजित पवार की NCP 6 सीटों पर लड़ सकती है

महाराष्ट्र में NDA के सहयोगी दलों बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। तय फॉर्मूले के तहत राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 30 से 32 सीटों पर शिवसेना 10 से 12 और NCP 6 से 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

बुधवार को अमित शाह की मौजूदगी में मुंबई के सह्याद्रि गेस्ट हाउस में हुई बैठक में यह सहमति बनी है। पार्टी सूत्रों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, BJP की केंद्रीय चुनाव समिति के बैठक के बाद राज्य में सीट शेयरिंग पर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

उधर, सीट शेयरिंग को लेकर महाराष्ट्र की मुख्य विपक्षी पार्टियों के अलायंस महाविकास अघाड़ी (MVA) की भी मुंबई में मीटिंग हुई। इसमें शरद पवार, उद्धव ठाकरे, और प्रकाश अंबेडकर शामिल हुए। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने बताया कि आज की बैठक अच्छी रही और हमें उम्मीद है कि नतीजे भी ऐसे ही होंगे। अगली बैठक जल्द होगी।

MVA की मीटिंग से पहले प्रकाश आम्बेडकर ने कहा- सीट बंटवारे को लेकर महाविकास आघाडी में अब तक पूरी सहमति नहीं बन पाई है। उद्धव गुट शिवसेना, शरद पवार एनसीपी और कोंग्रेस के बीच अभी भी 15 जगहों को लेकर असहमति। जब इन तीनों पार्टियों में सीट बंटवारे को लेकर बात बन जाएगी तब हम से चर्चा की जाएगी।

अंबेडकर ने आगे कहा- इन तीनों पार्टियों के आपसी सहमति के बगैर हमसे चर्चा नही होगी। हमे जानकारी मिली है कि महाविकास आघाडी का फार्मूला 22-18-9 के तहत है। आज उद्धव ठाकरे, शरद पवार , मेरी और बालासाहेब थोराट की बैठक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024