कर्नाटक में खेत में प्राइवेट मिनी प्लेन क्रैश:गिरने से पहले दोनों पायलट ने इजेक्ट किया; शुरुआती जांच में इंजन में खराबी हादसे की वजह
कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रविवार को एक खेत प्रइवेट मिनी प्लेन क्रैश हो गया। जमीन पर गिरने से पहले ही दोनों पायलटों ने इजेक्ट कर लिया। उन्हें हल्की चोटे आई हैं।
यह घटना बालेश्वर क्षेत्र मंगलुरु गांव में हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
शुरुआती जांच में एक अधिकारी ने बताया कि यह रेड बर्ड एविएशन का एक प्राइवेट एयरक्राफ्ट है। यह कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा था। तभी इसके इंजन में टेक्निकल खराबी आ गई और यह अचानक क्रैश हो गया।
हादसे की 4 तस्वीरें…
1 महीने में तीन छोटे विमान क्रैश हुए…
28 जनवरी: लियरजेट 45 प्रीमियम बिजनेस जेट क्रैश होने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम का निधन
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का लियरजेट 45 प्रीमियम बिजनेस जेट क्रैश होने से 10 जनवरी को निधन हो गया था। सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई।
वे मुंबई से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए थे। केंद्रीय एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने बताया कि पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह प्लेन को दोबारा ऊंचाई पर ले गया।
21 जनवरी: प्रयागराज में एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, तालाब में गिरा, माघ मेला से 3km दूर हादसा
प्रयागराज में एयरफोर्स का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट 21 जनवरी को क्रैश हो गया था। एयरक्राफ्ट हवा में उड़ते-उड़ते डगमगाया और तालाब में गिर गया। 2 सीटर एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलट सुरक्षित बच गए।
हादसा दोपहर करीब 12:20 बजे केपी कॉलेज के पीछे हुआ। यह शहर के बीचों-बीच का इलाका है। तालाब के पास स्कूल और रिहायशी कॉलोनियां हैं। यहां से माघ मेले की दूरी 3 किमी है। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
10 जनवरी: ओडिशा में 9 सीटर विमान क्रैश, पायलट ने MAYDAY कॉल किया, खुले मैदान में फोर्स लैंडिंग कराई
ओडिशा के राउरकेला में इंडिया वन एयर के 9 सीटर विमान की तकनीकी खराबी के बाद फोर्स लैंडिंग हुई थी। घटना 10 जनवरी की दोपहर 1.20 बजे राउरकेला से 15 Km दूर जाल्दा इलाके की है। घटना के वक्त विमान में 4 यात्री और दो पायलट मौजूद थे। सभी घायलों का इलाज जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि कर्मशिअल विमान VT KSS ने दोपहर 12.27 से भुवनेश्वनर से राउरकेला के लिए उड़ान भरी थी। 50 मिनट की उड़ान के बाद विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने MAYDAY कॉल किया। इसके बाद खुले इलाके में फोर्स लैंडिंग क
