शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखा। ड्रोन चिल्यारी गांव के पास भारतीय इलाके में कुछ मिनट मंडराया और फिर पाकिस्तान की ओर चला गया।
इसके बाद सुरक्षा बलों ने सीमा से लगे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। जांच की गई कि कहीं हथियार या नशीला पदार्थ तो नहीं गिराया गया। एक दिन पहले (शुक्रवार) भी रामगढ़ सेक्टर के रतनपुर गांव में ऐसा ही संदिग्ध ड्रोन देखा गया था।
