राज्यसभा में मोदी की स्पीच के दौरान विपक्ष का वॉकआउट:PM बोले- इनके वक्त डील का मतलब बोफोर्स था, आज डील गर्व का विषय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। स्पीच के दौरान विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्षी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी को बोलने दिया जाए, तानाशाही नहीं चलेगी। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि खड़गेजी की उम्र देखते हुए उन्हें बैठकर नारे लगाने की इजाजत दी जाए।
इसके बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। मोदी ने कहा कि इन लोगों को कभी न कभी जवाब देना होगा। कांग्रेस के पास न सोच थी, न विजन और न इच्छाशक्ति, इसका परिणाम देश को भुगतना पड़ा।
PM बोले- टीएमसी, कांग्रेस, लेफ्ट, डीएमके दशकों से केंद्र में सत्ता का हिस्सा रहे। उनकी पहचान क्या बनी, उनके वक्त डील के नाम पर बोफोर्स याद आता है। आज डील की चर्चा गौरव से होती है।
प्रधानमंत्री मोदी को बुधवार शाम 5 बजे लोकसभा में भी स्पीच देनी थी, लेकिन विपक्ष के विरोध चलते स्पीकर ओम बिरला ने भाषण टाल दिया। स्पीकर ने कहा कि सदन में पीएम के साथ कुछ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी।
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हो गया। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है।
पीएम की लोकसभा में स्पीच टाली गई थी
बुधवार शाम 5 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तब विपक्ष की महिला सांसदों ने सत्ताधारी नेताओं की कुर्सियां घेर लीं। इनमें पीएम मोदी की कुर्सी भी थी। महिला सांसदों के हाथ में बड़े बैनर थे, जिन पर लिखा था- जो सही है, वो करो।
ये सांसद मंगलवार को हंगामे के बाद 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन का विरोध कर रही थीं। हंगामे के चलते स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित कर दी। कुछ मंत्रियों ने विपक्षी सांसदों से जाने को कहा, इसके बाद उन्होंने घेराव बंद किया।
PM मोदी की स्पीच पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….
लाइव अपडेट्स
‘कांग्रेस ने कांग्रेस के साथ विश्वासघात किया, हम 4 लाख करोड़ रुपए दे चुके’
PM ने कहा कि ये लोग कितनी गलत बातें फैलाते थे। ये लोग अर्बन नक्सल की तरह लोगों कंपनी के बाहर मजदूरों को भड़काते थे। जब उनकी सरकार थे तब इनसे संभाला नहीं गया। हमने पीएसयू में भी रिफॉर्म किए, आज एलआईसी बेस्ट परफार्मेंस कर रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा- जिन पीएसयू को कांग्रेस ताले लगवाने वाली थी आज पीएसयू रिकॉर्ड प्रॉफिट पर हैं। वे मेक इन इंडिया को भी गति दे रहे हैं, रोजगार बना रहे हैं विश्व के साथ जुड़ रहे हैं। पीएसयू को देश और विदेश से बड़े बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने विश्वासघात करने में किसानों को भी नहीं छोड़ा। देश में 10 करोड़ किसान ऐसे हैं जिनके पास 10 हेक्टेयर से भी कम जमीन है। उनके दिमाग में छोटे किसानों का ध्यान ही नहीं आया। हम छोटे किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना लाए, हमने किसानों को अब तक 4 लाख करोड़ रुपए दिए।
PM बोले- NDA सरकार ने बैंकिंग सेक्टर में पारदर्शी व्यवस्था बनाई
PM ने कहा कि सब कहते थे एनपीए क्या होगा, कैसे बचेंगे, चुनौती बड़ी थी, लेकिन हमने बैंकिंग सेक्टर के सभी लोगों को विश्वास में लिया और पारदर्शी व्यवस्था बनाई सैकड़ों रिफॉर्म हुए जो सरकारी बैंक ठीक से नहीं चलती थी। हमने उसे भी मर्जर किए।
प्रधानमंत्री ने कहा- एक बड़े इकोनॉमी के जानकार कहते थे, अगर मोदी सरकार बैंकों में ये कर ले तो बहुत बड़ी बात हो जाएगी। हमने कर दिखाया, आज गरीबों को लोन मिल रहे हैं मुद्रा योजना देश के नौजवान को पैरों पर खड़े होने का मौका देती है। हमने 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा मुद्रा योजना से बिना गारंटी के देश के नौजवानों को दिया।
PM मोदी ने कहा कि एनपीए को हमने निम्न स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया। आज एनपीए एक परसेंट से भी नीचे है, हमारे पीएसयू को लेकर मान्यता थी कि वो बर्बाद बंद होने के लिए बनते हैं हमने मानसिकता को बदल दिया।
PM ने कहा- कांग्रेस नेताओं के फोन पर बैंक अरबों रुपए लोन देते थे
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर एक प्रकार से अर्थव्यवस्था की धुरी होता है, 2014 से पहले फोन बैंकिंग होती थी, नेता के फोन जाते थे और फिर करोड़ों रुपए दिए जाते थे, गरीबों को बैंकों में धुत्कार मिलती थी। कांग्रेस के नेताओं के फोन पर अरबों रुपए दिए गए और जो ले जाते थे वो पर्सनल प्रॉपर्टी के मानकर हजम कर जाते थे।
PM ने कहा- मैं जब नया नया पीएम बना तो एक देश के मुखिया से मिला तो उन्होंने बताया कि आप नए नए हो अपने बैंको की व्यवस्था का अध्ययन कर लीजिए।
PM बोले- जिनकी सरकार शराब में डूबी, वो उपदेश दे रहे
PM मोदी ने कहा कि सत्ता पक्ष को कुछ करना नहीं है और यहां आकर उपदेश दे रहे हैं। एक सदस्य जिनकी सरकार शराब में डूब गई, जिनके शीशमहल घर-घर में नफरत का कारण बन गए। पता नहीं ब्लैक के साथ उनका क्या पुराना रिश्ता है ऐसे सभी साथियों से मैं कहूंगा, तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे।
PM ने कहा- टीएमसी, कांग्रेस, लेफ्ट, डीएमके दशकों से केंद्र की सत्ता में रहे हैं, राज्यों में सत्ता में रहे हैं, लेकिन उनकी पहचान क्या बनी। आज डील की चर्चा गौरव से होती है तब डील के नाम पर बोफोर्स याद आता है इन्होंने सिर्फ जेब भरने का काम किया।
PM बोले- TMC घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर प्रेशर डाल रही
PM ने कहा कि ये संसद का उच्च सदन एक प्रकार से राज्यों का प्रतिनिधित्व करता है। वहां से चर्चा का स्तर ऊपर होना चाहिए था। मैं कल एक माननीय सदस्य को सुन रहा था वो खुद को राजा कहलाने में गर्व करते हैं और वे आर्थिक असमानता की बात कर रहे थे।
प्रधानमंत्री ने कहा- टीएमसी के साथी अपने गिरेवां में झांककर देखें। पतन के जितने भी पैरमीटर हैं, उन सब में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और यहां उपदेश दे रहे हैं। क्या हाल बना रखा है। राज्य अंधकार के अंदर डूब रहा है और वे यहां उपदेश देते हैं।
PM मोदी ने कहा कि दनिया का समृद्ध देश भी अपने यहां ये घुसपैठियों को बाहर निकालता है, लेकिन हमारे यहां घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर प्रेशर पैदा किया जा रहा है। घुसपैठिए देश के नौजवानों का हक छीन, जमीन छीन रहे हैं महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।
PM बोले- ट्रेड डील का बड़ा लाभ देश के नौजवान को होगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब पिछले दिनों सभी दलों के डेलीगेशन दुनिया में गए तो उन्होंने भी अनुभव किया कि विश्व हमें बराबरी से देखता है। हमने एमएसएमई सेक्टर में बल दिया है दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है।
PM ने कहा- देश में हुए इन प्रयासों का नतीजा सबके सामने है बड़े बड़े देश भारत के साथ व्यापारिक संबंध बनाने के लिए बहुत आतुर हैं। कल सदन में पीयूष जी ने जिस ट्रेड डील के बारे में बताया उसको विश्व बारीकी से देख रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका से ट्रेड डील होने के बाद विश्व को और भरोसा हो गया। इसका सबसे बड़ा लाभ देश के नौजवान को होगा। उनके लिए अवसर ही अवसर है। उनके लिए पूरा विश्व बाजार खुल चुका है। जिस प्रकार से दुनिया हमारे युवा प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ रही है। कुछ लोग टैलेंट की खोज करने के लिए स्पेशल ऑफिस यहां बना रहे हैं।
PM कांग्रेस पर बोले- उनके पास न कोई सोच थी, न विजन था, न इच्छाशक्ति
PM ने कहा कि मैन्यूफैक्चरिंग के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम हो तब विश्व आपके साथ डील करने के लिए आगे आता है। वोट बैंक की राजनीति में चुने हुए लोगों ने कभी भी देश को प्राथमिकता नहीं दी।
उन्होंने कहा कि लाल किले से कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों का जो भाषण है, उसका एनालिसिस कर लो। उनके पास न कोई सोच थी, न विजन था, न इच्छाशक्ति थी। इस कारण देश को भुगतना पड़ा। हमारी काफी शक्ति उनकी गलतियों को ठीक करने में जा रही है। दुनिया की नजरों में छवि है उसे ठीक करने में जा रही है।
PM मोदी ने कहा- इसके लिए हमने फ्यूचर रेडी पॉलिसी पर बल दिया। आज देश नीति के आधार पर चल रहा है। उसके कारण विश्व का विश्वास बनता है। हम रिफॉर्म परफॉर्म के सूत्र को लेकर आगे बढ़े। आज भारत दुनिया के साथ स्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार है
अमेरिका ट्रेड डील पर पीएम बोले- डेवलप कंट्री का डेवलपिंग कंट्री से डील करना बड़ी बात
PM मोदी ने कहा कि जो लोग थक गए चले गए, लेकिन कभी न कभी उन्हें जवाब देना पड़ेगा कि देश की ऐसी हालत कैसे बनाकर रखी थी। दुनिया का कोई देश हमसे डील करने के लिए आगे नहीं आता था। आपने कोशिश की होगी पीछे पीछे गए लेकिन कोई देश डील नहीं करता था।
उन्होंने कहा- इसके पीछे सबसे बड़ी डेवलप कंट्री एक डेवलपिंग कंट्री के साथ डील करता है तो ये बड़ी बात है। ये तब होता है जब आपके पास सामर्थ्य हो आपके नागरिकों के अंदर देशवासियों के अंदर ऊर्जा हो।
PM ने कहा- भारत वैश्विक मंचों पर ग्लोबल साउथ की आवाज बना
PM मोदी ने कहा कि कोविड के बाद विश्व में जो हालात बने ऐसी नई नई चीजें जुड़ी। आज दुनिया नए वर्ल्ड ऑर्डर की तरफ आगे बढ़ रहा है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद नया वर्ल्ड ऑर्डर बना था। आज दुनिया एक नए नया वर्ल्ड ऑर्डर की तरफ आगे बढ़ रही है
उन्होंने कहा- खुशी की बात है सारी घटनाओं का निष्पक्ष भाव से विश्लेषण करेंगे तो झुकाव भारत की तरफ होगा। विश्वबंधु के रूप में भारत अनेक देशों का पार्टनर बना है। हम कंधे से कंधा मिलाकर विश्व कल्याण की दिशा में अपनी उचित भूमिका निभा रहे हैं
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व ग्लोबल साउथ की चर्चा करता है लेकिन उसके सूत्रधार के रूप में भारत वैश्विक मंचों पर ग्लोबल साउथ की आवाज बन गया है। अनेक देशों के साथ भारत ट्रेड डील कर रहा है पिछले कुछ समय में 9 बड़े देशों और उसमें एक साथ 127 देशों यूरोपीय यूनियन के साथ भी ट्रेड डील की।
PM बोले- कांग्रेस इकोनॉमी को छठे से 11वें नंबर पर ले गई
PM मोदी ने कहा- मेजर इकोनॉमी में भारत की ग्रोथ बहुत हाई है। हाई ग्रोथ और लो इन्फ्लेशन ये यूनिक संयोग है। ये हमारी अर्थलव्यवस्था की मजबूती है। जब देश आजाद हुआ तब हम दुनिया की 6 नंबर की इकोनॉमी थे, लेकिन इन लोगों ने (कांग्रेस ने) ऐसा इतिहास करके रखा कि 11 पर पहुंचा दिया।
PM ने कहा कि आज हम 3 पर जाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज कोई भी सेक्टर हो साइंस हो स्पेस हो स्पोर्ट्स हो हर क्षेत्र में भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है।
PM बोले- समृद्ध देश बुजुर्ग, हमारा देश युवा होता जा रहा है
PM मोदी ने कहा कि आज हम देखें कि भारत के भाग्य के अनेक सुयोग एक साथ हमें नसीब हुए, ये अपने आप में बहुत ही उत्तम संयोग मानता हूं। सबसे बड़ी बात है हम विश्व के समृद्ध देश भी बुजुर्ग हो रहे हैं। वहां की आबादी बुजुर्ग हो रही है।
उन्होंने कहा कि हमारा देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है उसी समय दिनों दिन हमारा देश युवा होता जा रहा है, ये अपने आप में सुयोग है। जिस प्रकार से विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है विश्व भारत के टैलेंट का महत्व समझ रहा है।
PM ने कहा कि हमारे पास आज दुनिया का महत्वपूर्ण युवा टैलेंट पूल है जिसके पास सपने, संकल्प सामर्थ्य है। भारत आज विश्व में जो चुनौतियों हैं उनका समाधान देने वाला देश आशा की किरण बना हुआ है हम समाधान दे रहे हैं
PM बोले- राष्ट्रपति ने भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास व्यक्त किया
PM मोदी ने कहा- राष्ट्रपति जी ने देश के मध्यम, निम्न वर्गी, गरीब, किसान, महिलाएं, विज्ञान, प्रौद्योगिकी हो सभी विषयों पर बहुत ही विस्तार से भारत की प्रगति का एक स्वर संसद में गूंजा। देश के नौजवान भारत के सामर्थ्य को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं इसकी भी चर्चा की है। भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास व्यक्त किया है। ये अपने आप में हम सब के लिए प्रेरक है।
PM ने कहा कि सभापति जी 21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो चुका है, लेकिन दूसरा क्वार्टर जैसे पिछली शताब्दी में भारत की आजादी की जंग में बहुत ही निर्णायक बना था। मैं साफ साफ देख रहा हूं कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक दूसरा क्वार्टर भी उतना ही सामर्थ्यवान होने वाला है। उतना ही तेज गति से आगे बढ़ने वाला है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र का हर व्यक्ति ये महसूस कर रहा है कि हम एक अहम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं हमे आगे ही बढ़ना है हमें रुकना नहीं है
PM बोले- खड़गे जी बैठकर भी नारे बोल सकते हैं
PM ने कहा- मैं समर्थन के लिए इस सदन अपनी भावनाओं को व्यक्त करना मैं अपना सौभाग्य मानता हूं। सभापति जी विकसित भारत की यात्रा में बीते साल देश के तेज प्रगति के विकास के वर्ष रहे हैं। हर क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है। सभापति जी मेरी प्रार्थना है कि खड़गे जी की उम्र देखते हुए वो बैठकर भी नारे बोल सकते हैं ताकि उनको कष्ट न हो। पीछे नौजवान हैं खड़गे जी को बैठकर नारे लगाने की अनुमति दे दीजिए।
स्पीकर बोले-कल पीएम के साथ कुछ भी हो सकता था
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि बुधवार को लोकसभा में पीएम मोदी के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी। इसलिए उनकी कल शाम 5 बजे होने वाली स्पीच टालनी पड़ी। आशंका के चलते मैंने ही उनसे न आने का आग्रह किया था।
न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बुधवार को PM की स्पीच के दौरान कांग्रेस लोकसभा में उन पर हमला करने की योजना बना रही थी, इसी आशंका के चलते स्पीकर ने सदन स्थगित करने का फैसला लिया।
दरअसल, पीएम मोदी 5 फरवरी को लोकसभा में शाम 5 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों के हंगामे के चलते स्पीकर संध्या राय ने कार्यवाही अगले दिन तक स्थगित कर दी।
इससे पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन भी टल गया था। वहीं, धन्यवाद प्रस्ताव को हंगामे के बीच गुरुवार पास कराया गया। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है।
बुधवार को पीएम की स्पीच से पहले क्या हुआ
शाम 5 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तब विपक्ष की महिला सांसदों ने सत्ताधारी नेताओं की कुर्सियां घेर लीं। इनमें पीएम मोदी की कुर्सी भी थी। महिला सांसदों के हाथ में बड़े बैनर थे, जिन पर लिखा था- जो सही है, वो करो।
ये सांसद मंगलवार को हंगामे के बाद 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन का विरोध कर रही थीं। हंगामे के चलते स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित कर दी। कुछ मंत्रियों ने विपक्षी सांसदों से जाने को कहा, इसके बाद उन्होंने घेराव बंद किया।
दावा- कांग्रेस ने PM पर हमला करने की योजना बनाई थी
न्यूज एजेंसी ANI सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री सदन में मौजूद थे और जवाब देने के लिए भी आने वाले थे। इस दौरान स्पीकर को कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पर हमला किए जाने की योजना की जानकारी मिली थी। साथ ही कांग्रेस ने महिला सांसदों को ढाल के तौर पर आगे किया था। इसी वजह से सदन को स्थगित करने का फैसला लिया गया।
राष्ट्रपति का अभिभाषण के दौरान 45 मिनट स्पीच दी
राष्ट्रपति ने 28 जनवरी को अपने अभिभाषण में कहा था कि सरकार देश में आर्थिक प्रगति और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों से निपटने में सफल रही है।
राष्ट्रपति ने 45 मिनट की स्पीच में VB- जी राम जी कानून का भी जिक्र किया था। इस पर विपक्ष ने हंगामा किया और कानून वापस लो के नारे लगाए। उधर, एनडीए सांसदों ने समर्थन में नारेबाजी की थी। पीएम मोदी और अमित शाह भी मेज थपथपाते नजर आए थे।
