Headlines

भारत अंडर-19 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंचा:पाकिस्तान को 58 रन से हराया, वेदांत की फिफ्टी, आयुष म्हात्रे और खिलन पटेल को 3-3 विकेट

LIVE

भारत अंडर-19 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंचा:पाकिस्तान को 58 रन से हराया, वेदांत की फिफ्टी, आयुष म्हात्रे और खिलन पटेल को 3-3 विकेट

बुलवायोकुछ ही क्षण पहले
कनिष्क चौहान ने हमजा जहूर का विकेट लिया। उन्होंने 10 ओवर में 30 ही रन दिए।

भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। पाकिस्तान को नॉकआउट में पहुंचने के लिए 253 रन का टारगेट 33.3 ओवर में हासिल करना था। टीम 167 तक ही पहुंच सकी। अब मैच जीतकर भी पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर ही रहेगा। बुलवायो में रविवार को पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 252 रन बनाए थे।

पाकिस्तान ने 44.1 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए हैं। हुजैफा अहसान (11रन) पिच पर मौजूद हैं। आयुष म्हात्रे ने फिफ्टी लगाने वाले उस्मान खान को LBW किया। उन्होंने अहमद हुसैन को भी पवेलियन भेजा।

विहान मल्होत्रा ने अली हसन बलोच को कैच कराया। कप्तान फरहान यूसुफ 38 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें आरएस अम्ब्रिश ने कैच कराया। हमजा जहूर 42 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें कनिष्क चौहान ने बोल्ड किया। हेनिल पटेल ने समीर मिन्हास को चौथे ओवर में LBW कर दिया। वे 9 रन बनाकर आउट हुए। समीर ने ही एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ 172 रन बनाए थे।

वेदांत ने फिफ्टी लगाई

कनिष्क चौहान ने 35 रन बनाकर भारत को 250 तक पहुंचाया।

वेदांत त्रिवेदी ने 68 रन बनाकर टीम को 200 के करीब पहुंचाया। वैभव सूर्यवंशी 22 गेंद पर 30 रन ही बना सके। कप्तान आयुष म्हात्रे खाता भी नहीं खोल पाए। आखिर में कनिष्क चौहान और खिलन पटेल ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। पाकिस्तान से अब्दुल सुभान ने 3 और मोहम्मद सय्याम ने 2 विकेट लिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।

पाकिस्तान: फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर, समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, अली हसन, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, और अली रजा।

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

पाकिस्तान का 9वां विकेट गिरा

44.2 ओवर में पाकिस्तान का 9वां विकेट गिरा। खिलन पटेल की लेंथ गेंद को मोहम्मद सय्याम ने लेग साइड की ओर खेला, लेकिन चूक गए और विकेट के पीछे कुंडू ने आसान कैच लपक लिया।

17 मिनट पहले

कनिष्क के कैच से सुभान आउट

40.5 ओवर में खिलन पटेल की गेंद पर कनिष्क चौहान ने लॉन्ग-ऑन से बाईं ओर दौड़ते हुए शानदार स्लाइडिंग कैच लपका। लेंथ बॉल पर अब्दुल सुभान ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधे चौहान के हाथों में चली गई।

36 मिनट पहले

उस्मान खान फिफ्टी लगाकर आउट

उस्मान खान ने 66 रन बनाए।

पाकिस्तान ने 36वें ओवर में पांचवां विकेट गंवा दिया। ओवर की तीसरी बॉल आयुष म्हात्रे ने गुड लेंथ पर फेंकी। गेंद उस्मान खान के पैड्स पर लगी, भारत ने LBW की अपील की और अंपायर ने आउट का फैसला दे दिया। उस्मान 92 गेंद पर 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 7 चौके लगाए।

41 मिनट पहले

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। पाकिस्तान को नॉकआउट में पहुंचने के लिए 33.3 ओवर में 253 रन का टारगेट चेज करना था। टीम 35 ओवर के बाद भी 168 तक ही पहुंच सकी।

अब मैच जीतकर भी पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा। भारत अगर मैच जीत गया तो टीम अफगानिस्तान से सेमीफाइनल खेलेगी। वहीं मैच हारने पर टीम को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना पड़ेगा।

57 मिनट पहले

कनिष्क चौहान ने 10 ओवर में 30 रन दिए

ऑफ स्पिनर कनिष्क चौहान ने 10 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट लिया। उन्होंने एक एंड से लगातार 10 ओवर फेंके और पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाया। उनकी गेंदबाजी ने ही भारत को सेमीफाइनल में एंट्री के करीब पहुंचाया।

07:45 PM1 फ़रवरी 2026

फरहान यूसुफ कैच आउट

30वें ओवर में पाकिस्तान ने कप्तान फरहान यूसुफ का विकेट भी गंवा दिया। ओवर की चौथी गेंद आरएस अम्ब्रिश ने गुड लेंथ पर स्लोअर फेंकी। फरहान ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन लॉन्ग ऑन पर खिलन पटेल के हाथों कैच हो गए। फरहान ने 39 गेंद पर 38 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

07:37 PM1 फ़रवरी 2026

उस्मान ने फिफ्टी लगाई

उस्मान खान ने 76 गेंद पर फिफ्टी पूरी की।

पाकिस्तान के लिए नंबर-3 पर बैटिंग करने उतरे उस्मान खान ने 29वें ओवर में फिफ्टी लगा दी। उन्होंने कनिष्क चौहान के खिलाफ ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल लिया और 76 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। पिछले ही ओवर में उन्होंने कप्तान फरहान यूसुफ के साथ तीसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप भी पूरी की थी।

07:26 PM1 फ़रवरी 2026

25 ओवर में पाकिस्तान 129/2

25 ओवर के बाद पाकिस्तान ने 2 विकेट खोकर 129 रन बना लिए। कप्तान फरहान यूसुफ और उस्मान खान पिच पर मौजूद रहे। इस ओवर के बाद टीम को 25 ओवर में 124 रन चाहिए। हालांकि, सेमीफाइनल में एंट्री के लिए टीम को यह टारगेट 8.3 ओवर में ही हासिल करना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

07:18 PM1 फ़रवरी 2026

दीपेश के ओवर में 2 चौके लगे

पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने 22वें ओवर में दीपेश देवेंद्रन के खिलाफ 2 चौके लगा दिए। ओवर से 10 रन बने और पाकिस्तान का स्कोर 112 तक पहुंच गया। उस्मान खान भी पिच पर मौजूद रहे।

07:08 PM1 फ़रवरी 2026

पाकिस्तान की सेंचुरी पूरी

पाकिस्तान ने 21वें ओवर में सेंचुरी पूरी कर ली। उस्मान खान ने कनिष्क चौहान के खिलाफ ओवर की दूसरी गेंद पर 2 रन लिए और टीम के 100 रन पूरे करा दिए। कप्तान फरहान यूसुफ भी पिच पर मौजूद रहे।

06:55 PM1 फ़रवरी 2026

कनिष्क ने हमजा जहूर को बोल्ड किया

17वें ओवर में भारत को दूसरा विकेट मिला। ओवर की आखिरी बॉल कनिष्क चौहान ने गुड लेंथ पर फेंकी। हमजा जहूर स्वीप शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उनके पैड्स से लगकर स्टंप्स से टकरा गई। हमजा ने 42 रन बनाए।

06:50 PM1 फ़रवरी 2026

फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके उस्मान-जहूर

उस्मान खान ने हमजा जहूर के साथ 65 रन की पार्टनरशिप की।

उस्मान खान और हमजा जहूर ने दूसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। पाकिस्तान ने 23 रन पर पहला विकेट गंवाया था। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 87 रन रहा।

06:43 PM1 फ़रवरी 2026

कनिष्क चौहान ने 2 रन का ओवर फेंका

ऑफ स्पिनर कनिष्क चौहान ने 15वें ओवर में 2 ही रन दिया। उन्होंने उस्मान खान और हमजा जहूर के खिलाफ 4 गेंदें डॉट करा दीं।

06:34 PM1 फ़रवरी 2026

12 ओवर में पाकिस्तान 71/1

पाकिस्तान ने पावरप्ले-1 के बाद 2 ओवर में 15 रन बटोर लिए। दीपेश देवेंद्रन के खिलाफ 8 और खिलन पटेल के खिलाफ 7 रन बने।

06:25 PM1 फ़रवरी 2026

पाकिस्तान की फिफ्टी पूरी

10वें ओवर में पाकिस्तान ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। ओवर की दूसरी बॉल पर उस्मान खान ने 2 रन लिए और टीम की हाफ सेंचुरी पूरी करा दी। उनके साथ हमजा जहूर भी पिच पर मौजूद रहे। पावरप्ले-1 में पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 56 रन रहा।

06:16 PM1 फ़रवरी 2026

दीपेश देवेंद्रन की बॉल पर उस्मान का कैच छूटा

भारत ने 9वें ओवर में पहला बॉलिंग चेंज किया। आरएस अम्ब्रिश की जगह तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन बॉलिंग करने आए। ओवर की आखिरी गेंद दीपेश ने बाउंसर फेंकी। उस्मान खान ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद फाइन लेग की ओर हवा में खड़ी हो गई। आरोन जॉर्ज बॉल के नीचे पहुंच गए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। जीवनदान के वक्त उस्मान 14 रन के स्कोर पर थे।

06:09 PM1 फ़रवरी 2026

7 ओवर में पाकिस्तान- 42/1

पाकिस्तान ने 7 ओवर के बाद 1 विकेट खोकर 42 रन बना लिए। हमजा जहूर 23 और उस्मान खान 9 रन बनाकर पिच पर मौजूद रहे। 7वें ओवर में आरएस अम्ब्रिश के खिलाफ 10 रन बने।

06:02 PM1 फ़रवरी 2026

हमजा जहूर का कैच छूटा

पांचवें ओवर में भारत ने हमजा जहूर को जीवनदान दे दिया। ओवर की तीसरी बॉल आरएस अम्ब्रिश ने गुड लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। हमजा ने ड्राइव किया, लेकिन गेंद आउटसाइड एज लगकर विकेटकीपर की ओर चली गई। अभिज्ञान कुंडू ने अपनी दाईं ओर डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे बॉल नहीं पकड़ पाए। जीवनदान के वक्त हमजा 17 रन के स्कोर पर थे।

05:55 PM1 फ़रवरी 2026

एशिया कप फाइनल में शतक लगाने वाले मिन्हास आउट

भारत को चौथे ओवर में पहला विकेट मिला। हेनिल पटेल ने ओवर की चौथी बॉल गुड लेंथ पर इन स्विंगर फेंकी। समीर मिन्हास डिफेंड करने गए, लेकिन LBW हो गए। मिन्हास ने ही एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ 172 रन बनाए थे। वे आज 9 रन ही बना सके।

05:49 PM1 फ़रवरी 2026

3 ओवर में पाकिस्तान- 19/0

पाकिस्तान ने हेनिल पटेल के खिलाफ दूसरे ओवर में 13 रन बटोर लिए। हमजा जहूर ने इस ओवर में 3 चौके लगाए। 3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बगैर नुकसान के 19 रन रहा।

05:40 PM1 फ़रवरी 2026

पाकिस्तान का रन चेज शुरू

पाकिस्तान ने 253 रन के टारगेट का पीछा करने के लिए हमजा जहूर और समीर मिन्हास को ओपनिंग करने के लिए भेजा। भारत से आरएस अम्ब्रिश ने पहला ओवर फेंका और 5 रन दिए।

05:34 PM1 फ़रवरी 2026

भारत से इकलौती फिफ्टी लगाने वाले वेदांत बोले

QuoteImage

ज्यादा नहीं सोच रहा था। मैं बस स्ट्राइक रोटेट करते हुए 50 ओवर तक टिकने के बारे में सोच रहा था। हमने अच्छा स्कोर बनाया। पिच पर गेंद का उछाल कम है, बैटिंग करना मुश्किल भी है। कोच ने मुझे कॉन्फिडेंस दिया और कहा कि नॉर्मल क्रिकेट खेलो, मैंने वही किया।

QuoteImage

05:24 PM1 फ़रवरी 2026

कनिष्क और खिलन ने फिफ्टी पार्टनरशिप की

भारत ने 200 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कनिष्क चौहान और खिलन पटेल ने 8वें विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप की। दोनों ने स्कोर 250 रन तक पहुंचा दिया। कनिष्क 35 और खिलन 21 रन बनाकर आखिरी ओवर में आउट हुए।

05:16 PM1 फ़रवरी 2026

पाकिस्तान को 33.3 ओवर में टारगेट चेज करना होगा

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को 33.3 ओवर में 253 रन बनाने होंगे। वहीं टीम अगर 252 रन बनाने के बाद छक्का लगाकर स्कोर 258 तक पहुंचा देती है तो उनके पास टारगेट चेज करने के लिए 34.3 ओवर रहेंगे। अगर पाकिस्तान 34.4 ओवर या इसके बाद 258 रन बनाता है तो भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। इस सिचुएशन में पाकिस्तान मैच जीतकर भी बाहर हो जाएगा। वहीं भारत जीत गया तो टीम अफगानिस्तान से सेमीफाइनल खेलेगी। 34.4 ओवर के बाद हारने की स्थिति में टीम को ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल खेलना पड़ेगा।

05:09 PM1 फ़रवरी 2026

भारत 252 रन पर ऑलआउट 

49.5 ओवर में भारत की पारी 252 रन पर सिमट गई। अब्दुल सुभान की गेंद पर दीपेश देवेंद्रन रन आउट हो गए। ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ गेंद पर दीपेश ने कट खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ला नहीं लगा। यहां फील्डर हमजा जहूर ने गेंद उठाकर अब्दुल सुभान की ओर थ्रो किया और उन्होंने रन आउट कर दिया।

05:09 PM1 फ़रवरी 2026

समीर मिन्हास का डाइविंग कैच

49.3 ओवर में भारत का नौवां विकेट गिरा। अब्दुल सुभान की गेंद पर कनिष्क चौहान 35 रन बनाकर आउट हो गए। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर कनिष्क ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और लॉन्ग ऑन की दिशा में समीर मिन्हास ने दाई ओर दौड़ लगाई और डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपक लिया।

05:00 PM1 फ़रवरी 2026

49वें ओवर में 2 सिक्स लगे

49वें ओवर में भारत ने 16 रन बनाए। मोहम्मद सय्याम के इस ओवर में कनिष्क चौहान और खिलन पटेल ने भारत का स्कोर को 250 तक पहुंचा दिया। ओवर की पहली बॉल पर खिलन पटेल ने शॉर्ट गेंद पर पुल लगाकर स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इसके बाद कनिष्क ने भी स्लोअर बॉल को साइटस्क्रीन की दिशा में भेजते हुए एक शानदार सिक्स लगाया।

04:30 PM1 फ़रवरी 2026

43वें ओवर में 8 रन बने

वेदांत त्रिवेदी के आउट होने के बाद भारत ने 43वें ओवर में समझदारी से बल्लेबाजी की। अहमद हुसैन के इस ओवर से कुल 8 रन आए और स्कोर 43 ओवर के बाद 6 विकेट पर 197 रन हो गया। ओवर की आखिरी गेंद पर अंब्रिश ने ओवरपिच गेंद को बॉलर के ऊपर से चौका लग दिया।

04:21 PM1 फ़रवरी 2026

वेदांत 68 रन बनाकर आउट

40.2 ओवर में वेदांत त्रिवेदी फिफ्टी लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। मोमिन कमर की गेंद पर वेदांत ने पुल करने की कोशिश की, लेकिन शॉट हवा में चला गया और मिडविकेट पर कैच पकड़ लिया गया।

वेदांत त्रिवेदी पाकिस्तानी स्पिनर मोमिन कमर की गेंद आउट हुए।
04:08 PM1 फ़रवरी 2026

38वें ओवर में सिर्फ 4 रन बने

38वें ओवर में अब्दुल सुभान ने कसी हुई गेंदबाजी की, जिसमें भारत को सिर्फ 4 रन ही मिल सके। ओवर की शुरुआत में अंब्रिश ने लेग साइड की लेंथ गेंद पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया। इसके बाद वेदांत त्रिवेदी ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद पर बैकफुट से कट लगाकर दो रन बटोरे, हालांकि तीसरे रन का मौका होते हुए भी दोनों ने जोखिम नहीं लिया।

त्रिवेदी ने अगली गेंदों पर बल्ले का फेस खोलकर खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ठीक से टाइम नहीं हो सकी। ओवर की आखिरी गेंद पर अंब्रिश ने मिडिल और लेग पर आती सटीक गेंद को मजबूती से डिफेंड किया। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 172 रन हो गया।

03:47 PM1 फ़रवरी 2026

कुंडू 16 रन बनाकर

अली हसन बलोच ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल टॉस गेंद डाली, जिस पर अभिज्ञान कुंडू क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में थे। हालांकि बल्ला हाथ में घूम गया और शॉट सही से टाइम नहीं हो सका। नतीजा यह रहा कि गेंद हवा में ऊंची उठती हुई सीधे लॉन्ग-ऑफ पर खड़े अब्दुल सुभान के हाथों में चली गई। यह एक आसान कैच रहा। अभिज्ञान कुंडू 16 रन बनाकर अली हसन बलोच की गेंद पर आउट हुए।

03:34 PM1 फ़रवरी 2026

वेदांत की फिफ्टी 

30वें ओवर की आखिरी बॉल पर वेदांत त्रिवेदी ने फिफ्टी पूरी की। मोहम्मद सय्याम की लेंथ से बाहर जाती गेंद को वेदांत ने डीप थर्ड मैन की तरफ खेला और एक रन लिया। इसी रन के साथ वेदांत त्रिवेदी ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

03:32 PM1 फ़रवरी 2026

कुंडू को जीवनदान 

मोहम्मद सय्याम ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर अभिज्ञान कुंडू ने शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद का हल्का सा किनारा लगा और बॉल हमजा जहूर के हाथ में चली गई। इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने विकेट का जश्न मनाना शुरू कर दिया।

हालांकि, अंपायर ने फ्रंट फुट नो-बॉल की जांच के लिए मामला थर्ड अंपायर के पास भेजा। रीप्ले में साफ दिखा कि यह गेंद नो-बॉल थी, जिसके बाद अभिज्ञान कुंडू को जीवनदान मिला।

03:22 PM1 फ़रवरी 2026

29वें ओवर में 9 रन बने

29वें ओवर में भारत ने 9 रन बटोरे। ओवर की शुरुआत में अभिज्ञान कुंदू ने सिंगल लेकर खाता खोला। इसके बाद वेदांत त्रिवेदी ने लो फुलटॉस पर फाइन लेग की ओर पैडल शॉट खेलकर रन बटोरे। इसी ओवर में मोमिन कमर से एक वाइड भी गई। ओवर की पांचवीं गेंद पर वेदांत त्रिवेदी ने ऑफ स्टंप के बाहर अच्छी लेंथ की गेंद पर बैकफुट से कट लगाते हुए चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर त्रिवेदी ने लो फुलटॉस को फाइन लेग की ओर मोड़ते हुए एक और रन जोड़ा। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 132 रन पहुंच गया।

03:09 PM1 फ़रवरी 2026

भारत का चौथा विकेट गिरा

भारत का चौथा विकेट 24वें ओवर के चौथी बॉल पर गिरा। अहमद हुसैन ने विहान मल्होत्रा को आउट कर पवेलिया भेजा। विहान बैकफुट पर जाकर पंच करने की कोशिश में बॉल को हल्के से उछाल बैठे और वह सीधे गेंदबाज के हाथों में चली गई। पिछली गेंद पर वह लीडिंग एज के साथ बच निकले थे, लेकिन इस बार गेंद सीधा गेंदबाज की ओर गई। इसी के साथ विहान मल्होत्रा कैच एंड बोल्ड हो गए।इसी क साथ 62 रन की पार्टनरशिप भी टूट गई। विहान ने 43 बॉल पर 21 रन बनाए।

02:54 PM1 फ़रवरी 2026

वेदांत-विहान के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप

लगातार तीन झटके लगने के बाद विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी ने भारतीय पारी को संभाल लिया। भारत का तीसरा विकेट 47 रन पर गिरा था, जिसके बाद दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों के बीच यह साझेदारी 74 गेंदों में पूरी हुई। फिलहाल भारत का स्कोर 3 विकेट पर 100 के पार पहुंच चुका है।

02:13 PM1 फ़रवरी 2026

पावरप्ले में पाकिस्तान ने वापसी की

पहले पावरप्ले के दौरान पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आया। भारत ने पहले 10 ओर में 3 विकेट खोकर 49 रन बनाए। सातवें ओवर तक मैच भारत आगे दिख रहा था, और टीम ने बिना विकेट गंवाए 46 रन बना लिए थे।

हालांकि, आठवां ओवर पाकिस्तान के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। मोहम्मद शयान ने इस ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को दो झटके दिए। ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन भेजा, जबकि आखिरी गेंद पर भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले ही आउट हो गए।

इसके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर अब्दुल सुभान ने आरोन जॉर्ज को बोल्ड कर भारत का तीसरा विकेट गिरा दिया। यह ओवर मेडन भी रहा। वहीं, 10वें ओवर में भारत केवल 2 रन ही जोड़ सका। इन लगातार झटकों के बाद मुकाबले में पाकिस्तान की मजबूत वापसी देखने को मिली।

02:07 PM1 फ़रवरी 2026

वेदांत का फ्री हिट पर सिक्स

12वें ओवर की तीसरी गेंद मोहम्मद शयान से नो-बॉल हो गई, जिसके बाद भारत को फ्री-हिट मिली। वेदांत त्रिवेदी ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। गेंद थोड़ी छोटी थी, वेदांत पीछे और लेग साइड की ओर हटे, मजबूत पोजिशन बनाई, गेंद का धैर्य से इंतज़ार किया और पुल शॉट खेलते हुए उसे डीप मिडविकेट के ऊपर से सीधे दर्शकों के बीच पहुंचा दिया।

02:02 PM1 फ़रवरी 2026

47 के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा

भारत का तीसरा विकेट 47 रन के स्कोर पर गिर गया। 9वें ओवर की पहली गेंद पर अब्दुल सुभान ने आरोन जॉर्ज को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। सुभान ने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ पर गेंद डाली, जिस पर आरोन जॉर्ज ने शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद सीधी रहती हुई ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्से से टकराई और गिल्लियां बिखर गईं। आरोन जॉर्ज ने 25 गेंदों में 16 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक चौका लगाया।

01:53 PM1 फ़रवरी 2026

भारत को 8वें ओवर में दो झटके लगे

भारत को 8वें ओवर में दो झटके लगे। ओवर की चौथी बॉल पर वैभव सूर्यवंशी और छठी बॉल पर आयुष म्हात्रे आउट हुए। वैभव 30 बनाकर आउट हुए। आयुष खाता भी नहीं खोल सके।

01:45 PM1 फ़रवरी 2026

एक ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को दो जीवनदान, अगली गेंद पर आउट

8वें ओवर की तीसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी का कैच छूटा और वह रन आउट होने से भी बाल-बाल बच गए। हालांकि, अगली ही गेंद पर वे आउट होकर पवेलियन लौट गए।

8वें ओवर की तीसरी गेंद, जो ऑफ स्टंप के बाहर थी, उसे सूर्यवंशी ने हुक करने की कोशिश की। गेंद का बड़ा टॉप एज लगा और वह स्क्वायर लेग की ओर गई, जहां हुफैजा कैच पकड़ने में चूक गए। इस दौरान सूर्यवंशी अनजाने में आधी पिच तक आगे निकल आए। हुफैजा ने तुरंत थ्रो किया, लेकिन फील्डर गेंद को ठीक से पकड़ नहीं पाया और इस तरह सूर्यवंशी बच गए।

लेकिन अगली ही गेंद पर मोहम्मद शयान ने फिर से शॉर्ट पिच गेंद फेंकी। सूर्यवंशी ने स्क्वायर के आगे पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद के निचले हिस्से का एज लग गया। विकेटकीपर हमजा जहूर ने आगे की ओर डाइव लगाकर कोई गलती नहीं की और कैच पकड़ लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों में 30 रन बनाए।

01:21 PM1 फ़रवरी 2026

वैभव ने तीसरे ओवर में दो चौके लगाए

वैभव ने पारी के तीसरे ओवर में अटैकिंग तेवर दिखाते हुए दो शानदार चौके जड़े। उन्होंने अली रजा के ओवर की चौथी और छठी गेंद पर सटीक बाउंड्री जमाई।

01:09 PM1 फ़रवरी 2026

पहले ओवर में 7 रन बने

भारतीय पारी के पहले ओवर में 7 रन बने। आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग की। पाकिस्तान के लिए पहला ओवर अली रजा फेंका।

12:56 PM1 फ़रवरी 2026

पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी चुनी

पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला है। हार उन्हें सेमीफाइनल के दौड़ से बाहर कर देगी।

12:38 PM1 फ़रवरी 2026

पाकिस्तान को बड़ी जीत चाहिए

ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड 8 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है। भारत 6 अंक के साथ दूसरे और पाकिस्तान 4 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। भारत का रन रेट 3.337 है। वहीं पाकिस्तान का रन रेट 1.484 है।

भारत मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बड़े अंतर से जीत चाहिए। उदाहरण के लिए अगर पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 300 रन बनाए तो टीम को 85 रन से मैच जीतना होगा। वहीं भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 251 रन बनाए तो पाकिस्तान को 33.2 ओवर में टारगेट हासिल करना होगा।

12:37 PM1 फ़रवरी 2026

एशिया कप फाइनल 191 रन से जीत चुका है पाकिस्तान 

अंडर-19 लेवल पर भारत और पाकिस्तान आखिरी बार एशिया कप के फाइनल में भिड़े थे। जहां पाकिस्तान ने 347 रन बनाकर भारत को 191 रन से हरा दिया। दोनों ग्रुप स्टेज में भी भिड़े थे। जहां भारत ने 90 रन से मुकाबला जीता था।

दोनों टीमों के बीच अंडर-19 लेवल पर ओवरऑल 29 मुकाबले खेले गए। 16 में भारत और 12 में पाकिस्तान को जीत मिली। एक मुकाबला टाई भी रहा। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने आखिरी सेमीफाइनल 2022 में खेला था। वहीं टीम इंडिया 2016 से लगातार 5 फाइनल खेल चुकी है। टीम ने इनमें 2 टाइटल भी जीते।

12:37 PM1 फ़रवरी 2026

शुभमन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं वैभव 

14 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी 11 रन बनाते ही शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। यूथ वनडे में फिलहाल भारत के लिए वैभव के नाम 1139 रन हैं। जबकि शुभमन और उन्मुक्त ने 1149 रन बनाए हैं।

12:36 PM1 फ़रवरी 2026

अली रजा पाकिस्तान के टॉप विकेट टेकर

पाकिस्तान के अली रजा पर भी नजरें होंगी। वे 12 विकेट लेकर टूर्नामेंट दूसरे टॉप विकेट टेकर हैं। एशिया कप फाइनल में उन्होंने ही वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के विकेट लेकर भारत को दबाव में डाला था।

12:31 PM1 फ़रवरी 2026

टूर्नामेंट में अजेय है टीम इंडिया 

इस बार के अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने एक भी मैच नहीं गंवाया है। टीम ने ग्रुप स्टेज में अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया। फिर सुपर-6 में जिम्बाब्वे को 204 रन से हरा दिया। इस राउंड में टीम का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान से ही है। दूसरी ओर पाकिस्तान को इकलौती हार इंग्लैंड से मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024