Headlines

अजित के निधन के चौथे दिन पत्नी सुनेत्रा उपमुख्यमंत्री बनीं:महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम, 12 मिनट का शपथ ग्रहण; शरद पवार नहीं पहुंचे

अजित के निधन के चौथे दिन पत्नी सुनेत्रा उपमुख्यमंत्री बनीं:महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम, 12 मिनट का शपथ ग्रहण; शरद पवार नहीं पहुंचे

मुंबई/बारामती16 मिनट पहले

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गईं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन में सुनेत्रा को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला। शरद पवार इस समारोह में नहीं पहुंचे

इससे पहले दिन में NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी। जिसमें सुनेत्रा को पार्टी नेता चुना गया था।

डिप्टी CM की शपथ से पहले सुनेत्रा ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। अजित पवार की तीन दिन पहले 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत के बाद डिप्टी CM पद खाली हो गया था।

शपथ ग्रहण समारोह की 3 तस्वीरें…

सुनेत्रा पवार शपथ लेने के लिए लोकभवन पहुंची।
राज्यपाल ने सुनेत्रा को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।

अब विधायक दल की बैठक की फोटोज…

सुनेत्रा पवार दोपहर 1:40 बजे विधान भवन पहुंचीं।
विधान भवन पहुंचकर सुनेत्रा ने अजित पवार की फोटो पर फूल चढ़ाए।
विधानभवन में एनसीपी के सभी 41 नेता मौजूद रहे।
मीटिंग के दौरान मौजूद सुनील तटकरे, NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल समेत बाकी नेता।

महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

16 मिनट पहले

पीएम मोदी ने सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनने पर बधाई दी

पीएम ने X पर लिखा, सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वह इस जिम्मेदारी को संभालने वाली पहली महिला हैं। मुझे विश्वास है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम करेंगी और स्वर्गीय अजित दादा के विजन को पूरा करेंगी।

30 मिनट पहले

शपथ समारोह खत्म होने के बाद सुनेत्रा लोकभवन से निकलीं

39 मिनट पहले

सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

50 मिनट पहले

सुनेत्रा पवार लोकभवन पहुंची, थोड़ी देर में शपथ

50 मिनट पहले

सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम की शपथ लेने के लिए घर से निकलीं

55 मिनट पहले

अजीत की मां से मिलने के लिए सुप्रिया सुले काटेवाड़ी पहुंचीं

मुंबई में सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण समारोह के बीच सांसद सुप्रिया सुले अजित पवार की मां आशाताई पवार से मिलने के लिए काटेवाड़ी पहुंचीं।

57 मिनट पहले

प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024