Headlines

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश:ओम बिरला का लोकसभा में ना जाने का फैसला; 9 मार्च को प्रस्ताव पर चर्चा होगी

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश:ओम बिरला का लोकसभा में ना जाने का फैसला; 9 मार्च को प्रस्ताव पर चर्चा होगी

नई दिल्ली29 मिनट पहले
बजट सत्र के 10वें दिन किरेन रिजिजू ने विपक्ष से बजट पर चर्चा की अपील की, इसके बाद शशि थरूर ने चर्चा की शुरुआत की।

विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कर दिया। इसमें 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ओम बिरला अब लोकसभा नहीं जाएंगे। अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही वह स्पीकर की चेयर संभालेंगे।

एजेंसी के मुताबिक विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में 9 मार्च को चर्चा हो सकती है। 13 फरवरी को बजट सत्र के वर्तमान सेशन का आखिरी दिन है। इसके बाद 8 मार्च से सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी।

इससे पहले बजट सत्र के 10वें दिन संसद दो बार स्थगित हुई। दोपहर 2 बजे से संसद की कार्यवाही शुरू हो सकी। शशि थरूर ने बजट पर चर्चा की शुरुआत की।

संसद में बजट सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

33 मिनट पहले

पेंगुइन बोली- कोई भी हिस्सा पब्लिक नहीं किय

राहुल का यह बयान पब्लिशिंग कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के उस क्लैरिफिकेशन के बाद आया, जिसमें कहा गया कि नरवणे की किताब अभी तक पब्लिश नहीं हुई है। पब्लिशिंग के सभी राइट्स हमारे पास हैं।

पेंगुइन कंपनी ने कहा- अब तक किताब की न तो कोई छपी हुई और न ही डिजिटल कॉपी सामने आई है। हमारी तरफ से किताब का कोई भी हिस्सा कहीं भी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

कंपनी की सफाई इसलिए आई, क्योंकि बुक की अनअथॉराइज्ड कॉपियों के लीक और ऑनलाइन सर्कुलेशन का दावा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR भी दर्ज की है।

दरअसल, राहुल गांधी पूर्व आर्मी चीफ की किताब लेकर लोकसभा पहुंचे थे। पूरा विपक्ष इस बात पर अड़ा है कि उन्हें सदन में बोलने दिया जाए।

04:58 PM10 फ़रवरी 2026

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- सरकार नहीं चाहती देश के सामने सच्चाई आए

04:49 PM10 फ़रवरी 2026

स्वास्थ्य मंत्रालय बोला- आदिवासी इलाकों में 2.38 लाख सिकल सेल एनीमिया के मरीज

राज्यसभा में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 3 फरवरी तक देश भर के आदिवासी बहुल इलाकों में 6.83 करोड़ से ज़्यादा लोगों की सिकल सेल एनीमिया के लिए स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से लगभग 2.38 लाख लोग इस बीमारी से इन्फेक्टेड पाए गए, जबकि 19.32 लाख से ज्यादा लोगों की पहचान कैरियर के तौर पर हुई।

04:27 PM10 फ़रवरी 2026

प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- किताब पर बैन लगाना डराने की कोशिश

04:14 PM10 फ़रवरी 2026

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी बोले- बीजेपी चौथी बार भी बंगाल में हारेगी

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने संसद में कहा कि बीजेपी को तीन बार बंगाल में हार देखनी पड़ी है। चौथी बार भी देखेंगे। सरकार ने बंगाल को बेहद कम फंड दिया। हम आपके सामने नहीं झुकेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार एजेंसी से हमे परेशान कर रही है लेकिन हम इसका भी जवाब देंगे, आप फाइल सीज रहे हैं, बजट रोक रहे हैं लेकिन बंगाल आगे बढ़ेगा। बंगाल के लेबर को लेबर नहीं सस्पेक्ट की तरह देखा जा रहा है।

बनर्जी ने कहा कि इन्हें मणिपुर पहुंचने में 2 साल लग गए। ये हर जगह गए लेकिन मणिपुर नहीं। कुछ चीजें बजट से ऊपर होती हैं पर आप ये नहीं समझेंगे। ये भूल गए हैं कि संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है।

उन्होंने कहा कि आप किसी के साथ गलत नहीं कर सकते। संविधान आपको रोकेगा।

04:09 PM10 फ़रवरी 2026

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी बोले- जनता को मरने पर भी टैक्स देना पड़ रहा है

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि देश की जनता को हर चीज में टैक्स देना पड़ा रहा है, जन्म, पढ़ाई, लिखाई, खाने पीने, मरने तक पर टैक्स देना पड़ रहा है। मरने के बाद अगरबत्ती पर भी टैक्स देना पड़ रहा है। यही पूरे बजट का सार है।

04:06 PM10 फ़रवरी 2026

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी बोले- सरकारी कंपनियों को बेचा जा रहा है

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सरकारी कंपनियों को ये सरकार बेच रही है। पीएम कहते हैं कि ना खाउंगा ना खाने दूंगा और वही पार्टी खुद वॉशिंग मशीन बन गई है। ये केवल अपने दोस्तों को फायद पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार किसी क्षेत्र में काम नहीं कर पा रही है। ये खर्च ही नहीं कर रहे हैं। सरकार की कोई ऑथेंटिसिटी ही नहीं रह गई है।

04:02 PM10 फ़रवरी 2026

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी बोले- सरकार की नियत में खोट है

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने संसद में बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि युवाओं और महिलाओं को लेकर सरकार की नियत में ही खोट है। ये सरकार लोगों के बीच हेट बढ़ा रही है। ये अपने भाषण में लोगों को भड़काते हैं।

03:58 PM10 फ़रवरी 2026

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी बोले- सरकार कॉर्पोरेट्स के लिए रेड कार्पेट बिछा रही

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने संसद में कहा कि ये सरकार बजट लाई केवल अमीरों के लिए। कॉर्पोरेट को रेड कार्पेट दे रहे हैं और गरीबों के लिए कोई योजनाएं नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि US से डील अमेरिका के किसानों को फायदा पहुंचाएगी। सरकार ने भारत के किसानों को अकेला छोड़ दिया। अमेरिका के एग्री सचिव ने कहा कि अमेरिका के किसानों को बहुत फायदा होगा। इसपर सरकार ने कुछ नहीं कहा।

03:53 PM10 फ़रवरी 2026

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी बोले- जहां सरकारी योजनाएं नहीं पहुंच पा रही वहां जीएसटी पहुंच जाती है

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी बोले- आम आदमी को तीन टैक्स देने पड़ रहे हैं। एक इनकम टैक्स, दूसरा जीएसटी और तीसरा है महंगाई। जहां योजनाएं नहीं पहुंच पा रहीं वहां जीएसटी पहुंच जाती है। इसमें महंगाई सबसे गुपचुप तरीके से बढ़ रहा है लेकिन सरकार इसपर कुछ नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल के पासे गिरते हैं लेकिन आम आदमी को फायदा नहीं पहुंच रहा। सरकार केवल जनता को धोखा दे रही है। आम आदमी को गाड़ी चलाने के लिए तीन पर टैक्स देना पड़ता है।

03:48 PM10 फ़रवरी 2026

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी बोले- पानी के लिए लोग संघर्ष कर रहे हैं

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इस इंडिया के दो फेस हैं, एक अमीरों को सामने झुकती है एक गरीबों को आंख दिखाती है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेसिक चीजें नहीं मिल पा रही है। पानी के लिए आज तक लोग संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस भारत में किसानों को सड़कों पर कील ठोककर दिल्ली आने से रोक दिया जाता है। पहलगाम में आसानी से लोगों को मार दिया जाता है जब कि ये कहते हैं कि बॉर्डर सुरक्षित हैं।

03:45 PM10 फ़रवरी 2026

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा- वित्त मंत्री अमीरों की रॉबिनहुड हैं

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि ये बजट किसी को फायदा नहीं पहुंचा रहा। ये केवल उनके लिए जो किसी तरह टैक्स से बच सकते हैं। वित्त मंत्री रिवर्स रॉबिनहुड है, ये अमीरों को फायदा पहुंचा रही हैं।

अभिषेक ने कहा कि पूरे बजट में बंगाल की कोई बात नहीं हुई। उसे पूरी तरह नजरअंदाज किया।

स्टैडअप कॉमेडियन और एक्टर वीरदास के शो के बारें में बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि हम भी दो तरह के भारत में रहते हैं।

उन्होंने कहा कि बंगालियों को घुसपैठिया कहा जा रहा है। ये इस सरकार की साजिश है।

03:40 PM10 फ़रवरी 2026

अखिलेश यादव बोले- नए लेबर कोड लेबर के ही पक्ष में नहीं है

अखिलेश यादव ने कहा कि इस डील और ढील के बाद रुपये का क्या हाल होगा सरकार बताए। यादव ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के साथ खड़ी है। ये लेबरकोड लाए जो लेबर के पक्ष में ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार अपना आवंटित बजट ही खर्च नहीं कर रही है। पीएम ने गोद लिए गांव को अनाथ छोड़ दिया। सरकार मेरे सवालों का जवाब दे। सभी क्षेत्र की रैंकिंग में हम काफी नीचे आ गए हैं। 2047 तक विकसित भारत तो नहीं बनेगा लेकिन गरीबों के साथ बहुत अन्याय होगा।

03:36 PM10 फ़रवरी 2026

अखिलेश यादव बोले- चीन के सवाल पर ये भड़क जाते हैं

अखिलेश यादव ने कहा कि चीन के सवाल पर ये भड़क जाते हैं। वो हमारी जमीन पर नजर रखे है। सरकार इसपर सख्त फैसला ले।

उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया का शेर जंग खा रहा है। सभी योजनाएं फेल हो रही हैं। आप बेरोजगारी नहीं खत्म कर पा रहे हैं।

वित्त मंत्री को मनरेगा पर सदन में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। आपने नाम रखा VB RAM G लेकिन आप राम जी का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने गोली चलाई वे मंदिर बना रहे हैं।

आप कहते हैं कि गाय की सेवा करो लेकिन यूपी का गाय के दूध का प्लांट बंद कर दिया। आप बताएं आय कब दोगुनी हुई।

03:30 PM10 फ़रवरी 2026

अखिलेश यादव बोले- हमें दुख है कि काशी को क्योटो बनते नहीं देख पाए

अखिलेश यादव ने कहा कि आप काशी की विरासत खत्म कर रहे हैं, दालमंडी खत्म कर रहे हैं क्योंकि आपको वहां से वोट नहीं मिलता। हमें दुख है कि हम काशी को क्योटो बनते नहीं देख पाए।

उन्होंने कहा कि जाने कितने MOU साइन होते हैं लेकिन जमीन पर कुछ नहीं उतर रहा। आप कह रहे हैं कि देश में मेट्रों बिछाई लेकिन देश के पीएम के क्षेत्र में क्यों नहीं मेट्रो बिछाई। आपके पास पैसा ही नहीं है।

सपा सांसद ने कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट में घाटाना हुआ, कन्नौज का रेलवे स्टेशन बनते ही गिर गया। रामपथ, सीवर लाइन हर चीज में घोटाला कर रहे हैं। हर शहर में कूड़े का ढेर लगा है।

03:26 PM10 फ़रवरी 2026

अखिलेश यादव ने पूछा- सरकार पिछड़ों के लिए क्या कर रही

अखिलेश यादव ने आरक्षण को लेकर संसद में सवाल किया। उन्होंने पूछा कि पिछड़े लोगों को लिए आप क्या कर रहे हैं। बजट से ना आर्थिक गैर बराबरी दूर हो रही है ना सामाजिक। इनकी सरकार में सबसे ज्यादा भेदभाव है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि बुलेट को लेकर ये सरकार केवल जुमलाबाजी करती है। बुलेट भी इनका जुमला है। अयोध्या ने कम्यूनल पॉलिटिक्स का अंत किया। मैं उनका धन्यवाद देता हूं।

03:23 PM10 फ़रवरी 2026

अखिलेश यादव बोले- बीजेपी की यूपी में हवा खराब है

अखिलेश यादव ने कहा कि बड़ी कंपनियां अपना पानी बेचना चाहते हैं वो पानी में कमियां बताने लगी हैं। हवा भी खराब है। लेकिन इस सरकार की यूपी आते आते भी हवा खराब हो जाती है।

सपा सांसद ने कहा कि जो सरकार को नमस्कार करता है वो सुरक्षित रहता है। हम कहते हैं अगर आप नमस्कार नहीं कर सकते तो लखनऊ आकर आदाब कर सकते हैं।

03:20 PM10 फ़रवरी 2026

अखिलेश यादव बोले- जब गंगा उल्टी बहेगी तो बीजेपी यूपी से बाहर हो जाएगी

अखिलेश यादव ने कहा कि मां गंगा को बर्बाद कर दिया है। जब गंगा उल्टी बहेगी तो आप यूपी से बाहर हो जाएंगे। यमुना को भी गंदा कर दिया है। दिल्ली से बहकर यूपी में जाती है और अन्य नदियों को भी गंदा कर देती है। ये कहीं काम नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर सबसे अच्छा रिवर फ्रंट कहीं बना है तो लखनऊ में बना है। कोई दूसरी जगह की बात करता है तो मैं उससे कहूंगा कि लखनऊ आकर देखे।

03:17 PM10 फ़रवरी 2026

अखिलेश यादव ने कहा- काशी की विरासत को तोड़ रहे हैं

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने वाराणसी में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति को तोड़ दिया। काशी की विरासत पर ये बुलडोजर चला रहे हैं।

03:15 PM10 फ़रवरी 2026

अखिलेश यादव बोले- दूरबीन लगाकर भी बजट में फायदा नहीं दिख रहा

अखिलेश यादव ने कहा कि इस बजट ने लोगों पर बोझ डालने के आलावा कुछ नहीं किया। लोग दूरबीन लगाकर ढूंढ रहे कि उनके लिए क्या है।

उन्होंने कहा कि हेल्थ को लेकर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। यूपी में तो और बुरे हाल हैं। अस्पतालों को खोलने की बात कर रहे हैं लेकिन इलाज नहीं दे रहे। दिल्ली के एम्स के लिए 5600 करोड़ दिए और पूरे देश के आयुष्मान के लिए 4700 करोड़ दिए। बताएं किसको दोषी ठहराएं।

03:11 PM10 फ़रवरी 2026

अखिलेश यादव बोले- सरकार को काले कानून को मजबूर होकर वापस लेना पड़ा।

अखिलेश यादव ने संसद में कहा कि जब सरकार किसानों के लिए काले कानून लाई लेकिन उन्हें मजबूर होकर उसे वापस लेना पड़ा। अब फिर वे यही कर रहे हैं। हमारे दूध के उत्पादक किसानों को एमएसपी कब देंगे।

उन्होंने कहा कि अगर यही सरकार रही तो गरीब लोहे पर पीतल चढ़ाकर बेटी की शादी करेगा।

ये लोग किसी और को फायदा पहुंचाना चाहते हैं। अगर इन्हें किसनों कि फिक्र होती तो उन्हें जरूरत का सामान आसानी से मिल जाता।

उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि धान और आलू की कीमत किसानों को क्यों नहीं मिल रही है। अमीरी बेतहाशा बढ़ रही है।

03:08 PM10 फ़रवरी 2026

अखिलेश यादव बोले- 11 साल से बजट आ रहा, लोगों की आय नहीं बढ़ रही

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रति व्यक्ति कम गो गई है। 11 साल से बजट में ऐसा क्या है कि लोगों कि इनकम नहीं बढ़ रही है। आप केवल राशन बांटने को अच्छा मानते हैं।

उन्होंने कहा कि जब बजट आता है तो हम ढूंढते हैं कि हमारे राज्य के लिए क्या आया। यूपी के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया।

सपा चीफ ने कहा कि सरकार ने कहा किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। यूएस डील के बाद किसानों का क्या होगा। जब सब बाहर से आएगा तो वो क्या उगाएंगे।

03:04 PM10 फ़रवरी 2026

अखिलेश यादव बोले- बजट दिशाहीन, भाजपा बताए 0 बड़ा या 18

अखिलेश यादव ने संसद में कहा US ट्रेड डील पर कहा कि बाजपा बताए 0 बड़ा है या 18। उन्होंने कहा कि ये बजट दिशाहीन है।

उन्होंने कहा कि हमें पहले से ही सरकार से कोई उम्मीद नहीं थी। जब सरकार से उम्मीद नहीं तो बजट से क्या होगी।

02:57 PM10 फ़रवरी 2026

गिरिराज सिंह बोले- अपनी ख्वाहिशों के लिए नेहरू ने कश्मीर को गिरवी रखा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए नेहरू जी ने कश्मीर को गिरवी रख दिया। उन्होंने अंग्रेजों के सामने सरेंडर भी कर दिया।

एक पोस्ट दिखाते हुए उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें सब कुछ समझाती हैं। राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

02:50 PM10 फ़रवरी 2026

शिवसेना(UBT) सांसद बोले- लोकसभा स्पीकर सत्ता के दबाव में है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024