U-19 वर्ल्डकप सेमीफाइनल- भारत का स्कोर 73/0:वैभव सूर्यवंशी की 24 बॉल पर फिफ्टी; अफगानिस्तान ने 311 रन का टारगेट दिया
अफगानिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को जीत के लिए 311 रन का टारगेट दिया है। जवाब में भारतीय टीम ने 7 ओवर में बिना नुकसान के 73 रन बना लिए हैं। आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर हैं। सूर्यवंशी 4 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं।
अफगानी टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 310 रन बनाए। फैजल शिनोजादा (110 रन) और उजैरुल्लाह नियाजई (नाबाद 101 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं। दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट झटके।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।
अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई और वहीदुल्लाह जादरान।
लाइव अपडेट्स
भारत 50 पार, ओपनर्स में फिफ्टी पार्टनरशिप
छठे ओवर में भारतीय टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है।
वैभव सूर्यवंशी का कैच ड्रॉप
5वें ओवर की पहली बॉल पर वैभव सूर्यवंशी को जीवनदान मिला। अब्दुल अजीज की बॉल पर उजैरुल्लाह नियाजई ने बैकवर्ड पॉइंट्स पर कैच ड्रॉप किया।
सूर्यवंशी ने लगातार दो चौके, एक छक्का लगाया
चौथे ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने वहीदुल्लाह जादरान की बॉल पर लगातार दो चौके और एक छक्का लगाया। इस ओवर से 15 रन आए। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 31 रन पहुंच गया।
वैभव सूर्यवंशी ने अपना पहला चौका लगाया
भारतीय पारी के दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी का पहला चौका लगाया। वहीदुल्लाह जादरान की बॉल पर कवर्स की दिशा में चौका लगाया।
आरोन जॉर्ज ने चौके से खाता खोला
311 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने पहले ओवर में 6 रन बनाए। ओपनर आरोन जॉर्ज ने पहला ओवर डाल रहे अब्दुल अजीज की पहली बॉल पर चौका लगाया। इसी के साथ टीम का खाता खुला।
इनिंग ब्रेक: भारत को 311 रन का टारगेट
