Headlines

PM मोदी बोले-परिवारवाद की सच्चाई बताई तो गालियां देने लगे:गांधी, जेपी, कर्पूरी और अंबेडकर ने भी अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार के बेतिया में सभा की। उन्होंने अपने 25 मिनट के भाषण में लालू यादव का नाम लिए बिना परिवारवाद और जंगलराज पर उनको घेरा। साथ ही I.N.D.I.A पर सवाल खड़े किए।

पीएम मोदी ने कहा, ‘राजद, कांग्रेस और इनका I.N.D.I.A अभी भी 20वीं सदी में जी रहा है। हम हर घर को सूर्य घर बनाना चाहते हैं, लेकिन इंडी गठबंधन लालटेन के दम पर ही आगे बढ़ना चाहता है।’

‘जब तक बिहार में लालटेन की लौ रही तब तक एक ही परिवार का विकास हुआ। आज जब मोदी इनको सच्चाई बताते है तो ये मोदी को गाली देते हैं। कहते हैं मोदी का परिवार नहीं है।’

मोदी ने कहा,’ क्या इंडी गठबंधन को लूटने का लाइसेंस मिलना चाहिए। परिवारवाद और भ्रष्टाचार के कट्टर समर्थक ये आज अंबेडकर, लोहिया, बापू को भी काठघरे में खड़ा करते हैं। इन्होंने भी तो परिवार को बढ़ावा नहीं दिया। देश के लिए खुद को खपा दिया।’

मोदी का पांच दिन में बिहार का ये दूसरा दौरा है। इससे पहले 2 मार्च को उन्होंने औरंगाबाद में जनसभा की थी।

पीएम ने कहा है कि एनडीए सरकार की यही कोशिश है कि बिहार में ही युवाओं को रोजगार मिले। बिहार में 22 हजार करोड़ से एक दर्जन पुलों का निर्माण हो रहा है।

मंच पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में गायिका अनुराधा पौडवाल ने प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024