Headlines

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरा:8 लोग घायल, झूले पर 18 लोग बैठे थे; मेला ग्राउंड खाली कराया गया

हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को एक झूला गिर गया। हादसे में 8 लोगों के घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद DC आयुष सिन्हा मौके पर पहुंचे। मेला ग्राउंड खाली करा दिया गया है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक सुनामी झुले में 18 लोग बैठे थे। ऊपर जाते ही एमदम झुला गिर गया। मेले में मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत संभाला। एक पुलिस इंस्पेक्टर भी लोगों को बचाते हुए घायल हो गए। इसके बाद एम्बुलेंस को फोन कर इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें…

मेला ग्राउंड में टूटा पड़ा सुनामी झूला।
झूला गिरने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी।

हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024