Headlines

बांग्लादेश चुनाव- मतदान खत्म, वोटों की गिनती जारी:48% वोटिंग हुई, BNP-जमात में मुकाबला; झड़प के बाद BNP कार्यकर्ता की मौत

LIVE

बांग्लादेश चुनाव- मतदान खत्म, वोटों की गिनती जारी:48% वोटिंग हुई, BNP-जमात में मुकाबला; झड़प के बाद BNP कार्यकर्ता की मौत

ढाका2 मिनट पहलेलेखक: वैभव पलनीटकर और मोहम्मद अरिफुल इस्लाम

बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। देशभर में वोटों की गिनती जारी है। चुनावी नतीजे आज रात 8 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। देश के 36 हजार वोटिंग सेंटर्स पर 47.91% मतदान हुआ।

वोटिंग के दौरान कई जगहों पर झड़पें भी हुई। खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई।

दूसरी तरफ मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में वोटिंग सेंटर के बाहर देसी बम फेंके गए। गोपालगंज सदर इलाके में धमाके से 3 लोग घायल हो गए थे।

बांग्लादेश में चुनाव की 6 तस्वीरें…

अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस वोट डालते हुए।
BNP अध्यक्ष तारिक रहमान वोट डालते हुए। रहमान पीएम पद के सबसे बड़े दावेदार हैं।
NCP लीडर नाहिद इस्लाम ने वोट डालने के बाद सरकार बनने की उम्मीद जताई।
जमात-ए-इस्लामी के नेता शफीकुर रहमान ने कहा कि अगर चुनाव निष्पक्ष हुए तो उनकी पार्टी चुनाव परिणाम स्वीकार कर लेगी।
इस चुनाव में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में वोट डाला।
मतदान पूरा होने के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

बांग्लादेश चुनाव से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

जमात चीफ बोले- कल से 18 करोड़ लोगों की सरकार बनेगी

बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के चीफ शफीकुर रहमान ने कहा है कि वे ऐसी सरकार चाहते हैं जो जनता की हो, न कि किसी पार्टी, व्यक्ति या परिवार की। उन्होंने उम्मीद जताई कि कल से 18 करोड़ लोगों की सरकार बनेगी।

रहमान ने गुरुवार को ढाका-15 निर्वाचन क्षेत्र में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान यह बयान दिया।
18 मिनट पहले

बांग्लादेश में वोटों की गिनती जारी

बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान पूरा होने के बाद वोटो की गिनती जारी है।

33 मिनट पहले

भारत ने बांग्लादेश चुनाव में ऑब्जर्वर नहीं भेजे

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि बांग्लादेश के चुनाव के लिए भारत को ऑब्जर्वर भेजने का निमंत्रण मिला था, लेकिन भारत ने कोई ऑब्जर्वर नहीं भेजा।

यह जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दी। उन्होंने कहा कि भारत को आमंत्रण जरूर मिला था, लेकिन इस पर आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।

52 मिनट पहले

पूर्व अमेरिकी सांसद बोले- मतदान फ्री और फेयर

इंटरनेशनल रिपब्लिकन इंस्टीट्यूट (IRI) के चुनाव पर्यवेक्षक और पूर्व अमेरिकी सांसद डेविड ड्रेयर ने बांग्लादेश के राष्ट्रीय चुनाव को फ्री, फेयर और उत्सव जैसा बताया है। डेविड गुरुवार को गुलशन स्थित मनारात इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज के मतदान केंद्रों का दौरा करने पहुंचे थे।

डेविड ड्रेयर इस समय IRI के चुनाव पर्यवेक्षण मिशन का नेतृत्व कर रहे हैं। मतदान केंद्रों के दौरे के बाद उन्होंने कहा कि वोटिंग के दौरान व्यवस्थित माहौल और लोगों में काफी उत्साह दिखा।

उन्होंने कहा, “आज इस खूबसूरत देश के इतिहास में बहुत ही खास दिन है। यह बांग्लादेश की मेरी पहली यात्रा है और मैं यहां लोगों में उत्साह, खुशी और उत्सव जैसा माहौल देख रहा हूं।”

04:13 PM12 फ़रवरी 2026

बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म

बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव और जनमत संग्रह के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। छिटपुट घटनाओं के बीच गुरुवार शाम 4:30 बजे निर्धारित समय पर मतदान समाप्त हुआ। हालांकि जिन केंद्रों पर अब भी मतदाताओं की लाइन लगी है या मतदाता अंदर मौजूद हैं, वहां सभी के वोट डालने तक प्रक्रिया जारी रहेगी।

गुरुवार सुबह 7:30 बजे देशभर में मतदान शुरू हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, शुरुआती साढ़े चार घंटे में करीब 47 प्रतिशत वोट डाले गए।

बांग्लादेश में पहली बार संसदीय चुनाव के साथ-साथ जनमत संग्रह भी कराया गया। यह भी पहली बार है कि देश में डाक के जरिए मतदान की व्यवस्था की गई।

04:11 PM12 फ़रवरी 2026

बांग्लादेश में 47.91% मतदान हुआ

बांग्लादेश के चुनाव आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद के अनुसार, देशभर के 36 हजार मतदान केंद्रों पर दोपहर 2 बजे तक 47.91% मतदान हुआ।

उन्होंने यह जानकारी शाम 4:15 बजे ढाका स्थित चुनाव आयोग के हेडक्वाटर में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग में दी।

04:08 PM12 फ़रवरी 2026

इस्लामी आंदोलन का आरोप: चुनाव में गड़बड़ियां हुई, एजेंटों को पीटा गया

इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश ने 12 फरवरी को हुए मतदान में कई तरह की गड़बडियों का आरोप लगाया है।

पार्टी के केंद्रीय प्रचार सचिव शेख फजलुल करीम मारुफ ने एक बयान में कहा कि भोला-1 सीट के कई मतदान केंद्रों पर समय से पहले ही वोट डलवा दिए गए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीएनपी के कार्यकर्ताओं ने पटुआखाली-4 सीट के अलग-अलग मतदान केंद्रों और इलाकों में इस्लामी आंदोलन के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमले किए।

मारुफ के अनुसार, मैपुर मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज मतदान केंद्र पर पार्टी एजेंटों को पीटा गया और बाहर निकाल दिया गया, और वहां फर्जी वोटिंग हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि भोला-1 के बैंकर हाट गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल मतदान केंद्र पर जमात-ए-इस्लामी की महिला एजेंटों ने मतदाताओं के बैलेट पेपर छीनकर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में निशान लगा दिए।।

बयान के अनुसार, कई इलाकों में पार्टी एजेंटों को पीटा गया, घायल किया गया और केंद्रों से बाहर कर दिया गया।

इस्लामी आंदोलन ने कहा है कि उसने इन घटनाओं की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी है और वह ढाका में मुख्य चुनाव आयुक्त के पास लिखित शिकायत भी दर्ज कराएगा।

04:00 PM12 फ़रवरी 2026

बांग्लादेश के प्रमुख उम्मीदवारों को जानिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024